फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Wuhan market had role in virus outbreak but more research needed WHO

कोरोना को फैलाने में चीन के वुहान बाजार की अहम भूमिकाः डब्ल्यूएचओ

Fri, 08 May 2020 08:27 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 08 May 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Wuhan market had role in virus outbreak but more research needed WHO
WHO के महानिदेशक टेड्रेस अधनोम ग्रेब्रेसियस - फोटो : Twitter

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को कहा कि चीन के वुहान मार्केट ने पिछले साल कोविड-19 के संक्रमण को फैलाना में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि संगठन ने कहा कि हमें इस बारे में अभी और विस्तार से व्याख्या करनी होगी। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान से हुई। पिछले साल नवंबर में कोविड-19 संक्रमण का पहला मामला यहां के मांस बाजार में पाया गया था। 

विज्ञापन


चीनी अधिकारियों ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जनवरी में बाजार बंद करने का फैसला लिया था और वन्यजीवों के व्यापार और खपत पर अस्थाई प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। संगठन ने कहा कि यह स्पष्ट है कि वुहान के बाजार ने संक्रमण के प्रसार में भूमिका निभाई, लेकिन किस तरह की यह अभी साफ नहीं है।
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के खाद्य सुरक्षा और जूनोटिक वायरस विशेषज्ञ पीटर बेन ने कहा कि क्या यह एक महज संयोग भर था कि वुहान के बाजार के आसपास पहले कुछ मामलों का पता चला था। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि जीवित जानवर या संक्रमित दुकानदार ने वायरस को बाजार में लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के सचिव माइक पोंपियों ने कहा था कि इस बात के पूरे सबूत हैं कि कोविड-19 का वायरस वुहान के किसी लैब से फैला है। हालांकि जर्मनी की खुफिया रिपोर्ट ने पोंपियो के आरोप पर संदेह जताया है। कोविड-19 किसी लैब से फैला है इस बात का कोई प्रमाण नहीं है। वुहान के वैज्ञानिकों ने कहा था कि यह प्रकृतिक रूप से फैला है। 


पीटर बेन ने आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि ऊंटों को एमईआरएस (मिडल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम) वायरस के स्रोत के रूप में पहचानने में शोधकर्ताओं को एक साल लग गया था। कोरोना वायरस के स्रोत को पहचानने  के लिए अभी देर नहीं हुई है। पीटर बेन ने कहा कि कोरोना ऐसे वायरस के समूह से ताल्लुक रखता है जिसकी उत्पत्ति और संक्रमण दोनों जानवरों में हुई है, लेकिन यह इंसानों में कैसे फैला इस पर रिसर्च के नतीजे आने बाकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed