फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Yoga session was organised at World Trade Centre America tallest building

विश्व गुरु भारत: वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की 102वीं मंजिल पर किया गया योग, अतंरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज

Tue, 08 Apr 2025 08:15 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 08 Apr 2025 08:15 AM IST
सार

21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बीच, अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की 102वीं मंजिल पर भारत के महावाणिज्य दूतावास ने योग सत्र का आयोजन किया, जो एक घंटे से अधिक समय तक चला। इस सत्र में ध्यान, योगासन, श्वास क्रिया और आत्म-जागरूकता तकनीकें शामिल थीं।

विज्ञापन
Yoga session was organised at World Trade Centre America tallest building
वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की 102वीं मंजिल पर सोमवार (स्थानीय समयानुसार) सुबह योग किया गया। भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस सत्र का आयोजन किया, जिसका नेतृत्व आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की प्रशिक्षक रुचिका लाल ने किया। इस योग सत्र में न्यूयॉर्क में भारत के उप महावाणिज्य दूत विशाल हर्ष, भारतीय प्रवासी, छात्र और योग उत्साही शामिल हुए। यह तैयारी 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए की गई, जिसके आयोजन में अब 75 दिन बाकी हैं, जो 21 जून को मनाया जाएगा। 

विज्ञापन


एक घंटे से अधिक समय तक चला योग सत्र
योग सत्र 1,776 फीट ऊंची इमारत वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में वन वर्ल्ड ऑब्जर्वेटरी की 102वीं मंजिल पर आयोजित किया गया, जो एक घंटे से अधिक समय तक चला। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत बिनया प्रधान ने सत्र में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को बताया कि यह सत्र अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की 75 दिन की उल्टी गिनती के रूप में आयोजित किया गया। यहां से मैनहट्टन और न्यू जर्सी के खूबसूरत दृश्य देखे जा सकते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US Plane Accident: अमेरिका में फिर हादसा; रनवे से फिसलकर पानी में जा गिरा कॉरपोरेट विमान, बाल-बाल बचे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


बिनया प्रधान ने योग सत्र की शुरुआत की
महावाणिज्यदूत प्रधान ने योग सत्र की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड ट्रेज सेंटर पश्चिमी गोलार्ध की सबसे ऊंची इमारत है, जो लचीलेपन और उम्मीद का प्रतीक है। महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर पोस्ट में कहा,' इस सत्र में ध्यान, योगासन, श्वास क्रिया और आत्म-जागरूकता तकनीकें शामिल थीं। दिन की शुरुआत शांति और सकारात्मकता के साथ की गई। इस सत्र ने भारतीय प्रवासियों और भारत के मित्रों को स्वास्थ्य, सद्भाव और समग्र जीवन के साझा उत्सव में एकत्र किया।'

लोगों को एक साथ लाने का सबसे अच्छा तरीका है योग: लाल
ऑफ लिविंग फाउंडेशन की प्रशिक्षक रुचिका लाल ने योग सत्र को अद्भुत बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर योग सत्र आयोजित किया जाना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की उल्टी गिनती शुरू करने का सबसे अच्छा तरीका है। योग सत्र शुरू करने से पहले, लाल ने 9/11 हमलों का उल्लेख करते हुए  प्रतिभागियों से कहा कि वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का इतिहास हिंसक रहा है। उन्होंने कहा कि 'योग लोगों को एक साथ लाने का सबसे अच्छा तरीका है। हम सभी यहां शांति से एक साथ एकत्र हुए हैं, जो अविश्वनीय है।'


ये भी पढ़ें: Tariff War: ट्रंप की अतिरिक्त 50% टैरिफ वाली धमकी से भड़का चीन, अब अमेरिका को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी

अमेरिका के विभिन्न प्रतिष्ठित स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम
जून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में, टाइम्स स्क्वायर और संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से लेकर अन्य प्रतिष्ठित स्थलों पर पूरे अमेरिका में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनका समापन भव्य योग दिवस समारोह के साथ किया जाएगा। 

पीएम मोदी ने 2023 में योग दिवस समारोह का किया था नेतृत्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के नॉर्थ लॉन में ऐतिहासिक योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया था। इससे नौ वर्ष पहले उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को वार्षिक समारोह के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा था।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed