फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news updates senegal election postponed usa france red sea

World News: सेनेगल में स्थगित हुए चुनाव; श्रीलंका ने 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Mon, 05 Feb 2024 12:09 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 05 Feb 2024 12:09 PM IST
सार

सेनेगल के राष्ट्रपति ने शनिवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची पर सहमति नहीं बन पा रही है। ऐसी ही दुनिया भर की खबरों के बारे में जानने के लिए यहां पढ़ें...

विज्ञापन
world news updates senegal election postponed usa france red sea
श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़े भारतीय मछुआरे - फोटो : getty

विस्तार

अफ्रीकी देश सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सैल ने एलान किया है कि 25 फरवरी को होने वाले आम चुनाव अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। इसके बाद इस फैसले के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और सरकार विरोधी प्रदर्शन किए। पुलिस ने कई विपक्षी नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। वहीं अमेरिका ने इस फैसले की आलोचना की है और जल्द ही चुनाव की नई तारीखों का एलान करने की मांग की है। यूरोपीय संघ ने भी सेनेगल की सरकार के फैसले की आलोचना की है। 
विज्ञापन


सेनेगल के राष्ट्रपति ने शनिवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची पर सहमति नहीं बन पा रही है। सैल ने कहा कि नवंबर 2023 को चुनाव की तारीखों के लिए जो चुनावी कानून लागू हुए थे, उन्हें भी हटाया जा रहा है। अपने संबोधन में सैल ने चुनाव की नई तारीखों का कोई एलान नहीं किया। इसके चलते राजधानी दकार में कई जगह हिंसक प्रदर्शन भी हुए और बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया गया है।  
विज्ञापन

श्रीलंका ने 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंकाई नेवी ने 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। भारतीय मछुआरों के पास से श्रीलंकाई नेवी ने दो ट्रॉलर्स भी जब्त किए हैं। श्रीलंका का आरोप है कि भारतीय मछुआरे उनकी जलसीमा में आकर मछलियां पकड़ रहे थे। भारतीय मछुआरों को हिरासत में लेने के बाद कांकेसंथुराई हार्बर ले जाया गया, जहां से उन्हें माइलादी फिशरीज इंस्पेक्टर को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया जाएगा। बयान में कहा गया है कि 3 फरवरी 2024 की रात को श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को पकड़ा। आरोप है कि वे श्रीलंका की उत्तरीय जलसीमा में मछलियां पकड़ रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed