फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates US, Canada, Israel, Gaza, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi

World Updates: सुनीता-विल्मोर की वापसी के लिए नासा ने स्पेसएक्स पर डाला दबाव; UN में मोरारी बापू करेंगे रामकथा

Sun, 28 Jul 2024 06:43 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 28 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
World Updates US, Canada, Israel, Gaza, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर बढ़ती ट्रैफिक आशंकाओं के बीच  51 दिनों से वहां पर फंसे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी को लेकर नासा की चिंता बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन

ऐसे में नासा अब एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स पर यात्रियों की वापसी का दबाव बना रही है। दरअसल स्पेस एक्स का क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान वर्षों से सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस स्टेशन तक ले जा रहा है और वहां से वापस ला रहा है। 
विज्ञापन


अंतरिक्ष यात्रियों ने धरती से ऊपर खेले ओलंपिक खेल
अंतरिक्ष में नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को शून्य गुरुत्वाकर्षण में ओलंपिक खेल खेलते देखा गया। एक वीडियो में, नासा के अंतरिक्ष यात्रियों ने कहा कि जब उन्होंने ओलंपिक एथलीट होने का नाटक किया तो उन्हें बहुत मजा आया। अंतरिक्ष यात्रियों को ओलंपिक मशाल ले जाते हुए देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र में मोरारी बापू करेंगे रामकथा का वाचन
आध्यात्मिक नेता मोरारी बापू रामचरितमानस की प्रासंगिकता का प्रसार करने के लिए न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पहली बार रामकथा करेंगे। उन्होंने कहा, रामचरितमानस धार्मिक एवं सांस्कृतिक सीमाओं से परे एक वैश्विक संदेश देता है। यह वैश्विक सद्भाव की दिशा में एक कदम है। हम सभी को दुनिया में शांति, प्रेम व सच्चाई के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है। 

कनाडा में जबरन वसूली मामले में महिला समेत छह पंजाबी गिरफ्तार
कनाडा में जबरन वसूली मामले में एक महिला समेत छह पंजाबियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, गिरोह के सरगना 34 वर्षीय मनिंदर सिंह धालीवाल के खिलाफ वारंट भी जारी किया है। एडमोंटन पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में जशदीप कौर (19), गुरकरन सिंह (19), मानव हीर (19), परमिंदर सिंह (21) और दिवनूर आष्ट (19) शामिल हैं।

ये सभी मिलकर जबरन वसूली का गिरोह चला रहे थे। पुलिस के अनुसार मनिंदर धालीवाल गिरोह का सरगना है। एडमोंटन पुलिस ने बताया कि ये कारोबारियों को निशाना बनाते थे। यह गिरोह अब तक 40 घटनाओं को अंजाम दे चुका है। मनिंदर धालीवाल और छह अन्य के खिलाफ कुल 54 आरोप दर्ज किए गए हैं। इनमें जबरन वसूली, आगजनी, तोड़फोड़, निजी स्थान में घुसना, हथियार से हमला करना और आपराधिक संगठन चलाना जैसे आरोप शामिल हैं। वारदात को अंजाम देने के लिए युवाओं को पैसे दिए जाते हैं। हालिया घटना शुक्रवार की है जब एडमॉन्टन में जबरन वसूली के दौरान एक अपार्टमेंट में आग लगा दी गई। इससे पहले भी शहर में कई घरों में आग लगाई जा चुकी है। 

अरबपतियों पर कर के विचार से जी-20 देशों के वित्त मंत्री सहमत
दुनिया के शीर्ष विकसित और विकासशील देशों के वित्त मंत्री अरबपतियों पर प्रभावी ढंग से कर लगाने के प्रस्ताव पर सहमत हुए हैं। एक संयुक्त मंत्रिस्तरीय घोषणापत्र में जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों ने दो दिनी बैठक के बाद कहा कि कर संप्रभुता के प्रति पूर्ण सम्मान के साथ, हम सहयोगात्मक रूप से यह तय करने का प्रयास करेंगे कि अरबपतियों पर प्रभावी रूप से कर लगाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed