फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world oldest conjoined twin brothers die in 68 years in america

एक ही शरीर से जुड़े दुनिया के सबसे ज्यादा उम्र के जुड़वा भाइयों का निधन

Wed, 08 Jul 2020 03:21 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: आसिम खान Updated Wed, 08 Jul 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
world oldest conjoined twin brothers die in 68 years in america
दुनिया के सबसे ज्यादा उम्र के जुड़वा भाइयों का निधन

अमेरिका में दुनिया के सबसे ज्यादा उम्र के जुड़वा भाइयों का चार जुलाई को निधन हो गया है। यह दोनों जुड़वा भाई एक ही शरीर से जुड़े हुए थे। उनकी उम्र 68 साल थी। रोनी और डोनी का जन्म 28 अक्तूबर 1951 को ओहियो के बेवरक्रिक में हुआ था। 2014 में 63 वर्ष की उम्र में उन्होंने सबसे अधिक समय तक जीने वाले जुड़वा का रिकॉर्ड बनाया था। 

विज्ञापन


बता दें कि इन दोनों भाइयों से पहले यह रिकॉर्ड थाइलैंड में 1811 में जन्मे चांग और इंग बंकर के नाम था। दोनों 62 वर्ष की उम्र तक जिए थे। रोनी और डोनी कमर से जुड़े हुए थे। इनके हृदय, पेट, हाथ-पैर अलग-अलग थे।
विज्ञापन


डब्ल्यूएचआईओ की एक रिपोर्ट में उनके भाई जिम ने कहा कि दोनों का डेटन के एक स्वास्थ्य केन्द्र में निधन हो गया।
 मॉन्टगोमेरी काउंटी कोरोनर ने कहा कि उनकी मौत प्राकृतिक थी। टीएलसी ने 2010 में इन जुड़़वा भाइयों पर एक वृत्तचित्र भी प्रसारित किया था। दोनों भाइयों ने कार्निवल और सर्कस में हिस्सा भी लिया, जहां वे सबके लिए आकर्षण का केन्द्र बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम गेलयन ने कहा कि उनके वेतन से कई वर्षों तक उनका घर भी चला। दोनों ने 1991 में काम करना बंद कर दिया और 2010 तक अकेले रहे। इसके बाद स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ने की वजह से उन्होंने परिवार के साथ रहना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed