फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Russia, Ukraine, US, Israiel, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi

World Updates: रूसी हमले में यूक्रेन में चार की मौत, 37 घायल; चीन में जकात देने पर उइगर कारोबारी को जेल

Mon, 26 Aug 2024 04:57 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
World Updates Russia, Ukraine, US, Israiel, Hamas, Pakistan, China, Sri Lanka UN latest news in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन पर रूस के हमलों में करीब चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, 37 लोग घायल हो गए। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को रातभर हमले किए। इस दौरान यूक्रेन के सीमावर्ती क्षेत्रों चेर्निहाइव, सुमी, खार्किव और डोनेट्स्क को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन


वायु सेना ने कहा कि रूस ने नौ हमलावर ड्रोन लॉन्च किए, जिनमें से यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणालियों ने मायकोलाइव क्षेत्र में आठ को नष्ट कर दिया। सेना के अनुसार, 'अधिकांश मिसाइलें अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाईं।'
विज्ञापन


स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि सुमी के उत्तरी क्षेत्र में एक मिसाइल हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों सहित कम से कम 16 अन्य घायल हो गए। वहीं, पूर्व में खार्किव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने पोस्ट किया कि रूसी हमलों में कम से कम 13 लोग घायल हो गए, जिनमें 4 साल का बच्चा भी शामिल है। खार्किव शहर के मेयर इहोर तेरेखोव ने कहा कि रूसी हमलों से शहर में एक गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और कम से कम दो घर नष्ट हो गए और 10 क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, रूसी हमले पूरे दिन खेरसॉन के दक्षिणी क्षेत्र में जारी रहे, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। वहीं, सुमी में रविवार दोपहर को स्वेसा गांव में एक हवाई हमला हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

चीन में जकात देने पर उइगर कारोबारी को जेल में डाला
उइगरों के अमेरिका स्थित एक संगठन ने जकात देने पर उइगर कारोबारी एलिजान इस्माइल को गिरफ्तार करने व 18 वर्षों के लिए जेल में डालने का आरोप लगाया है। इस्लाम में जकात, यानी दान देना अनिवार्य माना जाता है। कैंपेन फॉर उइगर (सीएफयू) ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, पूर्वी तुर्किस्तान स्थित व्यवसाय झिंजियांग सदाकत बायो-टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड के संस्थापक उइगर व्यवसायी एलिजान इस्माइल को मुसलमान होने के नाते जकात अदा करने के अपने कर्तव्य को पूरा करने के लिए 18 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। चीन का कम्युनिस्ट शासन इसे कैसे उचित ठहरा सकता है। उनके दान के कुछ प्राप्तकर्ता राजनीतिक कैदी थे। इसलिए, आतंकवाद व अलगाववाद के खिलाफ उन्हें कैद कर लिया गया।

हिंसा मामले में इमरान खान पर सैन्य अदालत में चलेगा मुकदमा: पाकिस्तान सरकार
पिछले साल 9 मई को हुई हिंसा से संबंधित मामलों में पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का मुकदमा सैन्य अदालतों में जा सकता है। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा है। पाकिस्तान के अखबार डॉन के अनुसार, पिछले साल 9 मई को हुई हिंसा के दौरान सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया गया और उन्हें क्षति पहुंचाई गई थी। इस वजह से उन पर सेना कानून लागू होगा। पिछले साल 9 मई को भ्रष्टाचार के एक मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक इमरान खान की गिरफ्तारी हुई थी। उन्हें अर्धसैनिक बलों ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट के परिसर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर जिन्ना हाउस (लाहौर कोर कमांडर हाउस), मियांवाली एयरबेस और फैसलाबाद में आईएसआई भवन समेत एक दर्जन सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की थी। भीड़ ने रावलपिंडी में सेना मुख्यालय (जीएचक्यू) पर भी हमला किया था। अखबार के अनुसार, इमरान पर पूर्व नियोजित तरीके से दंगों को अंजाम देने का आरोप है।

भारतीय-अमेरिकी उद्यमी अरुण बने टेक्सास आर्थिक निकाय के अध्यक्ष
टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने भारतीय अमेरिकी उद्यमी अरुण अग्रवाल को टेक्सास आर्थिक विकास निगम के निदेशक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। गवर्नर कार्यालय के मुताबिक, टीईडीसी गवर्नर के आर्थिक विकास और पर्यटन कार्यालय का एक मुख्य सार्वजनिक निजी भागीदार है। यह घरेलू और विश्व स्तरीय कारोबार में टेक्सास के शीर्ष अमेरिकी राज्य के तौर पर विपणन के लिए जिम्मेदार है। अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति पर कहा, मैं महत्वाकांक्षी आर्थिक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। 

गाजियाबाद से ली है प्रबंधन की डिग्री
नेक्स्ट के सीईओ अग्रवाल का कपड़ा, कपास और रियल एस्टेट और खेल प्रबंधन कारोबारी हैं। उन्होंने आईएमटी गाजियाबाद से एमबीए, दक्षिणी न्यू हैम्पशायर विश्वविद्यालय से कंप्यूटर सूचना प्रणाली में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और हार्वर्ड विवि से अंतरराष्ट्रीय व्यापार की पढ़ाई की है।

फरक्का बैराज के गेट खुलने पर विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया

फरक्का बैराज के बारे में मीडिया के प्रश्नों के उत्तर में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हमने फरक्का बैराज के गेट खोलने के बारे में मीडिया रिपोर्ट देखी है, जिससे नदी के नीचे की ओर 11 लाख क्यूसेक से अधिक पानी अपने प्राकृतिक मार्ग से गंगा/पद्मा नदी में प्रवाहित हो सकेगा। यह एक सामान्य मौसमी घटनाक्रम है, जो गंगा नदी बेसिन के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा से बढ़े हुए जल प्रवाह के कारण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed