World: इजिप्टएयर ने बगदाद के लिए रद्द की उड़ानें; ईरान के विदेश मंत्री ने इस्राइल को चेताया
ट्रंप की जीत भारत के आईटी सेक्टर पर डाल सकती है असर : रिपोर्ट नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप की जीत भारत के आईटी सेक्टर पर प्रतिकूल असर डाल सकती है। निवेश और धन प्रबंधन फर्म फिलिपकैपिटल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप की जीत से कार्य वीजा नियम सख्त हो सकते हैं, जो भारतीय आईटी फर्मों के लिए चुनौतियां खड़ी करेगा। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप की जीत से भारत के रक्षा, ऊर्जा, ऑटोमोबाइल और कमोडिटीज क्षेत्र को फायदा हो सकता है।
एफएटीएफ : रूस को 'काली सूची' में डालने का प्रस्ताव खारिज
रूस को कमजोर धन शोधन अनुपालन देशों की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय अपराध निगरानी संस्था (एफएटीएफ) की काली सूची में डालने के यूक्रेन के प्रस्ताव को भारत, चीन, सऊदी अरब, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका ने खारिज कर दिया। पेरिस में हुई एफएटीएफ की बैठक में यूक्रेन ने तर्क दिया कि 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण करने के चलते रूस पश्चिमी सरकारों से विभिन्न प्रतिबंधों का सामना कर रहा है। रूस के 'ब्लैक लिस्ट' वाले देश ईरान और उत्तर कोरिया के साथ घनिष्ठ संबंध है इसलिए उसे भी काली सूची में डाला जाए।
पाकिस्तान में वकीलों ने अदालतों का बहिष्कार किया
पाकिस्तान में जारी महंगाई के बीच, ऑल पाकिस्तान टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन (एपीटीएमए) ने कपड़ा निर्यात बढ़ाने के लिए ब्याज दरों में कटौती की मांग की है। एपीटीएमए के अध्यक्ष कामरान अरशद ने कपड़ा निर्यात बढ़ाने के लिए ब्याज दरों में 400 आधार अंक की कटौती का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान 10.6 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर उद्योग की वृद्धि के लिए हानिकारक है। अरशद ने इस बात पर जोर दिया कि मुद्रास्फीति के 6.9 फीसदी तक गिरने के बावजूद, ब्याज दर 17.5 फीसदी पर बनी हुई है, जो इस क्षेत्र के लिए गंभीर चुनौतियां खड़ी कर रही है। उन्होंने तर्क दिया कि आर्थिक सुधार और रोजगार सृजन के लिए ब्याज दरों में तत्काल कमी आवश्यक है, क्योंकि उच्च उधार लेने की लागत कपड़ा उद्योग की स्थिरता को खतरे में डाल रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कम ब्याज दरें आर्थिक पुनरुद्धार को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए आवश्यक हैं।
APTMA ने ब्याज दरों में कटौती की मांग की
सिंध बार काउंसिल और कराची बार एसोसिएशन (केबीए) के आह्वान पर वकीलों ने बृहस्पतिवार को शहर की अदालतों और जिला अदालत मालिर में कानूनी कार्यवाही का बहिष्कार किया। यह कार्रवाई वकीलों के एक सहयोगी के उत्पीड़न के बाद पुलिस की निष्क्रियता के विरोध में की गई थी। वकीलों ने शहर की अदालतों के सभी प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया, जिससे वादियों और न्यायिक अधिकारियों को परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया। इसके परिणामस्वरूप, विचाराधीन कैदियों को उनकी सुनवाई के लिए नहीं लाया गया।केबीए की आम सभा के दौरान, 23 अक्तूबर को एडवोकेट अब्दुल फतह के साथ हुई घटना पर चर्चा की गई। यह नोट किया गया कि केबीए के सदस्य घटना के बाद महमूदाबाद पुलिस स्टेशन गए, जहां एसएचओ ऐजाज खट्टक ने कथित तौर पर आरोपियों के साथ मिलकर वकीलों का अपमान किया। आम सभा की अध्यक्षता महासचिव इख्तियार अली चन्ना ने की और अध्यक्ष अमीर नवाज वाराइच ने संचालन किया।
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से 4 अंतरिक्ष यात्री धरती पर लौटे...सुनीता विलियम्स फरवरी में आएंगी
भारत से पर्यटन संबंधों को फिर बहाल करना चाहता है मालदीव
जस्टिस याह्या आफरीदी बने पाकिस्तान के नए मुख्य न्यायाधीश
संविधान संशोधन से पहले वरिष्ठता के आधार पर जजों की नियुक्ति की जाती थी और उस नियम के तहत जस्टिस मंसूर अली शाह पाकिस्तान के नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होते, लेकिन संविधान संशोधन के बाद जस्टिस याह्या आफरीदी को न्यायपालिका के सर्वोच्च पद पर नियुक्त किया गया है।
पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात पर प्रतिबंध हटा लिया, जो एक साल से अधिक समय से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार ने अदियाला जेल में कैदियों से मुलाकात पर प्रतिबंध हटा लिया है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता समेत कैदियों से मुलाकात पर प्रतिबंध सुरक्षा चिंताओं के कारण 4 अक्टूबर को लगाया गया था। सरकार ने इमरान खान की मुलाकात पर प्रतिबंध तब लगाया था, जब पीटीआई ने 4 अक्टूबर को इस्लामाबाद में उनकी रिहाई और "न्यायपालिका की स्वतंत्रता" की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वह अपनी पूरी जिंदगी जेल में बिताने के लिए तैयार हैं, लेकिन "हकीकी आजादी" के लिए अपने संघर्ष से समझौता नहीं करेंगे।
मिस्र की कंपनी इजिप्टएयर ने सुरक्षा चिंताओं के चलते इराक के बगदाद और एरबिल के लिए अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं। इजिप्टएयर ने शनिवार को घोषणा की कि उसने क्षेत्रीय तनाव के कारण इराक की राजधानी बगदाद और उत्तरी इराकी शहर एरबिल के लिए अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।
पाकिस्तान में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एक छात्रा से दुष्कर्म के बारे में फर्जी खबरें फैलाने के आरोप में 16 ब्लॉगर और टिकटॉकर को गिरफ्तार किया है। एक सप्ताह पहले यह फर्जी खबर फैलने के बाद पंजाब प्रांत में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी। पंजाब के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इमरान किश्वर ने शनिवार को कहा कि पुलिस ने तोड़फोड़ और हिंसा में शामिल 40 छात्रों की भी पहचान की है।
उन्होंने कहा कि संघीय अन्वेषण एजेंसी (एफआईए) और स्थानीय पुलिस ने 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें ज्यादातर बलात्कार के बारे में फर्जी खबर फैलने वाले ब्लॉगर और टिकटॉकर हैं। उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ और हिंसा में शामिल लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। हमने घटना के बारे में फर्जी खबरें फैलाने में इस्तेमाल हुए 138 सोशल मीडिया अकाउंट भी ब्लॉक कर दिए हैं।
पिछले हफ्ते लाहौर के एक महिला कॉलेज में एक छात्रा से सुरक्षा कर्मी की तरफ से कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने की खबर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पंजाब प्रांत के कई शहरों में हुए हिंसक प्रदर्शनों में कम से कम 50 छात्राएं घायल हो गई थीं जबकि एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई थी। पुलिस ने 600 से ज्यादा छात्रों को हिरासत में भी लिया था।
फिलीपींस में उष्णकटिबंधीय तूफान 'ट्रामी' के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 100 से अधिक हो गई है। यह तूफान शुक्रवार को उत्तर-पश्चिमी फिलीपींस में आया था। पहले दिन 81 लोगों की मरने की खबर थी। फिलीपींस के राष्ट्रपति ने शनिवार को कहा कि कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। सरकार की आपदा-प्रतिक्रिया एजेंसी राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। कई लोगों के लापता होने की भी खबर है। एजेंसी के अनुसार 'ट्रामी' दक्षिण-पूर्व एशियाई द्वीपसमूह में इस साल का अब तक का सबसे घातक और विनाशकारी तूफान है।
ईरान की एक समाचार एजेंसी के अनुसार, विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची ने शनिवार को कहा कि अपने हितों, अपनी क्षेत्रीय अखंडता और अपने लोगों की रक्षा करने के मामले में ईरान की कोई सीमा नहीं है। वह शनिवार की सुबह इस्राइल की तरफ से ईरान में सैन्य ठिकानों पर बमबारी के बाद जवाब दे रहे थे। वहीं एपी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की सेना ने एक बयान में सुझाव दिया है कि गाजा पट्टी और लेबनान में युद्ध विराम इस्राइल के खिलाफ किसी भी जवाबी कार्रवाई से बेहतर है।
मैक्सिको के राज्य जाकाटेकास में बस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना शनिवार सुबह उस समय हुई, जब मकई ले जा रहे एक ट्रैक्टर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। बस चिहुआहुआ राज्य के सीमावर्ती शहर सियुदाद जुआरेज जा रही थी। जाकाटेकास के गवर्नर डेविड मोनरियल ने सोशल मीडिया पोस्ट में हताहतों की पुष्टि की और पीड़ितों को सहायता प्रदान करने का वादा किया। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में बचाव दल और सुरक्षा बल शवों को निकालने का काम कर रहे थे।