{"_id":"636a924da8ae4b6e5502344a","slug":"zelenskyy-open-to-talks-with-russia-on-ukraines-terms","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine War: महीनों के युद्ध के बाद नरम पड़े जेलेंस्की, यूक्रेन की शर्तों पर रूस के साथ बातचीत को तैयार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia-Ukraine War: महीनों के युद्ध के बाद नरम पड़े जेलेंस्की, यूक्रेन की शर्तों पर रूस के साथ बातचीत को तैयार
Tue, 08 Nov 2022 11:00 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:00 PM IST
सार
जेलेंस्की ने सोमवार की देर रात अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह रूस को वास्तविक शांति वार्ता के लिए बाध्य करे। सितंबर के अंत तक वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ बातचीत की संभावना को खारिज कर रहे थे।
विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस यूक्रेन के बीच बीते करीब नौ महीनों से जारी युद्ध अभी थमा नहीं है। इस बीच विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर मॉस्को के दौरे पर हैं। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के तेवर थोड़े नरम पड़ गए हैं। जेलेंस्की यूक्रेन की शर्तों पर रूस के साथ वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
जेलेंस्की ने सोमवार की देर रात अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह रूस को वास्तविक शांति वार्ता के लिए बाध्य करे। सितंबर के अंत तक में उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ बातचीत की संभावना को खारिज करते हुए एक शपथपत्र पर हस्ताक्षर भी किए थे। लेकिन उनकी ताजा बयानबाजी में बदलाव देखा जा रहा है। हालांकि, जेलेंस्की यूक्रेन की शर्तों पर ही रूस के साथ बातचीत को तैयार हैं।
विज्ञापन
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बातचीत के लिए अपनी सामान्य शर्तों सामान्य रखी हैं। इसमें उन्होंने यूक्रेन की सभी कब्जे वाली भूमि की वापसी, युद्ध से हुई क्षति के लिए मुआवजा, युद्ध अपराधों का मुकदमा चलाने की शर्त रखी है।
विज्ञापन
जेलेंस्की की शर्तें देखकर नहीं लगता है कि रूस इनको मानने के लिए राजी होगा। ऐसे में आगे देखना होगा कि वे बात बातचीत की दिशा में आगे कैसे बढ़ते हैं। पश्चिमी हथियार और सहायता यूक्रेन की रूस के आक्रमण से लड़ने की क्षमता के जरूरी है। युद्ध के शुरुआती चरण में लग रहा था कि यूक्रेन लंबे समय तक रूस का सामना नहीं कर पाएगा।