फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Yemen's Houthis say they'll limit their attacks in Red Sea corridor

West Asia: 'लाल सागर में अब केवल इस्राइल से जुड़े जहाजों को ही बनाएंगे निशाना', हूती विद्रोहियों ने किया एलान

Mon, 20 Jan 2025 03:50 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 20 Jan 2025 03:50 PM IST
सार

West Asia: इस्राइल-हमास समझौते के लागू होने के बाद हूती विद्रोहियों ने घोषणा की कि अब वे लाल सागर क्षेत्र में केवल इस्राइल से जुड़े जहाजों को ही निशाना बनाएंगे। नवंबर 2023 से हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में जहाजों पर 100 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।  

विज्ञापन
Yemen's Houthis say they'll limit their attacks in Red Sea corridor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

यमन के हूती विद्रोहियों ने संकेत दिया कि वह अब लाल सागर क्षेत्र में केवल इस्राइल से जुड़े जहाजों पर ही हमले करेंगे। यह घोषणा गाजा पट्टी में संघर्षविराम लागू होने के बाद की गई। हूती विद्रोहियों ने रविवार को मालवाहकों और अन्य को ईमेल भेजकर यह एलान किया। वह सोमवार को इस फैसले को लेकर एक अलग सैन्य बयान जारी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


हूती विद्रोहियों ने कहा कि अब वे उन जहाजों पर हमले नहीं करेंगे, जिन्हें पहले निशाना बनाया जाता था। यानी वे अब अन्य जहाजों को छोड़ देंगे और केवल उन जहाजों पर ही हमले करेंगे, जो इस्राइल से जुड़े हैं। उन्होंने इसे 'पारंपरिक प्रतिबंधों की समाप्ति' कहा है। 

विज्ञापन

अक्तूबर 2023 में इस्राइल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में करीब 100 व्यापारिक जहाजों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए थे। इन हमलों में कुछ जहाजों पर उन्होंने कब्जा भी कर लिया था, जबकि दो को डुबो दिया गया था। कुछ मिसाइलें और ड्रोन अमेरिकी और यूरोपीय देशों के गठबंधनों ने रोक दीं और कुछ मिसाइलें अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हमास ने सात अक्तूबर 2023 को इस्राइल के विभिन्न हिस्सों पर जमीनी और हवाई हमले किए थे। जिसमें करीब 1200 लोग मारे गए थे। इसके अलावा, करीब ढाई सौ इस्राइली लोगों को बंधक बना लिया गया था और उन्हें गाजा ले जाया गया। इसके बाद इस्राइल गाजा पट्टी पर जवाबी हमले शुरू किए। इस्राइली हमलों में 46 हजार से ज्यादा फलस्तीनियों की मौत हो गई और एक लाख से ज्यादा हुए। युद्ध शुरू होने के बाद से दो बार युद्धविराम लागू हुआ है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed