फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Worst phase: Covid 19 complex and serious in China and South Korea, the pace of spread of infection is uncontrollable

खराब दौर : चीन और दक्षिण कोरिया में कोविड-19 जटिल और गंभीर, संक्रमण फैलने की रफ्तार बेकाबू

Sat, 26 Mar 2022 12:42 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, बीजिंग/सियोल।
एजेंसी, बीजिंग/सियोल। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 26 Mar 2022 12:42 AM IST
सार

दक्षिण कोरिया में भी कोरोना बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,39,514 संक्रमित सामने आए हैं। राहत की बात यह रही कि पिछले दो दिन में कोरोना के मामले चार लाख से कम रहे। बृहस्पतिवार को देश में कुल 3,95,589 संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में 66,941 लोग सियोल के निवासी हैं।

विज्ञापन
Worst phase: Covid 19 complex and serious in China and South Korea, the pace of spread of infection is uncontrollable
संक्रमण के चलते सबसे ज्यादा पुरुष मरीजों की मौत हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन इन दिनों ओमिक्रॉन संस्करण के सबसे खराब दौर से जूझ रहा है। शुक्रवार को चीनी अफसरों ने मौजूदा हालात को गंभीर और जटिल बताया। दूसरी तरफ, दक्षिण कोरिया में भी संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो गई है। यहां 24 घंटे में 393 मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 14,294 हो गई है। 

विज्ञापन


चीन के अधिकारियों ने बताया कि देश में 1 मार्च से अब तक 56,000 से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं जिनमें आधे से भी अधिक मामले उत्तर-पूर्वी जिलिन प्रांत में दर्ज किए गए। इनमें बिना लक्षण वाले केस भी शामिल हैं। इन संख्याओं में हांगकांग शामिल नहीं हैं। इससे बचने के लिए चीन में शून्य कोविड नीति के तहत सख्त उपाय किए जा रहे हैं। उधर, दक्षिण कोरिया में भी कोरोना बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,39,514 संक्रमित सामने आए हैं। राहत की बात यह रही कि पिछले दो दिन में कोरोना के मामले चार लाख से कम रहे। बृहस्पतिवार को देश में कुल 3,95,589 संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में 66,941 लोग सियोल के निवासी हैं। वहीं, ग्योंगगी प्रांत और पश्चिमी बंदरगाह शहर इंचियोन में रहने वाले नए संक्रमितों की संख्या क्रमश: 87,703 और 21,773 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले सप्ताह से वारसॉ-मुंबई के लिए फिर शुरू होंगी उड़ानें
पोलैंड की एलओटी पोलिश एयरलाइंस ने 29 मार्च से वारसॉ से मुंबई के लिए सीधी उड़ान की घोषणा की है। एयरलाइन ने कहा, एलओटी पोलिश एयरलाइंस मुंबई के लिए यात्री उड़ान का एलान करते हुए खुशी महसूस कर रहा है। कोविड-19 महामारी के चलते दो साल के ब्रेक के साथ एयरलाइंस दिल्ली के लिए भी उड़ानें दोबारा शुरू करने जा रही है।


एयरलाइन ने कहा, भारत विश्व की 7वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है, जो दक्षिण एशिया में सबसे महत्वपूर्ण पोलिश व्यापार है। उड़ानों की यह बहाली पोलैंड में भारतीय प्रवासियों द्वारा लंबे समय से लंबित मांग के बाद आई है। यह पोलैंड में अध्ययनरत भारतीय छात्रों के लिए भी बेहद सुविधाजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed