फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Yakub Patel, a Gujarat-born councilor has taken over as the new Mayor of Preston in england

Yakub Patel: कौन हैं गुजरात के याकूब पटेल? जिन्हें चुना गया ब्रिटेन के प्रेस्टन शहर का मेयर

Tue, 23 May 2023 03:35 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 23 May 2023 03:35 PM IST
सार

पार्षद नील डार्बी का कार्यकाल पूरा होने के बाद 2023-24 के लिए याकूब पटेल को शहर का मेयर चुना गया है। पटेल पिछले साल मई से शहर के डिप्टी मेयर के रूप में काम कर रहे थे। 

विज्ञापन
Yakub Patel, a Gujarat-born councilor has taken over as the new Mayor of Preston in england
याकूब पटेल के जीवन पर एक नजर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के बाद अब वहां भारतीय मूल के एक और शख्स को बड़ा ओहदा दिया गया है। दरअसल, प्रेस्टन शहर में गुजरात में जन्मे याकूब पटेल को भारतीय मूल का पहला मुस्लिम मेयर चुना गया है। अपनी नई भूमिका में वह परिषद की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही शहर के औपचारिक प्रमुख के तौर पर शहर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन


बता दें, पार्षद नील डार्बी का कार्यकाल पूरा होने के बाद 2023-24 के लिए पटेल को शहर का मेयर चुना गया है। पटेल पिछले साल मई से शहर के डिप्टी मेयर के रूप में काम कर रहे थे। लंबे अरसे से प्रेस्टन शहर में काम कर रहे याकूब पटेल ने तत्कालीन मेयर के साथ गर्मियों में शाही परिवार की यात्रा की मेजबानी की थी। 

विज्ञापन

मेरे लिए एक बड़ा सम्मान- डार्बी

प्रेस्टन के निवर्तमान मेयर डार्बी ने ट्वीट कर कहा कि निर्वाचित मेयर, पार्षद याकूब पटेल को कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपते हुए बहुत खुशी हो रही है। पिछला वर्ष मेरे जीवन का सबसे उत्कृष्ट अनुभव रहा है और यह मेरे लिए एक बड़ा सम्मान रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर बनकर सम्मानित महसूस हो रहा

वहीं, पटेल ने भी प्रेस्टन का मेयर बनने की खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुझे मेयर बनकर सम्मानित और खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रेस्टन को अपना घर कहने में मुझे गर्व महसूस होता है। पटेल ने कहा कि मैं उन समुदायों के लिए सकारात्मक बदलाव की उम्मीद करता हूं, जिनकी मैं सेवा करता हूं। आने वाले वर्ष में अपने मेयरल चैरिटी के माध्यम से अतिरिक्त सहायता भी करने की कोशिश करूंगा। 

याकूब पटेल के जीवन पर एक नजर-

  • गुजरात के भरूच में जन्मे याकूब पटेल ने एमएस यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से अंग्रेजी साहित्य में बीए और एमए की डिग्री के साथ स्नातक किया।

     
  • वह जून 1976 में पढ़ाई पूरी करने के बाद ब्रिटेन आ गए थे।
     
  • 1979 में प्रेस्टन कॉपोर्रेशन के साथ अपने करियर की शुरुआत की।
     
  • पटेल ने 4 जुलाई, 2009 को सेवानिवृत्त होने से पहले एक राजस्व निरीक्षक, यातायात निरीक्षक, सहायक प्रमुख, मुख्य निरीक्षक और संचालन प्रबंधक के रूप में भी भूमिकाएं निभाईं। 
     
  • वह महज 10 साल की उम्र से राजनीति में शामिल हो गए थे, जब उन्होंने अपने दिवंगत पिता, जो एक कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे, के लिए प्रचार करना और पत्रक वितरित करना शुरू किया। 
     
  • वह पहली बार 1995 में एवनहम वार्ड के लिए लेबर पार्टी के पार्षद के रूप में चुने गए थे।
     
  • प्रेस्टन सिटी काउंसिल के इतिहास में पहले मुस्लिम पार्षद थे।
     
  • पटेल को 2001-2009 के दौरान प्रेस्टन वेस्ट डिवीजन के लंकाशायर काउंटी पार्षद के रूप में भी चुना गया था। 
     
  • प्रेस्टन जामिया मस्जिद और प्रेस्टन मुस्लिम दफन सोसाइटी के सह-चयनित सदस्य भी हैं।
     
  • वह फ्रेंचवुड कम्युनिटी प्राइमरी स्कूल के स्कूल गवर्नर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed