फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates of 28 March: World News, Tennessee school bus crash, Jill Biden, Secret Service

World: मिसिसिपी में रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन और वैन की टक्कर, पांच की मौत; टेनेसी में स्कूल बस हादसा, दो की मौत

Sat, 28 Mar 2026 01:29 PM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sat, 28 Mar 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
World Updates of 28 March: World News, Tennessee school bus crash, Jill Biden, Secret Service
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया। पुलिस और एफबीआई ने मिलकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो एक फिलिस्तीनी कार्यकर्ता के घर पर पेट्रोल बम से हमला करने की योजना बना रहा था। आरोपी कई हफ्तों से इस हमले की तैयारी कर रहा था और उसने बम बनाने का सामान भी इकट्ठा कर लिया था। गुप्त ऑपरेशन के जरिए पुलिस को इसकी जानकारी मिली और उसे पकड़ लिया गया। जिस महिला को निशाना बनाया गया था, उन्होंने कहा कि यह घटना डराने वाली है, लेकिन उन्हें राहत है कि समय रहते कार्रवाई हो गई।
विज्ञापन


ब्रिटेन में 'नो किंग्स' प्रदर्शन जारी
ब्रिटेन में 'नो किंग्स' समूह के बैनर तले प्रदर्शन जारी हैं। इस समूह के तीन हजार से अधिक प्रदर्शनकारी देशभर में शहरों और कस्बों में सड़कों पर उतरे हैं। इन प्रदर्शनों का मकसद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी विवादित नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना है। आयोजकों का कहना है कि यह अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन हो सकता है।
विज्ञापन


'नो किंग्स' प्रदर्शन अक्तूबर के बाद से लगातार हो रहे हैं। आयोजकों ने कहा कि इस प्रदर्शन में कई मुद्दों पर फोकस किया जा रहा है। इसमें आप्रवास नियंत्रण के लिए संघीय बलों का इस्तेमाल, मिनियापोलिस में रिनी गुड और एलेक्स प्रेटी की मौतें और ईरान के साथ अमेरिका का टकराव जैसे मुद्दे शामिल हैं। पिछले साल अक्तूबर में लगभग 70 लाख लोग इसमें शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में स्कूल बस हादसा, 2 छात्रों की मौत
अमेरिका के टेनेसी राज्य में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूल बस की टक्कर में दो छात्रों की मौत हो गई और कम से कम सात लोग घायल हो गए। यह हादसा हाईवे 70 पर हुआ, जहां एक डंप ट्रक, एक कार और स्कूल बस आपस में टकरा गए। बस में कुल 25 छात्र और 5 वयस्क मौजूद थे, जो केनवुड मिडिल स्कूल से एक शैक्षणिक यात्रा पर जा रहे थे। हादसे के बाद कई घायलों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया। चार बच्चों का इलाज नैशविले के एक अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

मिसिसिपी में रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन और वैन की टक्कर, 5 की मौत
अमेरिका के मिसिसिपी राज्य के एक ग्रामीण इलाके में रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन और वैन की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। स्टोन काउंटी के कोरोनर वेन फ्लरी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग वैन में सवार थे। वैन में मौजूद एकमात्र जीवित बची 23 वर्षीय महिला को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया है। ट्रेन में सवार किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

रेलवे कंपनी के बयान के मुताबिक, यह दुर्घटना उस समय हुई जब कैनेडियन पैसिफिक कंसास सिटी की एक मालगाड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर एक वाहन से टकरा गई। हादसा उत्तर-पश्चिम में स्थित विगिंस शहर के पास हुआ। मृतकों में वैन चालक 26 वर्षीय रयान सी. पीटरसन और आगे की सीट पर बैठीं 45 वर्षीय क्रिस्टिना कार्वर शामिल हैं। कार्वर की दो बेटियों (22 वर्षीय एमली चैंबली और 20 वर्षीय सारा बेथ चैंबली) की भी इस हादसे में मौत हो गई। इसके अलावा 23 वर्षीय डेमार्कस पर्किन्स की भी जान गई।

जिल बाइडन के सीक्रेट सर्विस एजेंट से गलती से गोली चली
अमेरिका में फिलाडेल्फिया एयरपोर्ट पर एक सीक्रेट सर्विस एजेंट से गलती से गोली चल गई, जिससे वह खुद घायल हो गया। यह एजेंट पूर्व फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन की सुरक्षा में तैनात था। घटना उस समय हुई जब वह अपनी कार में था और अचानक उसकी बंदूक चल गई। गोली उसके पैर में लगी और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है। इस घटना से एयरपोर्ट के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा।

चिली के स्कूल में चाकूबाजी, एक की मौत
चिली के एक स्कूल में शुक्रवार को चाकूबाजी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। यह हमला उत्तरी शहर कालामा के एक स्कूल में हुआ। पुलिस के मुताबिक एक छात्र ने तीन छात्रों और दो स्टाफ पर हमला किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। इस हमले में एक 59 साल के स्कूल कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल खाली करा लिया गया और कक्षाएं रद्द कर दी गईं। अधिकारी इसे गंभीर घटना मान रहे हैं और जांच कर रहे हैं कि यह हमला पहले से योजना बनाकर किया गया था या नहीं।

बेलारूस के राष्ट्रपति ने किम जोंग को तोहफे में दी राइफल
बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने प्योंगयांग में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ मैत्री संधि पर ही दस्तखत नहीं किए, बल्कि उन्हें एक राइफल भी तोहफे में दी। बेलारूसी सरकारी समाचार  बेलटा के मुताबिक, यूक्रेन के खिलाफ रूसी जंग की वकालत करने वाले दोनों नेता संधि के तहत पश्चिमी दबाव का विरोध करने और अधिक निकटता से सहयोग करने पर रजामंद हुए हैं। लुकाशेंको ने इस मैत्री संधि को बेहद अहम बताया, जबकि किम ने इसे द्विपक्षीय संबंधों के स्थिर विकास की और अधिक गारंटी देने वाली करार दिया। 

ऑस्ट्रिया भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाएगा
ऑस्ट्रिया सरकार ने कहा कि वह 14 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है। डिजिटलीकरण के कंजर्वेटिव जूनियर मंत्री अलेक्जेंडर प्रोएल ने दोनों अन्य सत्तारूढ़ दलों के कैबिनेट सदस्यों से शुक्रवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ऑस्ट्रिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के इस्तेमाल के लिए कम से कम 14 साल की उम्र जरूरी कर रहा है। 

श्रीलंका के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री पर 7.5 करोड़ रुपये का जुर्माना
श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केहेलिया रामबुकवेला पर 7.5 करोड़ श्रीलंकाई रुपये का भारी जुर्माना लगाया। उन पर 2022 में भारतीय क्रेडिट लाइन के तहत एक गैर-पंजीकृत कंपनी से घटिया दवाएं आयात कर मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करने का दोष सिद्ध हुआ है। अदालत ने अन्य वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों पर भी पांच-पांच करोड़ का जुर्माना लगाया। यह मामला श्रीलंका के सबसे बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य घोटाले के रूप में देखा जा रहा है। 

एन्थ्रोपिक को राहत, पेंटागन और ट्रंप के प्रतिबंध पर कोर्ट की रोक
अमेरिकी संघीय कोर्ट ने एआई कंपनी एन्थ्रोपिक के पक्ष में फैसला सुनाते हुए पेंटागन द्वारा उसे सप्लाई चेन रिस्क घोषित करने पर अस्थायी रोक लगा दी है। न्यायाधीश रीता लिन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस आदेश को भी प्रतिबंधित कर दिया है, जिसमें सभी एजेंसियों को एन्थ्रोपिक का उपयोग बंद करने को कहा था। दरअसल, कंपनी ने अपनी तकनीक का उपयोग अमेरिकियों की निगरानी में करने से इन्कार कर दिया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की थी। 

हवाई द्वीप पर हेलिकॉप्टर के हादसे में पांच लोग घायल
हवाई द्वीप के काउई तट पर एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं। काउई अग्निशमन विभाग के अनुसार, हेलिकॉप्टर जब हादसे का शिकार हुआ तब उसमें एक पायलट और चार यात्री सवार थे। यह बीच काउई के उत्तरी तट पर ना पाली तट पर स्थित है। घायलों की चोटें कितनी गंभीर थीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हेलिकॉप्टर टूर यहां मौजूद चट्टानों, समुद्र तटों और झरनों को देखने का एक लोकप्रिय तरीका है। 

चीन ने नेपाल के नए पीएम बालेंद्र शाह के शपथ ग्रहण पर बधाई दी  

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 27 मार्च को हुई प्रेस वार्ता में नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के शपथ ग्रहण पर जुड़े सवाल के जवाब में बताया कि चीन इस पर बधाई देता है। लिन च्येन ने कहा कि परंपरागत मित्र पड़ोसी देश के नाते चीन पहले की तरह नेपाल की स्वतंत्रता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा का समर्थन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed