फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Of 30 March: World Updates, World News, US, EU, Trump, Srilanka, News in Hindi

World: नाइजीरिया में हमले में 20 की मौत; भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हमलों की निंदा की

Mon, 30 Mar 2026 05:41 AM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Mon, 30 Mar 2026 05:41 AM IST
विज्ञापन
World Updates Of 30 March: World Updates, World News, US, EU, Trump, Srilanka, News in Hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
यूरोपीय संघ भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राह पर चल पड़ा है। 27 देशों के इस समूह में ट्रंप की आव्रजन नीतियों की सार्वजनिक रूप से आलोचना हुई थी और अब यह समूह प्रवासियों का पता लगाने, उनके खिलाफ छापेमारी व उन्हें निर्वासित करने की अपनी शक्तियों का विस्तार कर रहा है। यह समूह प्रवासियों को अफ्रीका और अन्य जगहों के तीसरे देशों में स्थित वापसी केंद्रों में भेजेगा। 2024 में कुछ देशों में दक्षिणपंथी दलों के सत्ता में आने के बाद से यूरोपीय संघ प्रवासन नीतियों को और सख्त कर रहा है। यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा है कि नए उपायों से सीरिया में गृहयुद्ध के कारण 2015 में उत्पन्न संकट की पुनरावृत्ति को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन


नाइजीरिया में रात के हमले में 20 की मौत
नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में एक समुदाय पर रात में हुए हमले में 20 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय निवासियों और अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

राज्य सूचना आयुक्त जॉयस लोह्या रामनाप ने कहा, यह हमला रविवार की रात प्लेटौ राज्य के जोस उत्तर क्षेत्र के गारी समुदाय पर हुआ। उन्होंने हताहतों की संख्या नहीं बताई। लेकिन कहा कि लोग हताहत और घायल हुए हैं।  राज्य सरकार ने आगे हमलों को रोकने के लिए 48 घंटे की कर्फ्यू लगा दी।
विज्ञापन


किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन निवासियों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार कई हथियारबंद लोग समुदाय में बेतरतीब गोलियां चला रहे थे। स्थानीय निवासी इबुकुन फालोडुन ने कहा कि 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। प्लेटौ राज्य में हमले लंबे समय से चल रही हिंसा का हिस्सा हैं, जहां ज्यादातर मुस्लिम फुलानी चरवाहों और अधिकतर ईसाई खेती करने वाले समुदायों के बीच जमीन विवाद अक्सर जानलेवा झड़पों में बदल जाते हैं। अपराधी गिरोह भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हमलों की निंदा की
भारत ने सोमवार को लेबनान में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हाल के हमलों की निंदा की और सभी पक्षों से ब्लू हेल्मेट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। 29 मार्च को आदचिट अल कुसायर के पास यूएनआईएफआईएल (संयुक्त राष्ट्र का लेबनान में अस्थायी बल) की स्थिति में एक संदिग्ध चीज फटने से एक इंडोनेशियाई शांति सैनिक की मौत हो गई और एक अन्य शांति सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस्राइल सेना ने अपनी एक बटालियन को किया निलंबित
इस्राइली सेना ने एक बटालियन को निलंबित कर दिया है। इस बटालियन के सैनिकों ने कथित तौर पर इस्राइल नियंत्रित वेस्ट बैंक में सीएनएनकी टीम पर हमला किया था। इस्राइल की ओर से सैनिकों को दंड देने का यह दुर्लभ मामला है। 

सेना ने सोमवार को घोषणा की कि नेत्जाह येहुदा बटालियन को निलंबित किया गया है, क्योंकि पिछले हफ्ते सैनिकों को सीएनएन टीम पर हमला करते हुए फिल्माया गया था।

नेत्जाह येहुदा एक अति परंपरावादी सैनिकों की इकाई है, जिसे पहले भी फलस्तीनी नागरिकों के प्रति दुर्व्यवहार से जोड़कर देखा जाता रहा है। 2022 में बटालियन की हिरासत के दौरान एक 78 वर्षीय फलस्तीनी अमेरिकी की मौत हो गई थी। उस मामले में अमेरिकी सरकार की तीखी प्रतिक्रिया के बाद इस्राइली सेना ने घटना को 'गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण' बताया  और एक अधिकारी को फटकार लगाई और दो अन्य को फिर से नियुक्त किया। उसी साल इस इकाई को वेस्ट बैंक से हटा दिया गया।   

ट्रंप की नीतयों की जमकर सराहना
2015 में लगभग 10 लाख लोग शरण लेने के लिए यूरोपीय देशों में पहुंचे थे। वॉन डेर लेयेन ने कहा, हमने अतीत से सबक सीखा है। आज हम बेहतर ढंग से तैयार हैं। प्रवासन और शरण समझौते के रूप में जानी जाने वाली ये नई नीतियां 12 जून से प्रभावी होंगी। यूरोप में धुर दक्षिणपंथी दलों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की निर्वासन नीतियों की प्रशंसा की है।

श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने मदद के लिए पीएम मोदी का जताया आभार
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने श्रीलंका में ईंधन आपूर्ति बाधाओं को दूर करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने शनिवार को कोलंबो में 38,000 मीट्रिक टन ईंधन की खेप भेजी। दिसानायके ने सोशल मीडिया पर भारत की त्वरित सहायता की सराहना की और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बेहतर समन्वय के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया। 

चीन के जातीय एकता कानून से तिब्बत में पहचान का संकट
चीन द्वारा लागू किए गए नए जातीय ढांचे ने तिब्बत में सांस्कृतिक और भाषाई अस्तित्व पर गंभीर संकट पैदा कर दिया है। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के प्रतिनिधियों ने चेक गणराज्य में उच्च स्तरीय बैठकों के दौरान इस मुद्दे को उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यह कानून तिब्बती भाषा, धार्मिक प्रथाओं और पहचान को मिटाकर जबरन आत्मसात करने की कोशिश है। चेक गणराज्य के सांसदों और अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों ने तिब्बत की जमीनी स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया है।

बैक टू द फ्यूचर फेम अभिनेता जेम्स टोल्कन का 94 वर्ष की आयु में निधन
टॉप गन और बैक टू द फ्यूचर जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाने वाले दिग्गज अभिनेता जेम्स टोल्कन का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके एजेंट जॉन अल्कांतार ने शनिवार को बताया कि टोल्कन ने न्यूयॉर्क के लेक प्लेसिड स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। हालांकि मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन बैक टू द फ्यूचर की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार उनका निधन प्राकृतिक तरीके से हुआ। 

पाकिस्तान में भारी बारिश से नौ की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले सप्ताह से हो रही भारी बारिश के कारण 9 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 8 बच्चे शामिल हैं, जबकि 47 अन्य घायल हुए हैं। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार, 25 मार्च से जारी लगातार बारिश के चलते अधिकांश मौतें घरों की छतें और दीवारें गिरने से हुईं। मृतकों में 8 बच्चे और एक महिला शामिल हैं, जबकि 47 लोग घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बारिश से कई रिहायशी इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है और कम से कम 6 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में बन्नू और नॉर्थ वजीरिस्तान जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रांत के विभिन्न जिलों में मंगलवार तक रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है।

अधिकारियों ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, संवेदनशील पर्यटन स्थलों से दूर रहने और सरकारी एजेंसियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed