फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates:Nitin Gadkari attend swearing-in ceremony Iran President Shankar Sharma New ambassador to India

Updates: ईरानी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए गडकरी; ओली ने शंकर शर्मा को बनाया भारत में राजदूत

Wed, 31 Jul 2024 04:30 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 31 Jul 2024 04:30 AM IST
सार

मालदीव में दक्षिण गालोल्हू निर्वाचन क्षेत्र के संसद सदस्य मीकैल नसीम ने उम्मीद जताई कि उनके देश के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू नई दिल्ली और माले के महत्व को स्वीकार करेंगे। उन्होंने उम्मीद की कि राष्ट्रपति भारत-मालदीव के पुराने रिश्ते को बनाए रखने की कोशिश भी करेंगे।

विज्ञापन
World Updates:Nitin Gadkari attend swearing-in ceremony Iran President Shankar Sharma New ambassador to India
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शामिल हुए।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को तेहरान में हुए समारोह में गडकरी ने पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से राष्ट्रपति पेजेशकियान को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गडकरी ने ईरानी नेताओं के साथ   चाबहार बंदरगाह के विकास पर सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत भी की। ब्यूरो

विज्ञापन


इस बीच शंकर शर्मा को भारत में फिर से नेपाल का राजदूत नियुक्त किया गया है। नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार ने भारत, चीन और अमेरिका समेत 13 देशों के लिए राजदूत नियुक्त किए हैं। कैबिनेट सूत्रों ने बताया कि पिछली पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' सरकार ने 6 जून को 11 राजदूतों को वापस बुला लिया था। इसमें शंकर शर्मा भी थे। 15 जुलाई को ओली ने प्रचंड की जगह पीएम पद की शपथ ली थी। अब ओली ने शर्मा को भारत, लोक दर्शन रेग्मी को अमेरिका व कृष्णा प्रसाद ओली को चीन में राजदूत नामित किया।

विज्ञापन

चीन नहीं, भारत करेगा मालदीव की अधिक मदद : सांसद नसीम
मालदीव में दक्षिण गालोल्हू निर्वाचन क्षेत्र के संसद सदस्य मीकैल नसीम ने उम्मीद जताई कि उनके देश के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू नई दिल्ली और माले के महत्व को स्वीकार करेंगे। उन्होंने उम्मीद की कि राष्ट्रपति भारत-मालदीव के पुराने रिश्ते को बनाए रखने की कोशिश भी करेंगे। मालदीव के सांसद नसीम ने कहा, चीन के बजाय भारत ही मालदीव का मददगार हो सकता है। मुइज्जू को एहसास हो गया है कि उनकी विदेश नीति काम नहीं कर रही है। उन्हें चीन व मध्य पूर्व से मदद लेना मुश्किल पड़ा है।

तिब्बती पैनल ने की चीन की निंदा
चीन के किंघाई प्रांत में तिब्बतियों द्वारा संचालित निजी स्कूलों पर चीनी सख्ती के बीच, केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने समुदाय के सामने आने वाले मुद्दों को उजागर करने के लिए हाल ही में धर्मशाला में एक चर्चा का आयोजन किया। तिब्बत नीति संस्थान (टीपीआई) ने ‘राग्या शेरिग नॉर्लिंग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट को जबरन बंद करना : कारण और प्रभाव’ शीर्षक से एक पैनल चर्चा का आयोजन किया। उप निदेशक जमल्हा टेम्पा ग्यालत्सेन ने तिब्बती शिक्षा में संस्थान की भूमिका पर जोर दिया। संस्थापक जनरल जिग्मे ग्यालत्सेन ने तिब्बती भाषा-संस्कृति के संरक्षण की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

विज्ञापन

ब्रिटेन में हिंदुओं पर जहर उगलने वाले को उम्रकैद
हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलने वाले पाकिस्तानी कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक अंजेम चौधरी को आतंकी गुट संचालन मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अब उसे न्यूनतम 28 वर्ष जेल में रहना होगा। उसके बाद ही उसे पैरोल मिल पाएगी। उसके पास ब्रिटेन की दोहरी नागरिकता है।

57 वर्षीय चौधरी को पिछले सप्ताह अल-मुहाजिरून का संचालन करने का दोषी ठहराया गया। इसे एक दशक से भी पहले बतौर आतंकी संगठन प्रतिबंधित किया गया था। जज मार्क वॉल ने लंदन की वूलविच क्राउन कोर्ट में चौधरी से कहा, आपके जैसे गुट वैचारिक कारणों से हिंसा को सामान्य बनाते हैं। इनका अस्तित्व कई लोगों को साहस देता है। इससे जुड़े लोग नफरती काम का दुस्साहस करते हैं...अन्यथा ऐसा संभव नहीं है। वे लोगों के बीच वैमनस्य पैदा करते हैं।

ब्रिटिश छात्रा आन्या गोयल ने टीम इंडिया के लिए जीता रजत पदक
ब्रिटेन के लंदन की भारतीय स्कूली छात्रा आन्या गोयल (17) ने नीदरलैंड में ‘यूरोपियन गर्ल्स ओलंपियाड इन इंफॉर्मेटिक्स’ स्पर्धा में टीम इंडिया के लिए रजत पदक जीता है। स्पर्धा में भारतीय दल ने दो कांस्य पदक भी जीते। कंप्यूटर विज्ञान में रुचि रखने वाली छात्राओं की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में आन्या के सामने 50 देशों की शीर्ष कोडर की चुनौती थी, जिसे उसने पूरा किया।

ब्रिटेन : डांस क्लास हमले में दो बच्चों की मौत के बाद पूछताछ
उत्तरी इंग्लैंड में गायिका टेलर स्विफ्ट के संगीत पर आधारित डांस क्लास पर चाकू से हमले में दो बच्चों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस एक 17 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। वारदात के बाद टेलर स्विफ्ट सदमे में हैं। पुलिस मुख्य कांस्टेबल सेरेना कैनेडी ने बताया कि छह बच्चे गंभीर हैं। पुलिस ने घटना में आतंकी हाथ होने से इन्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed