फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   yuan wang 5 China sought an urgent meeting with senior Sri Lankan authorities

Chinese Research Vessel: चीन ने की तत्काल बैठक की मांग, श्रीलंका के फैसले से बौखलाया ड्रैगन, जानें पूरा मामला

Sun, 07 Aug 2022 09:12 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 07 Aug 2022 09:12 PM IST
सार

श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने 5 अगस्त को कोलंबो में चीनी दूतावास को कहा था कि मंत्रालय अनुरोध करना चाहता है कि हंबनटोटा में युआन वांग-5 के आगमन को इस मामले में अगली अगली एडवायजरी तक स्थगित कर दिया जाए। 
 

विज्ञापन
yuan wang 5 China sought an urgent meeting with senior Sri Lankan authorities
चीन का जासूसी जहाज - फोटो : Social Media

विस्तार

हंबनटोटा बंदरगाह पर उच्च तकनीक वाले अनुसंधान पोत 'युआन वांग-5' के आगमन को टालने के बाद चीन के दूतावास ने श्रीलंका के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक तत्काल बैठक की मांग की है।  सूत्रों ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


पहले श्रीलंका की ओर से चीन के अंतरिक्ष और उपग्रह ट्रैकिंग अनुसंधान पोत 'युआन वांग-5' को 11 से 17 अगस्त तक हंबनटोटा बंदरगाह पर रुकने की अनुमति दी गई थी। 
विज्ञापन

 
श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने 5 अगस्त को कोलंबो में चीनी दूतावास को कहा था कि मंत्रालय अनुरोध करना चाहता है कि हंबनटोटा में युआन वांग-5 के आगमन को इस मामले में अगली अगली एडवायजरी तक स्थगित कर दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भारत इस बात को लेकर चिंतित था कि पोत का इस्तेमाल उसकी गतिविधियों की जासूसी करने के लिए किया जाएगा और उसने श्रीलंका से अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी।  
 
सूत्रों ने बताया कि चीनी दूतावास ने श्रीलंका के विदेश मंत्रालय से आगमन में देरी की मांग करने वाला पत्र मिलने के बाद इस मुद्दे पर चर्चा के लिए देश के उच्च अधिकारियों से तत्काल बैठक की मांग की। 

कुछ श्रीलंकाई समाचार पोर्टलों में यह भी बताया जा रहा है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने पोत की डॉकिंग को स्थगित करने के बाद चीन के राजदूत जेनहोंगे के साथ बंद कमरे में बैठक की। हालांकि राष्ट्रपति कार्यालय ने बैठक को लेकर मीडिया में आई खबरों का खंडन किया। 


श्रीलंका में राजनीतिक उठापटक के बीच 12 जुलाई को तत्कालीन सरकार ने हंबनटोटा बंदरगाह पर चीनी पोत के डॉकिंग को मंजूरी दे दी थी। 

बेहद शक्तिशाली पोत  है युआन वांग-5
बता दें कि युआन वांग-5 चीन का बेहद शक्तिशाली पोत है। यह स्पेस और सैटेलाइट ट्रैकिंग के अलावा इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के लॉन्ज का भी पता लगा सकता है। यह युआन वांग सीरीज का तीसरी पीढ़ा का ट्रैकिंग पोत है जिसे 29 सितंबर 2007 को सेवा में शामिल किया गया था। इस पोत को चीन के 708 अनुसंधान संस्थान ने डिजाइन किया है। इसमें बहुत शक्तिशाली एंटेना लगे हैं जो उसे लंबी दूरी तक निगरानी करने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed