फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   समरेर की शिक्षक ने बीएसए को भेजा त्यागपत्र

समरेर की शिक्षक ने बीएसए को भेजा त्यागपत्र

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Badaun
Badaun Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदायूं/बरेली। एक प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वाली दो बहनों के मामले में बरेली के बीएसए को बदायूं से आने वाले वहां की अंशू के दस्तावेजों की प्रतीक्षा है। इस बीच अंशू बनकर समरेर ब्लाक के खुकड़ी प्राथमिक में तैनात सहायक शिक्षक एकता शर्मा ने मंगलवार को बीएसए बदायूं को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। बीएसए डॉ. ओपी राय ने कहा कि इस्तीफा बचाव नहीं है। प्रमाण पत्रों के मिलान के बाद एकता बर्खास्त होंगी और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इतना ही नहीं उनसे अब तक भुगतान किए गए वेतन की भी वसूली की जाएगी। एकता की बड़ी बहन अंशू द्वारा प्रमाण पत्र दुरुपयोग पर बरेली के बीएसए और एडी बेसिक द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सोमवार को यह खुलासा किया था कि बेसिक शिक्षा विभाग में एक ही प्रमाण पत्र पर दो बहनें नौकरी कर रही थीं। बड़ी बहन अंशू शर्मा बरेली के बिरिया नारायनपुर गांव के स्कूल में और छोटी एकता शर्मा अंशु के ही नाम से समरेर ब्लाक के खुकड़ी गांव स्थित प्राथमिक स्कूल में तैनात रहीं। बरेली के प्राथमिक विद्यालय बिरिया नरायनपुर में तैनात अंशु शर्मा मंगलवार को स्कूल पहुंची। उन्होंने स्कूल के हेड मास्टर कमलेश्वर बाबू और स्टाफ को बताया कि उनका और उनकी बहन का कोई दोष नहीं है। कोई उनके कागजात चुरा ले गया होगा, उसी ने गड़बड़ी की होगी। बीएसए बरेली योगराज सिंह ने बताया कि बदायूं से एक-दो दिन में प्रमाणपत्र आ जाएंगे। उसके बाद जांच और कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

फंसता नजर आ रहा डायट
सूत्रों का कहना है कि इसमें बदायूं का डायट प्रशासन भी फंसता नजर आ रहा है। क्योंकि विशिष्ट बीटीसी प्रमाण पत्र पर लगे फोटो को उसी ने प्रमाणित किया। सवाल यह भी है कि डायट ने असली प्रमाण पत्रों का मिलान बोर्ड आफिस से कराया था अथवा नहीं। अपने बचाव में डायट के लोग जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के कारण इस्तीफा
खुकड़ी स्कूल में तैनात अंशू शर्मा (एकता शर्मा) ने बीएसए भेजे इस्तीफे में लिखा है कि ‘मेरा विवाह प्रतापगढ़ में होना सुनिश्चित हुआ है। ससुराल वाले यहां नौकरी कराने के इच्छुक नहीं है। माता-पिता की सहमति से पूर्ण होशोहवास, बिना किसी जोर-दबाव के, स्वेच्छा से तीन माह पूर्व नोटिस देती हूं कि इस अवधि के बीत जाने के बाद एक अगस्त 2012 से मेरा सहायक अध्यापक पद से त्यागपत्र स्वीकार करने की कृपा करें।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed