{"_id":"e5ecb7ca7e2318845d6a21fdb6f0a0c5","slug":"8-things-people-would-rather-have-than-sex","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स या कॉफी, क्या चुनेंगे आप?"}
सेक्स या कॉफी, क्या चुनेंगे आप?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 12 Dec 2013 12:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल में किए गए एक सर्वे में लोगों से जब पूछा गया कि सेक्स और कॉफी दोनों में से किसे चुनेंगे तो ज्यादातर लोगों ने कॉफी को चुना।
विज्ञापन
ला मेरडीएन होटल ने चीन, भारत, यूनाइटेड अरब अमीरात और यूनाइटेड स्टेट्स में अपने गेस्ट्स से पूछा कि क्या वो अपनी सुबह की कॉफी छोड़ देंगे तो 53 फीसदी लोगों का कहना था सुबह के सेक्स की तुलना में वे अमेरिकानो को प्राथमिकता देंगे।
78 फीसदी लोगों का कहना था कि अगर उन्हें नियमित रूप से कॉफी वाले पेय मिलते रहेंगे तो वे एक साल के लिए शराब, सोशल मीडिया या सेक्स से नाता तोड़ देंगे।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है किसी स्टडी में लोगों ने सेक्स के प्रति उदासीनता दिखाई है। इससे पहले भी अलग-अलग सर्वे में लोग ने सेक्स के प्रति उदासिनता दिखा चुके है।
विज्ञापन
पेश हैं कुछ ऐसी चीजें जिन्हें सेक्स की अपेक्षा ज्यादा पसंद किया गया।
नींद
बेटर स्लीप काउंसिल के एक सर्वे में पाया गया कि बारह फीसदी लोग सेक्स की तुलना में रात भर खर्राटे मार कर सोना पसंद करेंगे।
सेल फोन
अमेरिका के लोग आधिकारिक रूप से अपने सेल फोन पर निर्भर हैं। अगस्त 2011 में टाइम पत्रिका में प्रकाशित एक सर्वे रिपोर्ट में कहा गया कि 33 फीसदी लोगों ने कहा कि वो एक हफ्ते के लिए सेक्स नहीं करेंगे लेकिन सेल फोन को स्विच ऑफ करना उन्हें मंजूर नहीं।
विज्ञापन
पढ़ें: ऐसी बीमारी, जो देती है सेक्स करने की आजादी
तारीफ
वर्ष 2011 में किए गए सर्वे में पाया गया कि कॉलेज जाने वाले लड़के- लडकियां सेक्स की तुलना में अपनी तारीफ सुनना ज्यादा पसंद करते हैं।
खाना
साल 2012 में टुडे डॉट कॉम और मैच डॉट कॉम ने एक सर्वे करवाया था जिसमें पाया गया कि 39 फीसदी अविवाहित महिलाओं को अगर उनकी पसंद का खाना मिलता है तो वो साल भर के लिए सेक्स नहीं करेंगी।
भारी बैकपैक्स
शिक्षा की सॉफ्टवेयर कंपनी क्नो ने वर्ष 2011 में कॉलेज के छात्रों का सर्वे किया और उनके सामने दो विकल्प रखे। पहला कि उन्हें भरी बैकपैक्स से मुक्ति दिला कर एक साल के लिए मौज मस्ती का मौका दिया जाय तो दोनों में से वे किसे चुनेंगे? 25 फीसदी छात्रों ने दूसरे विकल्प को चुना।
देखें: दुनिया में मोस्ट वॉन्टेड हैं ये सितारे
इंटरनेट
इंटेल की ओऱ से वर्ष 2008 में किए गए सर्वे में पाया गया कि 46 फीसदी महिलाओं और 30 फीसदी पुरुष दो हफ्ते के लिए सेक्स नहीं करेगें लेकिन अपने आप को इंटरनेट से अलग नहीं करेंगे।
युवा
सितम्बर 2013 में एलिजाबेथ आर्डेन के सर्वे में 21 फीसदी महिलाओं ने कहा कि अगर एजिंग की प्रक्रिया को धीमी करने का विकल्प हो तो वो एक साल के लिए सेक्स नहीं करेंगी।