फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Wuhan city were declared low-risk areas China reported 30 new cases of COVID-19

COVID-19: लॉकडाउन के बाद पटरी पर लौटा वुहान, 'कम जोखिम वाला क्षेत्र' किया गया घोषित

Mon, 06 Apr 2020 10:03 AM IST
अपूर्वा राय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 06 Apr 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
Wuhan city were declared low-risk areas China reported 30 new cases of COVID-19
चीन के वुहान से फैला कोरोनावायरस - फोटो : PTI

चीन में रविवार को कोविड-19 के 30 नए मामले सामने आए जिनमें से पांच में यह संक्रमण घरेलू स्तर पर फैला है। कोरोना के क्रेंद रहे वुहान के 13 प्रशासनिक जिलों में से नौ जिलों को 'कम जोखिम वाल क्षेत्र' घोषित किया गया जो स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने की ओर इशारा करता है।

विज्ञापन


चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को चीन में कोरोना के 30 नए मामलों के अलावा, 47 ऐसे मामले भी सामने आए जिनमें कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं दिए थे लेकिन वह पॉजिटिव थे। आयोग ने कहा कि बिना लक्षण वाले 1,024 मरीज अब भी चिकित्सीय निगरानी में हैं। इनमें 244 विदेश से संक्रमित होकर आए लोग हैं। दरअसल, शोधकर्ताओं ने पाया है कि बिना लक्षण वाले मरीज दूसरों तक संक्रमण फैलाने में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


ये वो लोग हैं जो दिखने में स्वस्थ जरूर हैं लेकिन दूसरों को संक्रमित कर सकते हैं। बिना लक्षण वाले संक्रमण के मामलों का पता टेस्टिंग से ही लगाया जा सकता है। ऐसे लोगों को जल्द ही वुहान से बाहर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ट्रेनें चल सकेंगी, उड़ानें फिर से शुरू हो जाएंगी, और बाहर निकलने को लेकर पाबंदी खत्म हो जाएगी। अब यहां शॉपिंग मॉल खुल गए हैं। लोग यहां मास्क पहनकर आ रहे हैं। यह वही शहर है जहां से कोरोना वायरस की शुरुआत हुई थी।


इस शहर में कारखानों को फिर से शुरू करने की अनुमति है, श्रमिक यहां लौट आए हैं। शॉपिंग मॉल फिर से खुल गए हैं, लेकिन वे काफी हद तक खाली हैं, अधिकांश लोग अभी भी आवश्यक कामों के लिए भी बाहर जाने से डरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed