फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   बंद मकान का ताला तोड़ लाखों का माल उड़ाया

बंद मकान का ताला तोड़ लाखों का माल उड़ाया

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Badaun
Badaun Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस इलाके में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। थाना पुलिस द्वारा रात्रिगश्त में शिथिलता बरतने का खामियाजा लोगों को अपनी जीवन भर की कमाई चोरों के हाथों लुटवाकर भुगतना पड़ रहा है। शनिवार की रात भी चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर वहां रखी 50 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। दूसरे दिन रविवार की दोपहर को पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है।
विज्ञापन

मूलरूप से थाना उसहैत क्षेत्र के गांव निरागनला निवासी विज्ञान सिंह बीते कुछ दिनों से शहर केसिविल लाइंस इलाकेमें किराए का मकान लेकर रह रहे हैं। शनिवार की शाम वह अपने घर में ताला डालकर परिवार के साथ एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पैतृक गांव गए थे। मध्यरात्रि में चोरों ने घर का ताला तोड़कर वहां रखी नकदी, जेवरात और कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे दिन रविवार की सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो वहां अफरातफरी मच गई। मोहल्ले वालों की सूचना पर दोपहर को पहुंचे विज्ञान सिंह ने घर के अंदर घुसे तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। पड़ताल की तो पता लगा कि चोर घर में रखी 50 हजार रुपये की नकदी समेत सोने की दो जंजीर, दो अंगूठी, तीन लॉकेट, दो जोड़ सोने के कुंडल, तीन जोड़ चांदी की पायजेब समेत कई जेवरात पर हाथ साफ कर दिए। भुक्तभोगी का कहना है चोर लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने भुक्तभोगी परिवार को चोरों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बजाये उन्हें घर में ताला डालकर न जाने की नसीहत देना शुरू कर दी। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से इलाके केलोगों में आक्रोश व्याप्त है। नागरिकों का कहना है कि पहले तो पुलिस रात्रिगश्त नहीं करती उस पर भी घटना के बाद ऐसी नसीहत दे रही है। एसओ सिविल लाइंस सतीश यादव ने बताया कि घटना की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed