{"_id":"dea2b608171370c0d6010fd547558644","slug":"70-of-men-would-prefer-to-die-before-their-wives-study-says","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां पत्नी से पहले मरना पसंद करते हैं मर्द"}
यहां पत्नी से पहले मरना पसंद करते हैं मर्द
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Sep 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब दो लोग शादी करते हैं तो वे मरते दम तक साथ रहने की कसमें खाते हैं। लेकिन एक रिसर्च में नई बात सामने आई है कि इस मुद्दे पर महिला और पुरुष अलग-अलग सोचते हैं।
विज्ञापन
वैनिटी फेयर और 60 मिनट्स द्वारा अमेरिका में कराए गए इस सर्वे में 1005 व्यस्कों को शामिल किया गया।
पढ़ें: 'सेक्स टेप' लीक कर ये सेलिब्रिटी हुए पॉपुलर
जिसमें पाया गया कि 70 फीसदी पुरुष अपनी पत्नी से पहले मौत की ख्वाहिश रखते हैं।
जबकि इस मामले में महिलाओं का आंकड़ा कम है। सिर्फ 62 फीसदी महिलाएं ही चाहती हैं कि वे पति के जीवित रहते मर जाए।
पढ़ें: नीलाम होकर इन्होंने की खूब कमाई
विज्ञापन
डेली मेल में प्रकाशित खबर के मुताबिक, इस सर्वे में 55 फीसदी पुरुषों का कहना था कि वे अपने बच्चों के लिए जान तक दे सकते हैं।
विज्ञापन
इस सर्वे में जीने-मरने के कई और सवाल किए गए। जिसमें लोगों से ये भी पूछा गया कि वे किस सेलिब्रिटी को वापस जिंदा देखना चाहते हैं? तो 35 फीसदी लोगों का कहना था कि वे राजकुमारी डायना को जिंदा देखना चाहते हैं तो 14 फीसदी लोगों ने स्टीव जॉब्स का नाम लिया। जबकि 11 फीसदी ने माइकल जैक्सन का।
देखिए, बड़े ब्रेस्ट है इन हसीनाओं की पहचान
इस सर्वे में 12 फीसदी लोगों ने ये कहा कि अगर उन्हें मौका मिले तो वे अपने साथी के लिए जान दे सकते हैं। वहीं जब ये पूछा गया कि कौन से फिक्शन कैरेक्टर को नहीं मरना चाहिए तो 32 फीसदी महिलाओं और 19 फीसदी पुरुषों ने कहा कि 'टाइटैनिक' के हीरो जैक डॉसन को।
देखिए, दुनिया की सबसे हसीन महिलाएं