{"_id":"60ed67da8ebc3ec7f14f2082","slug":"youth-shot-outside-jail-in-chicago-attackers-fired-64-bullets-police-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: शिकागो में जेल से बाहर निकलते ही युवक की हत्या, सिर से पैर तक दागीं 64 गोलियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: शिकागो में जेल से बाहर निकलते ही युवक की हत्या, सिर से पैर तक दागीं 64 गोलियां
Tue, 13 Jul 2021 03:45 PM IST
प्रशांत कुमार
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, शिकागो
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, शिकागो
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 13 Jul 2021 03:45 PM IST
सार
अमेरिका का शिकागो शहर एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी।बदमाशों ने जेल से बाहर आए एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। शिकागो में जेल से रिहाई के बाद एक युवक को बदमाशों ने गोलियों से पूरा शरीर छलनी कर दिया। जेल के बाहर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। जमानत पर रिहा आरोपी के सिर से पैर तक 64 गोलियां दागी गईं। वारदात के बाद पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, 31 वर्षीय रैपर लौंड्रे सिलवेस्टर शिकागो की जेल से रिहाई के बाद अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। शनिवार को जब वह जेल से रिहा हुआ, तो उस पर बदमाशों ने हमला कर दिया गया। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटना में दो महिलाएं भी घायल
युवक के साथ दो महिलाएं भी घायल हो गईं। एक 61 वर्षीय महिला और 30 वर्षीय महिला को गोलियां लगीं । घटना के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है। हालांकि दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घात लगाकर बैठे थे बदमाश-पुलिस
पुलिस ने कहा है कि ये हमला उस वक्त हुआ जब सिलवेस्टर जेल से रिहाई के बाद घर जाने के लिए रास्ते पर वाहन का इंतजार कर रहा था, इसी दौरान अलग-अलग गाड़ियों से उतरे बदमाशों ने सिलवेस्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दीं। रैपर को सिर सहित शरीर के अलग-अलग हिस्सों में 64 गोलियां मारी गईं।
5000 डॉलर की जमानत राशि पर हुई थी रिहाई
बता दें कि सिलवेस्ट को 5000 डॉलर की जमानत राशि पर रिहाई मिली थी, लेकिन जेल से रिहा होने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि हमलावर अलग-अलग वाहनों से आए थे। फिलहाल सभी बदमाश पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सभी हमलावरों की तलाश कर ली जाएगी।