फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Russia, US, Israel, India, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi

World: वियतनाम में तूफान 'यागी' से 143 की मौत, 58 लापता; ओमान में अभ्यास ईस्टर्न ब्रिज के लिए IAF का दल रवाना

Wed, 11 Sep 2024 04:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 11 Sep 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
World Updates Russia, US, Israel, India, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

वियतनाम के उत्तरी हिस्से में तूफान 'यागी' के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 143 हो गई है। जबकि 58 लोग अब भी लापता हैं। सरकारी अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, तूफान के कारण करीब 2,10,000 हेक्टेयर फसलें नष्ट हो गई हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इन मौतों में भूस्खलन के शिकार लोग भी शामिल हैं या नहीं। 

विज्ञापन


भारतीय वायुसेना का दल ओमान में 'ईस्टर्न ब्रिज' अभ्यास में भाग लेने के लिए रवाना
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का एक दल ओमान के मसीराह बेस में होने वाले अभ्यास 'ईस्टर्न ब्रिज' में भाग लेने के लिए रवाना हो गया है। इस दल में मिग-29, जगुआर और सी-17 विमान शामिल हैं। यह अभ्यास का सातवां संस्करण है, जो 11-12 सितंबर तक चलेगा। यह द्विपक्षीय अभ्यास रॉयल ओमान एयरफोर्स और आईएएफ के बीच आपसी तालमेल को बेहतर बनाने का प्रयास करेगा और दोनों दलों को संयुक्त प्रशिक्षण मिशनों के जरिए रणनीतिक सहयोग और अभियानों की तैयारियों को मजबूत करने का एक मंच प्रदान करेगा। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।  
विज्ञापन


शशि थरूर ने भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को स्वीकारा
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने यहां राइस यूनिवर्सिटी के बेकर इंस्टीट्यूट संवाद के दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था और राजनीतिक शक्ति के तौर पर भारत के प्रभाव को स्वीकार किया। थरूर ने कहा, ‘भारत महत्व रखता है।’  उन्होंने जोर दिया, भारत में जो कुछ हो रहा है वह दुनिया की आबादी के छठे हिस्से को प्रभावित करता है। उन्होंने भारत की भूराजनीतिक चुनौतियों, चीन व पाकिस्तान के संबंधों पर भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा कि क्रय शक्ति के मामले में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और दुनिया के मंच पर इसे नजरअंदाज या कम करके नहीं आंका जा सकता। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक एवं लेबनान एवं तुर्किये में अमेरिका के पूर्व राजदूत डेविड सैटरफील्ड ने जब तकनीकी प्रगति पर ध्यान दिलाया तो थरूर ने इसे स्वीकारा और भावी सुधार की उम्मीदें कीं। 

आयरलैंड के खिलाफ टैक्स की लड़ाई हारी एपल
यूरोपीय संघ (ईयू) की शीर्ष अदालत ने आयरलैंड को 13 अरब यूरो (14.4 अरब डॉलर) का पिछला कर चुकाने के यूरोपीय आदेश के विरुद्ध एपल की अंतिम कानूनी चुनौती खारिज कर दी है। आयरलैंड को टैक्स चुकाने के ईयू नियामकों के आदेश के खिलाफ एपल की हार से लंबे समय से जारी विवाद अब खत्म हो गया है।

यूरोपीय कोर्ट ने मामले में निचली अदालत के पुराने फैसले को खारिज करते हुए कहा, यह ‘यूरोपीय आयोग के 2016 के उस फैसले की पुष्टि करता है कि आयरलैंड ने एपल को गैरकानूनी मदद दी थी।’ आयरलैंड को इसकी पुनर्प्राप्ति जरूरी है। 2016 में एपल ने नाराजगी जताई और सीईओ टिम कुक ने इसे एक ‘राजनीतिक बकवास’ कहा। 

बृहस्पति के चंद्रमा का अध्ययन करेगा नासा अंतरिक्ष यान
नासा ने अंतरिक्ष यान की तीव्र विकिरण झेलने की क्षमता की समीक्षा के बाद बृहस्पति के चंद्रमा ‘यूरोपा’ पर अगले माह प्रक्षेपण को मंजूरी दे दी गई है। यह मिशन बताएगा कि यूरोपा की बर्फीली परत के नीचे का संदिग्ध महासागर जीवन के लिए उपयुक्त हो सकता है या नहीं। इसे स्पेस-एक्स फाल्कन हेवी रॉकेट पर 10 अक्तूबर को प्रक्षेपित किया जाना निर्धारित किया गया है। नासा के पास लॉन्चिंग के लिए तीन सप्ताह का समय है।

भारत ने एफएटीएफ से सीमापार भुगतान की मांगी और जानकारी
भारत ने वैश्विक अपराध निगरानी संस्था, वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) से फिनटेक, क्रेडिट कार्ड कंपनियों और पेमेंट एग्रीगेटर्स (पीए) से किए जाने वाले भुगतान को लेकर और खुलासा करने का अनुरोध किया है। इनके माध्यम से सीमापार लेनदेन करने वालों के बारे में सरकार को और अधिक जानकारी हासिल हो सकेगी। एफएटीएफ के मौजूदा यात्रा नियम के तहत सीमापार वित्तीय लेनदेन करने वालों के नाम और मूल देश से संबंधित डाटा दर्ज किया जाता है।

गूगल हारा 2.4 अरब यूरो के जुर्माने की अपील
गूगल ने खोज परिणामों में प्रतिद्वंद्वियों पर अपनी खरीदारी अनुशंसाओं को अवैध लाभ देने के लिए ईयू के जुर्माने के विरुद्ध अपनी अंतिम कानूनी चुनौती खो दी है। इससे लंबे समय से चल रहा अविश्वास का भारी जुर्माने के साथ चल रहा मामला खत्म हो गया है। यूरोपीय संघ की अदालत ने निचली अदालत के फैसले को जारी रखा और यूरोपीय आयोग के 2.4 अरब यूरो (2.7 अरब डॉलर) के जुर्माने के खिलाफ कंपनी की अपील खारिज कर दी। गूगल ने कहा, हम न्यायालय के फैसले से निराश हैं, जो तथ्यों के एक बहुत ही विशिष्ट समूह से संबंधित है।  

पाकिस्तान: पंजाब सरकार ने वाघा बॉर्डर चेक-पोस्ट के विस्तार की परियोजना शुरू की
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने वाघा बॉर्डर चेक-पोस्ट के विस्तार के लिए एक नई परियोजना शुरू की है। इस परियोजना का मुख्य मकसद चेक-पोस्ट पर बैठने की क्षमता को 8,000 से बढ़ाकर 24,000 करना है। इस परियोजना की लागत तीन अरब पाकिस्तानी रुपये है और इसे दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। यह परियोजना इसलिए शुरू की गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने कहा, इस परियोजना को फरवरी में मंजूरी मिली थी। लेकिन अब इस पर तेजी से काम शुरू हो गया है। इस परियोजना के तहत बैठने की क्षमता के अलावा वाघा बॉर्डर के इतिहास को प्रदर्शित करने वाला एक आधुनिक ऐतिहासिक संग्रहालय, प्रतीक्षालय और वीवीईपी के लिए ग्रीन रूम भी बनाए जाएंगे। सुरक्षा इंतजामों को भी अपग्रेड किया जाएगा। परियोजना के तहत, दुनिया के पांचवे सबसे ऊंचे झंडे के खम्भे की ऊंचाई को 115 मीटर से बढ़ाकर 135 मीटर किया जाएगा, जिससे यह दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा झंडे खम्भा हो जाएगा।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed