फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates West Asia Russia US Israel Hezbollah Pakistan Sri Lanka UN latest news in hindi

Updates: हैती में सो रहे 70 लोगों की हत्या; इमरान खान का UN को पत्र, सिंगापुर के संस्थापक PM की बेटी का निधन

Wed, 09 Oct 2024 08:53 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 09 Oct 2024 08:53 AM IST
विज्ञापन
World Updates West Asia Russia US Israel Hezbollah Pakistan Sri Lanka UN latest news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

मध्य हैती के छोटे से शहर पोंट-सोंडे में रात के अंधेरे में एक गिरोह ने हमला कर 70 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। गिरोह के पास चाकू-राइफलें थीं। हमले के वक्त लोग सो रहे थे। जो लोग गोली से बच गए, उन्हें चाकू घोंपा गया। हमलावरों ने घरों को जलाकर खाक कर दिया। ग्रान ग्रिफ गिरोह ने शिशुओं, महिलाओं और बुजुर्गों समेत पूरे परिवारों को मार डाला। हाल के इतिहास में हैती के शांतिपूर्ण केंद्रीय क्षेत्र में सबसे बड़ा नरसंहार था। 

विज्ञापन

इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिख कहा- संविधान में बदलाव से न्यायिक स्वतंत्रता को खतरा
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखा है। खान ने चिंता जताई है कि यदि पाकिस्तान के संविधान में बदलाव होता है कि देश में न्यायिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों को खतरा होगा। संयुक्त राष्ट्र अधिकारी को अपनी अपील में, खान ने संभावित 26वें सांविधानिक संशोधन के बारे में चिंता व्यक्त की और कहा कि यह कानून शासन, उनके और उनके समर्थकों सहित पाकिस्तान के लोगों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। खान ने संयुक्त राष्ट्र से इस मुद्दे पर इस्लामाबाद को तत्काल संचार जारी करने का भी आग्रह किया गया है। यदि यह सांविधानिक संशोधन पारित हो जाता है तो इमरान खान की अपने खिलाफ लाए गए मामलों को चुनौती देने की क्षमता को काफी हद तक प्रतिबंधित कर देगा, जिसमें सरकार की उन पर सैन्य अदालत में मुकदमा चलाने की कथित योजना भी शामिल है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान को बैलेस्टिक मिसाइल हमले का जवाब देने पर विचार कर रहा इस्राइल: सीआईए निदेशक 
सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) के निदेशक विलियम बर्न्स ने कहा कि इस्राइल अभी भी बहुत सावधानी से विचार कर रहा है कि वह हालिया ईरानी बैलेस्टिक मिसाइल हमले का जवाब कैसे देगा। हालांकि, उन्होंने यह अनुमान लगाने से इनकार कर दिया कि यह प्रतिशोध किस रूप में हो सकता है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हम सभी अलग-अलग तरह के हमलों, वैश्विक ऊर्जा बाजार और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए परिणामों से अच्छी तरह से वाकिफ हैं।' बर्न्स ने ईरान के बारे में कहा कि सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई अंतिम निर्णयकर्ता बने हुए हैं। कहा कि सीआईए ने वहां किसी भी तरह के बदलाव का पता नहीं लगाया है। कहा कि उन्हें अभी भी उम्मीद है कि इस्राइल और हमास के बीच एक सफल समझौता हो सकता है, जिसके परिणामस्वरूप शेष जीवित बंधकों की रिहाई हो सकती है। बता दें कि अमेरिका ने बार-बार इस्राइल के आत्मरक्षा के अधिकार के लिए अपना समर्थन दोहराया है। 

विज्ञापन

सिंगापुर के संस्थापक प्रधानमंत्री ली कुआन यू की बेटी का निधन

सिंगापुर के संस्थापक प्रधानमंत्री ली कुआन यू की बेटी ली वेई लिंग का बुधवार को निधन हो गया। वह 69 वर्ष की थीं। ली वेई लिंग के भाई ने इसकी जानकारी दी। बुधवार की सुबह फेसबुक पर एक पोस्ट में, लिंग के भाई ली सीन यांग ने उनके निधन की घोषणा की। ली वेई लिंग के बड़े भाई ली शीन लुंग सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री रहे हैं। पोस्ट में बताया गया कि ली वेई लिंग ने अपने 38 ऑक्सले रोड स्थित घर पर अंतिम सांस ली। सिंगापुर के संस्थापक ली कुआन यू के तीन बच्चों में से ली वेई लिंग दूसरे नंबर की थीं। वह पेशे से पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजिस्ट थीं और कुछ वर्ष पहले उन्हें मस्तिष्क संबंधी दुर्लभ बीमारी से पीड़ित होने का पता चला था।

ब्रिटेन: नहीं होगी नगा मानव खोपड़ी की नीलामी

ब्रिटेन के एक नीलाम घर ने नगा मानव खोपड़ी की बिक्री न करने का फैसला किया है। इससे पहले इसको लेकर भारत के नगालैंड में विरोध प्रदर्शन हुए। ऑक्सफोर्डशायर के टेट्सवर्थ में स्वान नीलामी घर ने नगा पूर्वजों की पांडुलिपियों, चित्रकलाओं और अन्य अवशेषों को नीलाम करने का कार्यक्रम रखा था। 19वीं सदी की सींग वाली नगा मानव खोपड़ी को भी बिक्री के लिए रखा गया था। नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने इस मामले में विदेश मंत्री एस जयशंकर से दखल देने की मांग की थी। 
 
रियो ने अपने पत्र में कहा था, ब्रिटेन में नगा मानव अवशेषों की नीलामी खबरों को सभी वर्गों ने नकात्मक रूप में लिया है, क्योंकि यह हमारे लोगों के लिए अत्यंत भावनात्मक और पवित्र मुद्दा है। हमारे लोगों की परंपरा है कि हम मृतकों के अवशेषों को उच्च सम्मान और इज्जत देते हैं। उन्होंने विदेश मंत्री से आग्रह किया था कि वे लंदन में भारतीय उच्चायोग के साथ इस मामले को उठाएं, ताकि खोपड़ी की नीलामी रोकी जा सके। 
 

पाकिस्तान के पंजाब में दो हिंदू व्यापारियों का अपहरण 

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान में दो हिंदू व्यापारियों का एक गिरोह के सदस्यों ने अपहरण कर लिया। इस गिरोह ने इन व्यापारियों की सुरक्षित वापसी के बदले पुलिस हिरासत में रह रहे साथियों की रिहाई की मांग की। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 
 
घटना शुक्रवार को रहीम यार खान में हुई, जो लाहौर से करीब 500 किलोमीटर दूर है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रिजवान गोंडाल ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि हिंदू व्यापार शमीर जी और धीमा जी का नदी किनारे क्षेत्र के डाकुओं ने अपहरण किया। गोंडाल ने बताया कि इस में गिरोह के मुखिया काबुल सुखन भी शामिल है, जिस पर 10 एक करोड़ पाकिस्तानी रुपये का इनाम रखा गया है। पुलिस ने अपहृत हिंदू व्यापारियों और अन्य की बरामदगी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। डाकुओं ने हिंदू व्यापारियों और अन्य बंधकों का एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने साथियों की रिहाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की गईं, तो व बंधकों को मार डालेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed