World Updates: अदन की खाड़ी में हूती विद्रोहियों ने दागे एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल, पढ़ें दुनिया की अहम खबरें
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि अदन की खाड़ी में हूती एंटी-शिप बैलिस्टिक और ईरानी यूएवी को मार गिराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में 3 भारतीय समेत 10 गिरफ्तार
मेक्सिको और उत्तरी अमेरिकी देशों के बीच मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के आरोप में इस सप्ताह कनाडाई अधिकारियों ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें तीन भारतीय ब्रैम्पटन निवासी आयुष शर्मा (25) और गुरअमृत सिद्धू (60), एवं कैलगरी निवासी सुभम कुमार (29) शामिल हैं। भारतीय आरोपी ट्रक ड्राइवर हैं, वे नशे की खेप के परिवहन में थे।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) और रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने एक संयुक्त अभियान के बाद अंतरराष्ट्रीय वारंट के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया। साजिश के नेटवर्क मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा तक फैले हुए थे। गिरफ्तार किए गए लोगों पर भारी मात्रा में कोकीन और अन्य मादक दवाएं खरीदने का आरोप है। गिरोह के सदस्य ड्रग कारोबार के सिलसिले में कनाडा से लॉस एंजिल्स की यात्रा करते थे। नशे की खेप को ट्रकों के जरिये लाया जाता था। इसमें ड्राइवरों के नेटवर्क जुड़ा हुआ था।
सिंगापुर में भारतीय मूल के शिपयार्ड कर्मचारी को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल हुई
सिंगापुर में भारतीय मूल के 49 वर्षीय शिपयार्ड कर्मचारी को भ्रष्टाचार के आरोप में तीन साल से अधिक की जेल की सजा सुनाई गई है। राजविक्रमण जयपांडियन को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 13 आरोपों में दोषी ठहराया गया। साथ ही 33 अन्य आरोपों पर भी सजा पर विचार किया गया।
ईरान में मारे गए 9 पाकिस्तानियों के शवों को एयरलिफ्ट किया गया
पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह ईरान में एक क्रूर हमले में मारे गए पंजाब प्रांत के अपने नौ नागरिकों के शवों को हवाई मार्ग से लाया है। बीती 27 जनवरी को पाकिस्तान की सीमा के पास ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने इन श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में तीन अन्य भी घायल हुए थे। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिस्तान बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादी हमले में मारे गए नौ पाकिस्तानी नागरिकों के शवों को कल ईरान से क्वेटा लाया गया था, हालांकि अभी तक मुल्तान नहीं भेजा गया है। जल्दी ही शवों को मुल्तान भेजा जाएगा। मृतक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के थे और ईरान में श्रमिक के रूप में रह रहे थे।