फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates US UK Australia Russia China Pakistan Afghanistan Middle East countries international news

World Updates: अंतरिम सरकार का दावा- बांग्लादेश में स्थिति सामान्य, गहन सुधारों के बाद होंगे निष्पक्ष चुनाव

Wed, 21 Aug 2024 06:07 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 21 Aug 2024 06:07 PM IST
विज्ञापन
World Updates US UK Australia Russia China Pakistan Afghanistan Middle East countries international news
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने देश के मौजूदा हालात के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि- बांग्लादेश में स्थिति लगभग सामान्य है, लेकिन कुछ चुनौतियां अब भी बनी हुई हैं। उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश में ‘गहन सुधारों’ के बाद स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होंगे।
विज्ञापन


भारत समेत 35 देशों के नागरिकों को श्रीलंका में वीजा मुक्त प्रवेश
श्रीलंका सरकार ने भारत, ब्रिटेन और अमेरिका सहित 35 देशों के नागरिकों के लिए छह महीने के लिए अपने देश में वीजा-मुक्त प्रवेश की घोषणा की है। बुधवार को डेली मिरर अखबार ने पर्यटन मंत्रालय के सलाहकार हरिन फर्नांडो के हवाले से बताया कि कैबिनेट ने यह निर्णय लिया है, जो 1 अक्तूबर 2024 से प्रभावी होगा। फर्नांडो ने कहा कि यह नीति छह महीने के लिए है। सूची में शामिल देशों में भारत, ब्रिटेन, चीन, अमेरिका, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, पोलैंड, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, यूएई, नेपाल, इंडोनेशिया, रूस, मलयेशिया, जापान, फ्रांस, कनाडा, चेक गणराज्य, इटली, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, इस्राइल, बेलारूस, ईरान, स्वीडन, दक्षिण कोरिया, कतर, ओमान, बहरीन, थाईलैंड और न्यूजीलैंड शामिल हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी पोलैंड पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पोलैंड के वारसॉ पहुंचे। पिछले 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा है।

राहुल गांधी ने मलयेशिया के पीएम से की मुलाकात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात की। दरअसल, 2022 में मलयेशिया के पीएम बनने के बाद अनवर इब्राहिम का यह पहला भारत दौरा है। उन्होंने अपने तीन दिवसीय भारत दौरे की शुरुआत सोमवार रात से की। मंगलवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और महाथिर मोहम्मद के कार्यकाल के दौरान दोनों देशों के बीच तनाव को फिर से ठीक करने पर चर्चा की। मंगलवार को भारत और मलयेसिया ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed