फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   वाहन की चपेट से बाइक सवार की मौत

वाहन की चपेट से बाइक सवार की मौत

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Badaun
Badaun Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक को मेरठ हाइवे पर सोमवार की शाम अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की सूचना दी। दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां निवासी महावीर का 22 वर्षीय पुत्र चंद्रकेश सोमवार की शाम कस्बा नाधा निवासी अपने दोस्त के विवाह में शामिल होने के लिए घर से बाइक लेकर निकला था। रास्ते में गांव मिर्जापुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में चंद्रकेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की जेब में रखे दस्तावेजों के आधार पर उसका पता खोज निकाला। बाद में परिवारीजनों को मामले की सूचना दी। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed