फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   कातिल के करीब पहुंची पुलिस

कातिल के करीब पहुंची पुलिस

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Badaun
Badaun Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उझानी(बदायूं)। छात्रा सुमन श्रीवास्तव हत्याकांड में पुलिस को एक-दो दिन में कातिल तक पहुंच जाने की उम्मीद है। शक उसके करीबी रिश्तेदार पर था जो धीरे-धीरे पुख्ता हो जा रहा है। अगर जुटाए गए तथ्य मजबूत निकलते गए तो एक-दो दिन में कातिल पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन

नगर के गौतमपुरी निवासी भंवरपाल श्रीवास्तव की पुत्री सुमन की लाश एक अप्रैल को सुबह घर के पास की अंबेडकर पार्क के पीछे गेहूं की फसल में मिली थी। वह इंटर की छात्रा थी और उसकी शादी पड़ोस के ही मोहल्ला सरौरा के एक युवक से होने वाली थी। सुमन की हत्या करने के लिए उसके ही दुपट्टे का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने भी ऐसे ही कई तथ्यों को जोड़कर तहकीकात शुरू की थी।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस इस मामले में कई संदिग्ध युवकों से पूछताछ भी कर चुकी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो शुरू से ही मृतका के एक करीबी रिश्तेदार पर शक रहा। तहकीकात में शक को कुछ सबूतों ने काफी हद तक पुख्ता भी कर दिया है। इधर, इस हत्याकांड की विवेचना कर रहे कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक भगवान सिंह सिसौदिया कहते हैं कि इस हत्याकांड के खुलासे की दिशा में कुछ जानकारियां हाथ लगी हैं। इसके बाद से माना जाने लगा है कि कातिल भी एक-दो दिन में पुलिस की गिरफ्त में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed