{"_id":"6ac036a63f7c22e6d407cf86","slug":"world-updates-nobel-nominations-from-space-china-taiwan-f16-jet-west-asia-russia-ukraine-tension-politics-news-2026-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेश के समाचार: नोबेल के लिए अंतरिक्ष से भी लिए जाएंगे नामांकन; चीन से तनाव के बीच ताइवान पहुंचे दो एफ-16 जेट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
विदेश के समाचार: नोबेल के लिए अंतरिक्ष से भी लिए जाएंगे नामांकन; चीन से तनाव के बीच ताइवान पहुंचे दो एफ-16 जेट
Sat, 03 Oct 2026 04:26 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 03 Oct 2026 04:26 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
अब नोबेल शांति पुरस्कार केवल जमीन पर मौजूद नेताओं या संगठनों तक सीमित नहीं होगा, बल्कि इसके लिए अंतरिक्ष से भी दावेदारी पर विचार किया जा रहा है। ओस्लो के पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के हाकोन गजेर्लोव और शॉन डेविस ने कहा कि नॉर्वेजियन नोबेल समिति के इस साल के 287 नामांकनों में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) का नाम शीर्ष सूची में शामिल हो सकता है।
चीन से तनाव के बीच ताइवान पहुंचे दो एफ-16 लड़ाकू विमान
चीन से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका से मिले 66 नए एफ-16वी ब्लॉक 70 लड़ाकू विमानों में से पहले दो विमान ताइवान पहुंच गए। सॉफ्टवेयर संबंधी समस्याओं के कारण इन विमानों के पहुंचने में देरी हुई थी। दोनों एफ-16वी विमान शुक्रवार को ताइतुंग स्थित चियांग एयरबेस पर उतरे। राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने इसे ताइवान की हवाई रक्षा क्षमता मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और अमेरिका के समर्थन के लिए आभार जताया।

धरती से ऊपर बसी 14 इन्सानों की दुनिया, दो स्पेस स्टेशनों पर जमावड़ा
अंतरिक्ष में इस समय 14 इन्सान एक साथ मौजूद हैं, लेकिन इसे नया रिकॉर्ड कहना सही नहीं होगा। नासा के स्पेसएक्स क्रू-13 के चार सदस्य शुक्रवार की सुबह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे हैं। चीन के तियांगोंग स्पेस स्टेशन पर पहले से तीन एस्ट्रोनॉट मौजूद हैं। इस तरह पृथ्वी की निचली कक्षा में कुल 14 इन्सान एक साथ रहकर काम कर रहे हैं।
आईएसएस पर 11, तियांगोंग पर तीन
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद सात सदस्यीय एक्सपीडिशन-75 दल में क्रू-13 के चार सदस्य जुड़ गए हैं। इनमें नासा की जेसिका वॉटकिन्स और ल्यूक डेलाने, कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के जोशुआ कुट्रिक और रूस के सर्गेई तेतेर्यातनिकोव शामिल हैं। यहां पांच अमेरिकी, चार रूसी, एक कनाडाई और एक फ्रांसीसी एस्ट्रोनॉट-कॉस्मोनॉट हैं। जो पौधों की वृद्धि और तकनीकी प्रयोगों पर काम करेंगे।