फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Yemen's Houthis Attack US Warships With Drones, Missiles: Pentagon

US: 'यमन के हूती विद्रोहियों ने अमेरिकी युद्धपोतों पर ड्रोन-मिसाइलों से किया हमला', पेंटागन ने की पुष्टि

Wed, 13 Nov 2024 08:34 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 13 Nov 2024 08:34 AM IST
सार

US: अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रवक्ता मेजर जनरल पैट राइडर ने बताया कि हमलावरों ने कम से कम आठ ड्रोन, पांच एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल और तीन एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया। हालांकि इन हमलों में अमेरिकी जहाजों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
Yemen's Houthis Attack US Warships With Drones, Missiles: Pentagon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

यमन के हूती विद्रोहियों ने सोमवार को दो अमेरिकी युद्धपोतों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। ये हमले बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास हुए। हालांकि अमेरिकी युद्धपोतों ने इन  हमलों को विफल कर दिया। अमेरिका के रक्षा विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


'हूती विद्रोहियों ने ड्रोन-बैलिस्टिक मिसाइलों का किया इस्तेमाल'
अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रवक्ता मेजर जनरल पैट राइडर ने बताया कि हमलावरों ने कम से कम आठ ड्रोन, पांच एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल और तीन एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया। हालांकि, इन हमलों में अमेरिकी जहाजों को कोई नुकसान नहीं हुआ और कोई सैनिक घायल नहीं हुआ। राइडर ने यह भी स्पष्ट किया कि हूती विद्रोहियों ने जो विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन पर हमला करने का दावा किया था, वह सही नहीं था। यूएसएस अब्राहम लिंकन को निशाना नहीं बनाया गया था। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले दुर्लभ होते हैं और इस बार भी अमेरिकी युद्धपोतों ने इन हमलों का सफलतापूर्व मुकाबला किया। 
विज्ञापन


गाजा युद्ध शुरू होने के बाद हूती विद्रोहियों ने तेज किए हमले
वहीं, हूती समूह ने इन हमलों को लेकर कहा कि उन्होंने गाजा में इस्राइल के खिलाफ चल रहे संघर्ष में फलस्तीनियों का समर्थन करने के लिए ये हमले किए हैं। इस्राइल और हमास के बीत पिछले साल अक्तूबर से युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान समर्थित समूहों ने लेबनान, इराक, सीरिया और यमन में हमले तेज किए हैं। इन हमलों के दौरान अमेरिकी युद्धपोतों को भी निशाना बनाया गया है। हालांकि अमेरिका अब तक इन हमलों को विफल करने में सक्षम रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी ने हूती विद्रोहियों के ठिकानों को बनाया निशाना
हूती विद्रोहियों के हमलों के जवाब में अमेरिकी ने उनके हथियारों के भंडारण स्थलों को निशाना बनाया। पेंटागन ने कहा कि इन भंडारण स्थलों में उन्नत हथियार रखे हुए थे, जो अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय सैन्य तथा नागरिक जहाजों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते थे। यह हमले अमेरिकी वायु सेना और नौसेना दोनों के सहयोग से किए गए। 


अपनी सुरक्षा को बढ़ाने के लिए अमेरिका ने क्षेत्र में सैन्य मौजूदगी को मजबूत किया। इसके अलावा, हूती विद्रोहियों की गतिविधियों को सीमित करने के लिए अमेरिका ने कई बार उनके खिलाफ हवाई हमले किए हैं। अमेरिका और अन्य देशों ने इस क्षेत्र में सैन्य पोतों को तैनात किया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षा बनी रहे और व्यापार मार्गों को सुरक्षित रखा जा सके। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed