फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   X CEO Elon Musk refused to move the company headquarters out of San Francisco WORLD NEWS UPDATES

World News: मुख्यालय को सैन फ्रांसिस्को से बाहर ले जाने से एक्स सीईओ मस्क का इनकार, पढ़ें अन्य खास खबरें

Mon, 31 Jul 2023 05:26 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 31 Jul 2023 05:26 AM IST
सार

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स के सीईओ एलन मस्क ने कंपनी का मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को से बाहर ले जाने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
X CEO Elon Musk refused to move the company headquarters out of San Francisco WORLD NEWS UPDATES
एलन मस्क - फोटो : instagram.com/elonmusk

विस्तार

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स के सीईओ एलन मस्क ने कंपनी का मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को से बाहर ले जाने से इनकार कर दिया है। ट्विटर का हाल ही में नाम बदलकर एक्स रखने वाले मस्क ने इसके लिए सैन फ्रांसिस्को के अधिकारियों से मिलने वाले अच्छे प्रोत्साहन पैकेज को लेने से इन्कार करते हुए कहा कि मुश्किल वक्त में ही अच्छे दोस्त की पहचान होती है। उन्होंने खुद ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए कहा, सैन फ्रांसिस्को से एक के बाद एक कई कंपनियां बाहर जा चुकी हैं। अधिकारियों को लगा था कि हम भी ऐसा कर लेंगे, लेकिन नहीं। हम ऐसा बिल्कुल नहीं करेंगे।  

विज्ञापन


न्यूयॉर्क पुलिस ने सिख सैनिक को दाढ़ी बढ़ाने से रोका
अमेरिका के न्यूयॉर्क में पुलिस ने एक सिख सैनिक को उसकी शादी के लिए दाढ़ी बढ़ाने से रोक दिया। पुलिस ने इसके पीछे सुरक्षा को कारण बताया है। उनका कहना है कि दाढ़ी बढ़ी होने के कारण सिख सैनिक मास्क नहीं पहन पाएंगे, जो उनके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। हालांकि, वहां के 2019 के कानून के अनुसार कर्मचारियों को अपने धर्म के अनुसार पोशाक या सौंदर्य के दायित्वों का पालन करने की छूट है। 
विज्ञापन


लता मंगेशकर के गीतों से गूंजा लंदन का ऐतिहासिक रॉयल अल्बर्ट हॉल
लंदन का ऐतिहासिक रॉयल अल्बर्ट हॉल स्वर कोकिला लता मंगेशकर के गीतों से फिर एक बार गूंज उठा। करीब 49 वर्ष पहले इस ऐतिहासिक स्थल पर लता मंगेशकर ने लाइव कंसर्ट किया था। लता मंगेशकर : बॉलीवुड लीजेंड श्रद्धांजलि कार्यक्रम ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के मशहूर ऑर्केस्ट्रा संगीत कार्यक्रम प्रोम के वार्षिक समारोह का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर पश्चिमी शास्त्रीय संगीत के लिए समर्पित इस कार्यक्रम का दायरा लता मंगेशकर के गीतों के जरिये बढ़ाने का प्रयास किया गया है। यह भारतीय समुदाय का इस कार्यक्रम की ओर आकर्षिक करने का भी प्रयास है। एक दशक से भी अधिक समय बाद यह पहला मौका था, जब वार्षिक प्रोम में जुटे लोग बॉलीवुड की धुनों पर थिरके।


फ्लोरिडा विश्वविद्यालय परिसर के पास गोलीबारी, दो की मौत
 फ्लोरिडा के प्रमुख विश्वविद्यालय वाले शहर में रविवार तड़के भीड़ में गोलियां चलने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा, कुछ पुलिस अधिकारी फ्लोरिडा के गेन्सविले शहर में फ्लोरिडा विश्वविद्यालय परिसर से कुछ दूर एक वाणिज्यिक गलियारे में भीड़ को नियंत्रित कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने गोलियां चला दीं। हालांकि, पुलिस ने यह नहीं बताया कि कितने लोगों को गोली मारी गई, लेकिन कहा गया है गोलीबारी से दो लोगों की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed