फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates US Green Card Indians Nepal Violence Bangladesh Russia Ukraine politics crime hindi news

World: पाकिस्तान के लाहौर में बड़ा हादसा, जन्मदिन समारोह के बीच ढही इमारत; 11 लोगों की मौत

Thu, 30 Jul 2026 05:48 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 30 Jul 2026 05:48 AM IST
विज्ञापन
World Updates US Green Card Indians Nepal Violence Bangladesh Russia Ukraine politics crime hindi news
world updates - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका में सात साल से रहने वाले भारतीयों को अब ग्रीन कार्ड मिलने की उम्मीद है। अमेरिकी आप्रवासन को लेकर नया प्रस्ताव आया है। डेमोक्रेटिक सीनेटर एलेक्स पैडिला ने नया बिल पेश किया है। यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त आप्रवासन नीति के जवाब में लाया गया है। इस बिल का मकसद अमेरिका में कम-से-कम सात साल से लगातार रह रहे भारतीयों को ग्रीन कार्ड देना है। इससे एच-1बी वीजाधारकों को खास फायदा मिल सकता है। इस प्रस्ताव से 80 लाख से ज्यादा लोगों को लाभ होगा। पैडिला के मुताबिक, कांग्रेस इन लोगों को नजरअंदाज नहीं कर सकती। हालांकि, रिपब्लिकन इसके उलट काम कर रहे हैं, इसलिए बिल का पास होना फिलहाल मुश्किल लगता है। 

विज्ञापन


नेपाल : सांप्रदायिक हिंसा पर सर्वदलीय बैठक, शांति की अपील
पूर्वी नेपाल के सुनसरी जिले में दो धार्मिक समुदायों के बीच हुई हिंसा के बाद बुधवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। आठ राजनीतिक दलों के नेताओं ने साझा बयान जारी कर सामाजिक सद्भाव, सहिष्णुता और शांति बनाए रखने की अपील की है। रविवार को भारत सीमा से सटे कप्तानगंज में झड़प के दौरान पुलिस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ितों को न्याय का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

रूस का यूक्रेन पर बड़ा मिसाइल-ड्रोन हमला, 8 की मौत

रूस ने गुरुवार तड़के यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से बड़ा हमला किया, जिसमें कम से कम 8 नागरिकों, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं, की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। यह हमला यूक्रेन के कई इलाकों में हुआ, जिनमें पोलैंड सीमा के पास के क्षेत्र भी शामिल हैं। हमले के बाद पोलैंड ने जांच शुरू की कि क्या रूस की एक क्रूज मिसाइल उसके हवाई क्षेत्र में दाखिल हुई थी। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब यूक्रेन को पश्चिमी देशों से मिलने वाली पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइलों की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन पहले राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर पैट्रियट सिस्टम की जल्द आपूर्ति की मांग की थी। जेलेंस्की ने कहा कि रूस का यह हमला दिखाता है कि यूक्रेन के लिए मजबूत वायु रक्षा व्यवस्था बेहद जरूरी है।

 

विज्ञापन

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने कम से कम 10 क्षेत्रों पर हमला किया, जिससे दर्जनों घर, कारोबारी प्रतिष्ठान और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। रूस ने 70 से अधिक मिसाइलें, जिनमें कई बैलिस्टिक मिसाइलें थीं, और 280 से ज्यादा ड्रोन दागे। यूक्रेन ने इनमें से 260 से अधिक ड्रोन मार गिराने का दावा किया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमले में यूक्रेन के एयरबेस, हथियार कारखानों, ड्रोन उत्पादन इकाइयों, मिसाइल संयंत्र, विमान मरम्मत केंद्र, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फैक्टरी और सैन्य लॉजिस्टिक्स ठिकानों को निशाना बनाया गया। ड्नीप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में 6 लोगों की मौत और 10 घायल हुए।
विज्ञापन

 जन्मदिन की पार्टी बनी मातम, इमारत गिरने से 11 की मौत

पाकिस्तान के लाहौर शहर में बुधवार देर रात तीन मंजिला इमारत ढहने से एक ही परिवार के कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब घर में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। लाहौर के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद अली एजाज के अनुसार, इमारत में तीन भाई अपने परिवारों के साथ रहते थे और उनकी बहन भी बच्चों सहित समारोह में शामिल होने आई थी। हादसे के समय करीब 20 लोग मलबे में दब गए। अब तक 11 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि छह लोगों को जीवित बचाकर अस्पताल भेजा गया है। दो से तीन लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। प्रारंभिक जांच में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से इमारत के कमजोर होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed