फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   yemen houthi rebels missile attack on cargo ship catches fire claim uk maritime agency

Houthi: अदन की खाड़ी में फिर हुआ व्यापारिक जहाज पर हमला, हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले से जहाज में लगी आग

Sun, 09 Jun 2024 11:04 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 09 Jun 2024 11:04 AM IST
सार

अदन की खाड़ी में एक व्यापारिक जहाज पर मिसाइल से हमला हुआ है। हमले के चलते जहाज में आग लग गई।

विज्ञापन
yemen houthi rebels missile attack on cargo ship catches fire claim uk maritime agency
जहाज पर हुआ हमला - फोटो : iStock

विस्तार

ब्रिटिश सुरक्षा फर्म एंब्रे ने रविवार को दावा किया है कि अदन की खाड़ी में एक व्यापारिक जहाज पर मिसाइल से हमला हुआ है। हमले के चलते जहाज में आग लग गई। हमला यमन से हुआ और इसके पीछे हूती विद्रोहियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


मिसाइल हमले में जहाज पर लगी आग
ब्रिटेन के मेरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने बताया कि जहाज के कप्तान ने उन्हें घटना के बारे में सूचित किया। जहाज पर यमन के नजदीक अदन की खाड़ी में दक्षिण पूर्व में 80 नॉटिकल मील की दूरी पर हमला हुआ। हूती विद्रोही बीते कई महीनों से लाल सागर, अदन की खाड़ी और अरब सागर में व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे हैं। इस्राइल द्वारा गाजा में हमले के खिलाफ और फलस्तीनी लोगों के समर्थन में हूती विद्रोही इन हमलों को अंजाम दे रहे हैं। 
विज्ञापन


सुरक्षा फर्म एंब्रे का कहना है कि जहाज के अगले हिस्से पर मिसाइल का हमला हुआ, जिसके बाद जहाज में आग लग गई। हालांकि जहाज के क्रू ने ही आग पर काबू पा लिया। जहाज पर दो मिसाइलों से हमला किया गया, लेकिन दूसरी मिसाइल जहाज से नहीं टकराई। हमले में किसी के हताहत होने और बड़े नुकसान की खबर नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से हूती विद्रोही जहाजों पर कर रहे हमले
बीते दिनों हूती विद्रोहियों ने यमन में संयुक्त राष्ट्र के नौ कर्मियों का अपहरण कर लिया था। बंदी बनाए गए सभी कर्मी यमन मूल के ही है। हूती विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिका और ब्रिटेन ने संयुक्त अभियान भी चलाया था और यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले किए थे। हालांकि इसके बावजूद हूती विद्रोही अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे हैं। हूती विद्रोहियों के हमले के चलते कई व्यापारिक जहाज अब अफ्रीका होते हुए लंबे रास्ते से गुजर रहे हैं। इसके चलते महंगाई भी बढ़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed