फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world's oldest man died at the age of 112,Guinness World Records announced

UK: दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जॉन टिनिसवुड का निधन, 112 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Tue, 26 Nov 2024 05:48 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 26 Nov 2024 05:48 PM IST
सार

दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जॉन टिनिसवुड का निधन हो गया है। उन्होंने 112 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका जन्म 26 अगस्त 1912 को लिवरपूल में हुआ था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसकी घोषणा की। 

विज्ञापन
world's oldest man died at the age of 112,Guinness World Records announced
John Tinniswood - फोटो : X/Guinness World Records

विस्तार

दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जॉन टिनिसवुड का निधन हो गया है। उन्होंने 112 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका जन्म 26 अगस्त 1912 को ब्रिटेन के लिवरपूल में हुआ था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसकी घोषणा की। 
विज्ञापन


आखिरी दिन संगीत में डूबे हुए थे जॉन
टिनिसवुड जीवनभर लिवरपूल फुटबॉल क्लब (एफसी) के समर्थक रहे। उनका निधन सोमवार को साउथ पोर्ट स्थित एक देखभाल केंद्र में हुई। उनके परिवार ने कहा, टिनिसवुड आखिरी दिन संगीत में डूबे हुए थे। वह हमेशा धन्यवाद देने के लिए जाने जाते थे और परिवार ने उनकी देखभाल करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


हफ्ते में खाते थे मछली और चिप्स
इस साल जब वेनेजुएला के 114 वर्षीय जुआन विसेंट पेरेज का निधन हुआ, तब टिनिसवुड को दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति घोषित किया गया था। जॉन का कहना था कि लंबा जीवन केवल उनकी किस्मत है। उन्होंने कभी किसी विशेष आहार का पालन नहीं किया और हफ्ते में एक बार मछली और चिप्स खाना पसंद करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉन ने दोनों विश्व युद्धों का किया था अनुभव
जॉन ने दोनों विश्व युद्धों का अनुभव किया था। द्वितीय विश्व युद्ध में उन्होंने एक प्रशासनिक अधिकारी की भूमिका निभाई थी। उन्होंने शेल और बीपी जैसी कंपनियों के अकाउंटेंट के रूप में काम किया था और 1972 सेवानिवृत्त हो गए थे। 


जापान के किमुरा का हुआ 116 साल की उम्र में निधन
उनके परिवार में एक बेटी, चार पोते और तीन परपोते हैं। जॉन ने अपनी जीवनशैली में संयम को बनाए रखा और इसे लंबे जीवन का राज बताया। दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति जापान के जीरोमोन किमुरा रहे, जिनका 116 वर्ष 54 दिन की आयु में 2013 में निधन हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed