फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   yellow west demonstrators Violent May increase in France

फ्रांस में तेज हो सकते हैं 'येलो वेस्ट' प्रदर्शन, मैक्रों पर अराजकता रोकने का दबाव 

Sat, 23 Mar 2019 07:24 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, पेरिस Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 23 Mar 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
yellow west demonstrators Violent May increase in France
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (फाइल फोटो)

पेरिस में पिछले सप्ताह हुए दंगों के बाद प्राधिकारियों द्वारा ‘कतई बर्दाश्त न करने’ का रुख अपनाने का संकल्प लेने के बावजूद ‘येलो वेस्ट’ फ्रांस में सरकार के विरोध में अपना प्रदर्शन तेज कर सकते हैं। पेरिस पुलिस ने शहर के पश्चिमी हिस्से के बड़े क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों को प्रतिबंधित कर दिया है। इसमें प्रसिद्ध चैंप्स एलीसीस भी है।

विज्ञापन


यहां गत सप्ताह सैंकड़ों लोगों ने अराजकता फैलाई थी। इसी तरह के प्रतिबंध टाउलोज, बॉर्डयोक्स, डिजन और नीस में लगाए गए हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों के साथ नीस में सप्ताहांत में मिलने वाले हैं। 
विज्ञापन


इसी कारण मैक्रों पर पिछले सप्ताह यहां फैली अराजकता की पुनरावृत्ति को किसी भी हालत में रोकने का दबाव है। सरकार ने अपने विरोधियों से निपटने के लिए कई तरह के इंतजाम किए हैं। उधर इन उपायों को लेकर फ्रांस में विरोध के सुर भी उभरे हैं। विरोधियों ने सरकार पर आग से खेलने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेल पर कर के विरोध में शुरू हुए प्रदर्शन

सोशल मीडिया पर ‘येलो वेस्ट’ नामक आंदोलन तेल पर बढ़ते करों के खिलाफ विरोध के तौर पर शुरू हुआ है। प्रदर्शनकारियों द्वारा पीली जैकेट पहनने के कारण इस आंदोलन का नाम यलो वेस्ट पड़ा। इस दौरान कई लोग मैक्रों के इस्तीफे के साथ पेंशन और शिक्षा पर सरकारी खर्च में वृद्धि, करों में कमी, बुनियादी ढांचे में सुधार, अप्रवासन में कटौती और सार्वजनिक सेवाओं के निजीकरण को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed