फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   शटर काटकर पौने दो क्विंटल मेंथा तेल चोरी

शटर काटकर पौने दो क्विंटल मेंथा तेल चोरी

Thu, 21 Aug 2014 05:30 AM IST
Badaun
Badaun Updated Thu, 21 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
दातागंज। कोतवाली से महज पचास मीटर की दूरी पर मेंथा ऑयल की दो दुकानों के शटर काटकर चोर पौने दो क्विंटल शिवालिक मेंथा तेल चोरी करके ले गए। घटना स्थल के निकट रात-दिन चहल पहल रहती है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात चोरों ने सर्वाधिक सुरक्षित क्षेत्र रोडवेज स्टैंड के निकट सभासद फाकिर हुसैन और मेवाराम पाल की मेंथा ऑयल की दुकानों के शटर तोड़कर चोर एक क्विंटल 25 किलो और दूसरी दुकान से पचास किलोग्राम शिवालिक का मेंथा तेल ले गए। घटनास्थल रोडवेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट होने से यहां रात में भी चहल-पहल रहती है। कोतवाली भी मात्र 50 मीटर की दूरी पर है। चोर चार पहिया वाहन से तेल ले गए हैं, क्योंकि थोड़ी ही दूर पर श्रीराम कोल्ड स्टोर के पास मेंथा ऑयल के ड्रम के ढक्कन और गाड़ी के पहियों के निशान मिले हैं। प्रभारी कोतवाल विपिन कुमार मौर्य ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होेंने घटना का जल्द ही पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed