फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates: france eu hungry europe us uk un russia-ukraine israel-hamas asia news updates

World News: पेरिस में सैनिक पर चाकू से हमला; हंगरी द्वारा आयोजित बैठकों का बहिष्कार करेंगे EU के शीर्ष अधिकारी

Tue, 16 Jul 2024 03:26 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 16 Jul 2024 03:26 AM IST
सार

World News: फ्रांस की राजधानी पेरिश में रेलवे स्टेशन के बाहर गश्त कर रहे एक सैनिक पर चाकू से हमला किया गया। वहीं दूसरी ओर, यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारियों ने हंगरी की मेजबानी में औपचारिक बैठकों का बहिष्कार करने का फैसला किया है।  

विज्ञापन
World Updates: france eu hungry europe us uk un russia-ukraine israel-hamas asia news updates
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

पेरिस में सोमवार को रेलवे स्टेशन के बाहर गश्त कर रहे एक सैनिक को चाकू मार दिया गया। हमलवर को गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना ऐसे समय में हुई है, शहर 2024 के ओलंपिक उद्घाटन समारोह से 11 दिन पहले से एक उच्च सुरक्षा अलर्ट पर था। अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एक फ्रांसीसी सैन्य अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उसकी हालत गंभीर नहीं है। हमले के कारणों की जांच की जा रही है। घायल सैनिक फ्रांस के सेंटिनेल बल में सेवारत है। सेंटिनेल बल देश की आंतरिक सुरक्षा की देखरेख करती है।
विज्ञापन


गृह मंत्री गेराल्ड डार्मनिन ने एक्स पर लिखा कि सैनिक पूर्वी पेरिस के गारे डे लएस्ट रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहा था। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए 30 हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। सेना के करीब 18 हजार जवान भी सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हंगरी की द्वारा आयोजित बैठकों का बहिष्कार करेंगे ईयू के शीर्ष अधिकारी
उधर, हंगरी ने अगले छह महीने के लिए हाल ही में यूरोपीय संघ (ईयू) की परिषद की अध्यक्षता ग्रहण की है। लेकिन ईयू के शीर्ष अधिकारियों ने हंगरी द्वारा आयोजित औपचारिक बैठकों का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। दरअसल, विक्टर ओरबान अभी हंगरी के प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें रूस समर्थक माना जाता है। उन्होंने रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन का समर्थन करने के प्रस्ताव को वीटो कर दिया था। इसका मतलब है कि प्रस्ताव का विरोध किया था।

ओरबान ने यूरोपीय संघ की प्रवासन नीति में सुधार का भी विरोध किया था। इसके अलावा उन्होंने कई ऐसे विदेशी नेताओं से सिलसिलेवार बैठकें कीं, जिसने यूरोपीय भागीदारों को नाराज कर दिया। यूरोपीय संघ की परिषद की अध्यक्षता इसके सदस्यों को बारी-बारी से दी जाती है। 

चीन: आर्थिक मंदी रोकने  के लिए अहम बैठक शुरू
चीन सरकार ने कहा कि उसका सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2024-25 की दूसरी तिमाही में घटकर 4.7% पर आ गया है। इस बयान के बीच सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की ‘थर्ड प्लेनम’ नामक 4 दिनी बैठक शुरू हुई। इसे अर्थव्यवस्था में दोबारा जान फूंकने के लिहाज से राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व के लिए निर्णायक क्षण बताया जा रहा है।

नाटो से तनाव के बीच चीन-रूस का संयुक्त अभ्यास शुरू
नाटो से तनाव के बाच चीन और रूस की नौसेनाओं ने दक्षिणी चीन में एक सैन्य बंदरगाह पर साझा अभ्यास शुरू किया है। चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के मुताबिक, यह अभ्यास ऐसे वक्त में हो रहा है, जब कुछ दिन पहले उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों ने बीजिंग को यूक्रेन में युद्ध का ‘निर्णायक समर्थक’ बताया था। चीनी रक्षा मंत्रालय ने कहा, इस अभ्यास का अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय स्थितियों से कोई लेनादेना नहीं है। इसमें किसी तीसरे पक्ष को निशाना नहीं बनाया गया है।

भारत-रूस संबंधों पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दिया बयान
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने भारत और रूस के संबंधों पर बयान दिया है। मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, यह जगजाहिर है कि भारत का रूस के साथ पुराना रिश्ता है। अमेरिका की ओर से हमने भारत को इस बात के लिए प्रोत्साहित किया किया है कि वह रूस के साथ के अपने दीर्घकालिक संबंधों और अद्वितीय स्थिति का उपयोग करते हुए राष्ट्रपति (व्लादिमीर) पुतिन से अपने अवैध युद्ध को समाप्त करने और इसे संघर्ष के लिए न्यायोचित और स्थायी शांति ढूंढने, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता व संप्रभुता का सम्मान करने के लिए कहे। मिलर ने आगे कहा, जब रूस के साथ संबंधों की बात आती है तो भारत सरकार हमारी एक महत्वपूर्ण भागीदार है। 

दिल्ली से न्यूयॉर्क जा रहा विमान लंदन में उतारा गया
दिल्ली से न्यूयॉर्क जा रहे अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान को सोमवार सुबह चिकित्सीय आपात स्थिति के कारण लंदन की ओर मोड़ना पड़ा। हालांकि बाद में विमान ने न्यूयॉर्क के लिए फिर से उड़ान भरी। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि विमान को चिकित्सीय आपात स्थिति के कारण लंदन के समयानुसार सुबह सात बजे हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतारा गया और करीब साढ़े नौ बजे फिर न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed