{"_id":"6a1780eb210810db660fcc77","slug":"world-updates-india-sends-life-saving-medicines-amid-ebola-crisis-in-congo-starship-rocket-flight-halted-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Updates: कांगो में इबोला संकट के बीच भारत ने भेजी जीवनरक्षक दवाएं, स्टारशिप रॉकेट की उड़ानों पर रोक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World Updates: कांगो में इबोला संकट के बीच भारत ने भेजी जीवनरक्षक दवाएं, स्टारशिप रॉकेट की उड़ानों पर रोक
Thu, 28 May 2026 05:10 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Thu, 28 May 2026 05:10 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफ्रीकी देश कांगो में फैले इबोला वायरस संकट के बीच भारत ने बड़ी मानवीय पहल करते हुए आपातकालीन चिकित्सा सामग्री भेजी है। अफ्रीका सीडीसी ने बुधवार को बताया कि भारत सरकार द्वारा भेजी गई दवाओं और मेडिकल उपकरणों की खेप युगांडा पहुंच चुकी है। इन सामग्रियों में जांच किट, इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं, संक्रमण रोकने के उपकरण और मरीजों की देखभाल से जुड़ी जरूरी सामग्री शामिल है। इन्हें पूर्वी कांगो के प्रभावित इलाकों में भेजा जाएगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन पहले ही कांगो और युगांडा में फैल रहे इबोला संक्रमण को वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित कर चुका है। अब तक 1,000 से ज्यादा संदिग्ध मामले और 220 से अधिक मौतें सामने आ चुकी हैं। बुंडीबुग्यो स्ट्रेन वाले इस इबोला वायरस के लिए अभी तक कोई स्वीकृत वैक्सीन या दवा उपलब्ध नहीं है। भारत की इस मदद को अफ्रीका में स्वास्थ्य सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
30 जून से भारत दौरे पर आएंगे म्यांमार के राष्ट्रपति
म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग 30 मई से तीन जून 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है। यू मिन आंग ह्लाइंग पहले Sk जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय बिग कैट गठबंधन शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले थे। लेकिन यह कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है। इसके बावजूद अब वह भारत की आधिकारिक यात्रा करेंगे।
उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, जिसमें कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और कारोबारी नेता शामिल होंगे। राष्ट्रपति के रूप में यू मिन आंग ह्लाइंग की यह पहली भारत यात्रा होगी।
विज्ञापन
16वीं भारत-सिंगापुर रक्षा नीति वार्ता: रक्षा सहयोग की प्रगति की समीक्षा की गई
भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और उनके सिंगापुर के समकक्ष जोसेफ लियोंग ने आज सिंगापुर में 16वीं भारत-सिंगापुर रक्षा नीति वार्ता की संयुक्त अध्यक्षता की।
बैठक में दोनों देशों के बीच जारी रक्षा सहयोग की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही रक्षा सहयोग, सैन्य संबंध, रक्षा उद्योग में साझेदारी, क्षमता निर्माण और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने और आपसी हित के नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी विचार किया। इसमें दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।
अगले हफ्ते भारत आएंगे ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री
ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स अगले हफ्ते भारत का दौरा करेंगे। इस दौरान वह अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ बैठक करेंगे, जिसमें दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी।
मार्ल्स ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री भी हैं। वह राजनाथ सिंह के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों की दूसरी वार्ता में शामिल होंगे। यह बैठक दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है। इस वार्ता की पहली बैठक पिछले साल अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया में हुई थी।
यूरोपीय संघ ने चीनी ऑनलाइन रिटेल कंपनी पर लगाया जुर्माना
चीन की ऑनलाइन रिटेल कंपनी टेमु पर यूरोपीय संघ के नियामकों ने 200 मिलियन यूरो (लगभग 232 मिलियन डॉलर) जुर्माना लगाया है। जांच में पाया गया कि कंपनी उपभोक्ताओं को गैरकानूनी और असुरक्षित उत्पादों से बचाने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रही थी।
यूरोपीय संघ ने कहा कि टेमु की वेबसाइट पर ऐसे उत्पाद बेचे जा रहे थे, जिनमें बच्चों के खिलौने और छोटे इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल थे, जो यूरोपीय सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करते थे। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई। यह जुर्माना डिजिटल सेवा कानून के तहत लगाया गया है, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को इस बात के लिए जिम्मेदार बनाता है कि वे यूजर्स को हानिकारक कंटेंट और खतरनाक सामान से बचाएं। टेमु ने इस मामले पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
भारत की मदद से नेपाल में होगा 14 स्कूलों का निर्माण
भारत ने नेपाल के भूकंप प्रभावित जिलों में 14 स्कूल बनाने के लिए 560.2 मिलियन नेपाली रुपये देने की घोषणा की है। यह कदम नेपाल के पुनर्निर्माण और सामाजिक-आर्थिक विकास में भारत की सहायता का हिस्सा है।
नेपाल के शिक्षा मंत्रालय के तहत केंद्रीय स्तर परियोजना कार्यान्वयन इकाई ने भारत सरकार के अनुदान से आठ जिलों में 14 स्कूलों के निर्माण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। ये स्कूल नेपाल के गोरखा, नुवाकोट, धादिंग, दोलखा, काठमांडू, काभ्रेपलान्चोक, रामेछाप और सिन्धुपालचोक जिलों में बनाए जाएंगे, जो 2015 के विनाशकारी भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे, जिसमें लगभग 9,000 लोगों की मौत हुई थी। इन स्कूलों का निर्माण भूकंप-रोधी मानकों के अनुसार किया जाएगा और इनमें कक्षाएं, फर्नीचर और लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय की सुविधा होगी।
पीएम मोदी ने स्लोवानिया के नए प्रधानमंत्री को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवेनिया के नेता जनेज जान्शा को प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि वह उनके साथ मिलकर दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने की उम्मीद रखते हैं।
जान्शा एक अनुभवी राजनेता हैं और पिछले तीन दशकों से स्लोवेनिया की राजनीति में सक्रिय हैं। उन्हें संसद में मतदान के बाद फिर से देश का प्रधानमंत्री चुना गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जनेज जान्शा को प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद करते हैं, ताकि दोनों देशों के लोगों को लाभ और समृद्धि मिल सके।
इटली में पुलिस ने अपराधी गिरोह की संपत्तियां जब्त कीं
इटली की पुलिस ने सिसिली माफिया (अपराधी गिरोह) के ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ी 200 मिलियन यूरो से अधिक की संपत्तियां जब्त की हैं। इसमें सोने की छड़ें, नकदी, महंगी घड़ियां और करीब 20 लग्जरी संपत्तियां शामिल हैं।
यह कार्रवाई माफिया सरगना मातेओ मेसिना देनारो से जुड़े नेटवर्क पर की गई है, जिसकी मौत गिरफ्तारी के नौ महीने बाद जेल अस्पताल में हो गई थी। वह लगभग 30 साल तक फरार रहा और उस पर कई हत्याओं और 1992 में हुए बम धमाकों की साजिश के आरोप थे। इनमें माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने वाले दो जजों की मौत हुई थी।

स्टारशिप रॉकेट की उड़ानों पर रोक, जांच के बाद ही मिलेगा अगला लॉन्च
अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स के सबसे शक्तिशाली स्टारशिप रॉकेट की अगली उड़ानों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी एफएए ने बुधवार को कहा कि पिछले सप्ताह हुए परीक्षण मिशन के दौरान तकनीकी गड़बड़ी सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। टेक्सास से लॉन्च किए गए इस विशाल रॉकेट का पहला चरण यानी बूस्टर अलग होने के बाद पृथ्वी पर लौटते समय नियंत्रण खो बैठा और तय तरीके से समुद्र में उतरने के बजाय तेज गति से गिरा। हालांकि किसी के घायल होने या संपत्ति को नुकसान की खबर नहीं है। दूसरी ओर स्टारशिप का ऊपरी हिस्सा अपनी तय यात्रा पूरी करते हुए 20 नकली उपग्रह अंतरिक्ष में छोड़ने में सफल रहा और बाद में हिंद महासागर में नियंत्रित तरीके से उतरा। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का यह 407 फीट लंबा रॉकेट भविष्य में इंसानों को मंगल ग्रह तक ले जाने के लिए तैयार किया जा रहा है। नासा भी चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने के लिए इसी प्रणाली पर भरोसा कर रहा है।

दक्षिणी लेबनान में बढ़ा युद्ध संकट, इस्राइल ने लोगों को इलाका खाली करने को कहा
इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच संघर्ष एक बार फिर तेज हो गया है। बुधवार को इस्राइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के लोगों को तुरंत इलाका खाली करने की चेतावनी जारी की। सेना ने कहा कि वह हिजबुल्ला के खिलाफ “बेहद ताकत” के साथ कार्रवाई करेगी। यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब इस्राइली सैनिक दक्षिणी लेबनान में लितानी नदी पार कर आगे बढ़ चुके हैं और नबातियेह शहर के करीब पहुंच गए हैं। हाल के दिनों में हिजबुल्ला ने उत्तरी इस्राइल और सीमा क्षेत्रों में कई ड्रोन और रॉकेट हमले किए हैं। इसके जवाब में इस्राइल ने अपने सैन्य अभियान का दायरा बढ़ाने का फैसला लिया है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक इस संघर्ष में 3,200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। हिजबुल्ला ने साफ कहा है कि जब तक इस्राइल अपनी सेना पीछे नहीं हटाता, तब तक लड़ाई जारी रहेगी।

जो बाइडन ने किया अमेरिकी न्याय विभाग के खिलाफ केस
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने न्याय विभाग के खिलाफ संघीय अदालत में मुकदमा दायर किया है। इस मुकदमे के जरिये बाइडन 2016 और 2017 में एक लेखक के साथ हुई निजी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्ट को सार्वजनिक होने से रोकना चाहते हैं। दरअसल, डॉज आगामी 15 जून को इन सामग्रियों को हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी और हेरिटेज फाउंडेशन को सौंपने वाला है। बाइडन के वकीलों का तर्क है कि ये निजी वार्ता थी इसे सार्वजनिक करना गोपनीयता का उल्लंघन होगा।
चीन: नेटफ्लिक्स निर्माता की हत्या के दोषी को मौत की सजा
चीन की एक अदालत ने अरबपति और यूजू गेम्स के संस्थापक लिन क्यूई की हत्या के मामले में पूर्व कार्यकारी जू याओ को फांसी की सजा दे दी है। यह मामला नेटफ्लिक्स की मशहूर साइंस फिक्शन ट्रायलॉजी- द थ्री बॉडी प्रॉब्लम के फिल्म अधिकारों से जुड़ा था, जिसके स्क्रीन राइट क्यूई ने खरीदे थे। जू याओ ने क्यूई को नेटफ्लिक्स के साथ डील दिलाने में मदद की थी, लेकिन बाद में किनारे किए जाने से नाराज होकर उसने 2020 में अपने ही बॉस को जहर दे दिया।
ब्रिटेन: यौन उत्पीड़न के आरोप में भारतीय मूल का डॉक्टर निलंबित
ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक न्यूरोसर्जन को मरीज के साथ यौन संबंध बनाने और गलत तरीके से दवाएं लिखने के आरोप में आठ महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। आरोपी डॉ चिराग पटेल वेल्स के कार्डिफ में एक अस्पताल में कार्यरत थे। मेडिकल प्रैक्टिशनर्स ट्रिब्यूनल सर्विस की सुनवाई के दौरान पता चला कि उन्होंने 2019 से 2021 के बीच एक महिला का इलाज किया और दोनों के बीच अनैतिक संबंध बने। ट्रिब्यूनल ने इस कृत्य को गंभीर माना और सजा सुनाई।
स्पेन: पुलिस ने ली सत्तारूढ़ सोशलिस्ट पार्टी दफ्तर की तलाशी
मैड्रिड। स्पेन की पुलिस संभावित वित्तीय गड़बड़ी की जांच के तहत सत्तारूढ़ सोशलिस्ट पार्टी के मुख्यालय की तलाशी ले रही है। सिविल गार्ड ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस जांच को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि सोशलिस्ट पार्टी का ही देश में शासन है। मध्य मैड्रिड में की जा रही यह छापेमारी प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है। प्रधानमंत्री सांचेज की सोशलिस्ट पार्टी देश में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिर गई है, जिस पर विपक्ष आक्रामक हो गया है।
भारत ने नेपाल को उपहार में दिए 10 ट्रक
भारत ने नेपाल की सुरक्षा व कानून प्रवर्तन एजेंसियों की क्षमताएं मजबूत करने को उन्हें कैदियों को ले जाने वाले 10 ट्रक उपहार में दिए। बीरगंज में आयोजित एक समारोह के दौरान भारत की महावाणिज्य दूत देवी सहाय मीणा ने पारसा के मुख्य जिला अधिकारी भोला दहाल को ये वाहन सौंपे। ये वाहन नेपाल के सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने में योगदान देंगे।
नासा: चंद्रमा पर स्थायी ठिकाने के लिए 3 मिशन
वाशिंगटन। चंद्रमा की परिक्रमा में कामयाबी के बाद नासा ने अब यहां पर स्थायी ठिकाना बनाने की दिशा में 3 नए मिशनों की घोषणा की है। नासा प्रशासक जैरेड आइजैकमैन ने चंद्रमा पर स्थायी आधार (बेस) के लिए 20 अरब डॉलर की योजना की घोषणा की। इस बेस में लूनार रोवर और ड्रोन तैनात होंगे, जिनकी मदद से होने वाले प्रयोग अंतरिक्ष वातावरण में रहने व कार्य की तकनीक का विकास कर सकेंगे।
जेन-जी मामले में ओली के खिलाफ जांच
नेपाल के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पिछले साल सितंबर में हुए जेन-जी आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा को लेकर बड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है। आयोग ने बुधवार को सार्वजनिक रिपोर्ट में पीएम बालेंद्र शाह की पार्टी आरएसपी के अध्यक्ष रवि लामिछाने समेत 17 मौजूदा सांसदों के खिलाफ जांच की मांग की है। रिपोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का नाम भी शामिल है। आयोग का कहना है कि इन नेताओं के सार्वजनिक बयानों, सोशल मीडिया गतिविधियों और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर इनकी भूमिका की सूक्ष्म स्तर पर जांच होनी चाहिए। जांच में यह देखा जाएगा कि क्या उनके कार्यों ने जनता को उकसाया या सार्वजनिक शांति भंग की।
तिब्बत के पीएम बोले-चीन से विवाद का शांतिपूर्ण हल जरूरी
निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में पेंपा सेरिंग ने बुधवार को दूसरी बार शपथ ग्रहण की। हाल ही में संपन्न चुनाव में दोबारा निर्वाचित होने के बाद उन्होंने मैक्लोडगंज स्थित चुगलाखंग बौद्ध मठ में समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा विशेष रूप से मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद पेंपा सेरिंग ने कहा कि दूसरी बार जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी प्राथमिकता तिब्बत-चीन विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकालना होगी।
यूरोप में गर्मी ने सदी का रिकॉर्ड तोड़ा, 11 नागरिकों की मौत
ब्रिटेन में 24 घंटों के भीतर दूसरी बार तापमान का एक सदी पुराना रिकॉर्ड टूट गया। पश्चिमी यूरोप के कुछ हिस्सों में भी भीषण ग्रीष्म लहर चल रही है। सरकारों ने जानमाल के खतरे को लेकर चेतावनी तक जारी की है। ब्रिटेन और फ्रांस में कई लोगों के डूबने की खबरें हैं। ये लोग गर्मी से राहत के लिए उद्यानों में गए थे। ब्रिटेन के मौसम विभाग ने कहा, लंदन के क्यू गार्डन्स में 35.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिसने एक दिन पहले क्यू में बने 34.8 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अस्थायी आंकड़ों ने 1922 में बने और 1944 में दोहराए गए 32.8 डिग्री सेल्सियस के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

अमेरिका में 250 डॉलर के नोट पर दिख सकते हैं ट्रंप, ट्रेजरी अधिकारियों ने तैयार किया प्रस्ताव
अमेरिका में जल्द ही 250 डॉलर का नया करेंसी नोट देखने को मिल सकता है, जिस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी ट्रेजरी के अधिकारियों ने इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी है। ट्रेजरी कोषाध्यक्ष ब्रैंडन बीच ने विभाग को नोट के प्रोटोटाइप तैयार करने का निर्देश दिया है। हालांकि, इस प्रस्ताव के लिए कांग्रेस की मंजूरी अनिवार्य होगी।
वर्तमान अमेरिकी संघीय कानून के मुताबिक, केवल दिवंगत व्यक्तियों की तस्वीर ही मुद्रा पर लगाई जा सकती है। 1866 के बाद से अब तक किसी भी जीवित व्यक्ति की तस्वीर नोट पर नहीं छपी है। ऐसे में ट्रंप की तस्वीर के लिए कांग्रेस को नया कानून पास करना होगा। गौरतलब है कि देश की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ट्रंप की तस्वीर वाला सोने का सिक्का जारी करने का एलान पहले ही हो चुका है। अब इसी अवसर को यादगार बनाने के लिए 250 डॉलर का नोट लाने की कवायद तेज है।