फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Yemen Houthis Claim They Attacked Ships at Haifa Port, though the Israeli military denied the claim

बाज नहीं आ रहे हूती: अब हाइफा बंदरगाह को निशाना बनाने का दावा; इस्राइल ने कहा- ऐसी कोई घटना नहीं हुई

Fri, 07 Jun 2024 09:10 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 07 Jun 2024 09:10 AM IST
सार

नवंबर के बाद से ही हूतियों ने व्यापारी बेड़े पर अपने हमलों को बढ़ा दिया है। ईरान समर्थित समूह का कहना है कि वे इस्राइल, अमेरिका और ब्रिटेन से जुड़े जहाजों को निशाना बना रहे हैं। 

विज्ञापन
Yemen Houthis Claim They Attacked Ships at Haifa Port, though the Israeli military denied the claim
Yemen Houthis - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर लगभग दो दर्जन हमले हो चुके हैं। यमन के हूती विद्रोही जहाजों को निशाना बना रहे हैं। हूती अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब इस्राइल के हाइफा बंदरगाह में जहाजों को निशाना बनाया है। हालांकि इस्राइली सेना ने ऐसे किसी भी हमले की खबर को नकार दिया है।  

विज्ञापन

 
संयुक्त हवाई हमले किए
यमन के हूती समूह ने गुरुवार को दावा किया कि उसने एक इराकी समूह के साथ संयुक्त हवाई हमले किए थे, जिसमें इस्राइल के हाइफा बंदरगाह में जहाजों को निशाना बनाया गया था। हालांकि, इस्राइली सेना ने इस दावे को झूठा करार दिया। 
विज्ञापन


सी किसी भी घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं
हूती सेना के प्रवक्ता याह्या सरिया ने कहा कि गाजा के राफा में इस्राइलियों द्वारा किए गए नरसंहार के जवाब में हाइफा बंदरगाह को निशाना बनाया गया। वहां ड्रोन से हमले किए गए। इस बीच, इस्राइली सेना से जुड़े सूत्रों ने कहा कि ऐसी किसी भी घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। हाइफा में काम करने वाली कंपनियों के लोगों ने कहा कि बंदरगाह सामान्य रूप से काम कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरिया ने दावा किया कि एक अभियान के दौरान सैन्य उपकरण ले जाने वाले दो जहाजों को निशाना बनाया और दूसरे ने एक जहाज को निशाना बनाया, जिसने कब्जे वाले फलस्तीन में हाइफा के बंदरगाह पर हूती के प्रवेश प्रतिबंध का उल्लंघन किया था। साथ ही चेतावनी दी कि इस्राइलियों को और अधिक हमलों की उम्मीद करनी चाहिए। 

  
पिछले साल से बढ़े हैं हमले
बता दें, नवंबर के बाद से ही हूतियों ने व्यापारी बेड़े पर अपने हमलों को बढ़ा दिया है। ईरान समर्थित समूह का कहना है कि वे इस्राइल, अमेरिका और ब्रिटेन से जुड़े जहाजों को निशाना बना रहे हैं। दरअसल, हूती गाजा में युद्ध और पश्चिमी हवाई हमलों को रोकने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed