फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates Middle East Israel Netanyahu Gaza China Pakistan Russia Ukraine US UK UN News in Hindi

World Updates: बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ इस्राइल में हुआ प्रदर्शन, लोगों ने की इस्तीफे की मांग

Sun, 07 Apr 2024 06:22 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 07 Apr 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
World News Updates Middle East Israel Netanyahu Gaza China Pakistan Russia Ukraine US UK UN News in Hindi
बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरें (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

इस्राइल में एक बार फिर सरकार विरोधी प्रदर्शन ने जोर पकड़ लिया है। हजारों लोग सड़क पर उतर आए और इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग करने लगे। प्रदर्शन इस्राइल के प्रमुख शहरों- तेल अवीव, कैसरिया और हाइफा की सड़कों पर किया गया। लोगों ने इस दौरान बंधकों की रिहाई का आह्वान किया। लोगों ने कहा कि हम बंधकों को जिंदा अपने पास चाहते हैं न कि ताबूतों में। हजारों की भीड़ में आए लोगों ने बैनर पकड़ रखे थे, जिसमें लिखा था- नेतन्याहू इस्राइल के लिए खतरनाक है। नेतन्याहू दोषी हैं।

विज्ञापन

शोपियां के आतंकी बिलाल अखून की बलूचिस्तान में हत्या
हरकत-उल-मुजाहिदीन के आतंकी बिलाल अखून की बलूचिस्तान के पंजगुर के चिटकन इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह मूल रूप से शोपियां (जम्मू-कश्मीर) का रहने वाला था। 2011 में वह सीमा पार कर गया था और साजिद हुसैन के रूप में अपनी पहचान बदलकर पाकिस्तान के पंजाब के राजनपुर में रह रहा था। हत्या कब और किसने की अभी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रघुराम अमेरिकन सर्जिकल एसो. की मानद फेलोशिप से सम्मानित
हैदराबाद के केआईएसएस-ऊषालक्ष्मी सेंटर फॉर ब्रेस्ट डिजीज के संस्थापक निदेशक डॉ. रघुराम पिल्लारी सेटी को अमेरिकन सर्जिकल एसोसिएशन (एएसए) की मानद फेलोशिप से सम्मानित किया गया। यह एएसए की ओर से किसी दूसरे देश के सर्जन को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। एएसए के 144 साल के इतिहास में यह सम्मान पाने वाले डॉ. रघुराम दक्षिण एशिया के तीसरे सर्जन हैं।
 

विज्ञापन

ताइवान में भूकंप के तीन दिन बाद भी फंसे 600 से अधिक लोग, 10 लापता
ताइवान में आए शक्तिशाली भूकंप के तीन दिन बाद शनिवार को भी 600 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। ताइवान में बुधवार को आए पिछले 25 वर्ष में सबसे शक्तिशाली भूकंप से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई लोग दूर-दराज के इलाकों में फंस गये। इस भूकंप के कारण अब तक 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि 10 अन्य लोग अब भी लापता हैं।

बचावकर्मियों ने पत्थरों के नीचे दबे दो शवों को निकालने के लिए भारी उपकरण लाने की योजना बनाई। ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाके में स्थित तारोको राष्ट्रीय उद्यान में शाकाडांग मार्ग पर चार और लोग लापता हैं। भूकंप बाद के झटकों के कारण शुक्रवार दोपहर को बचाव कार्य रोक दिया गया था। ताइवान में इमारतों के निर्माण को लेकर कड़े मानकों का पालन किया जाता है और लोगों को भूकंप आने की स्थिति में स्वयं को बचाने के लिए उचित शिक्षा देने के लिए व्यापक मुहिम चलाई जाती हैं जिसकी वजह से इतने शक्तिशाली भूकंप के बावजूद अपेक्षाकृत कम संख्या में लोगों की मौत हुई। बता दें, ताइवान देश भूकंप को लेकर सबसे ज्यादा संवेदनशील है।

 

इक्वाडोर के साथ मेक्सिको ने खत्म किए रिश्ते
मेक्सिको के दूतावास में पुलिस के घुसने की घटना के बाद राष्ट्रपति ने घोषणा की कि उनका देश इक्वाडोर के साथ राजनयिक संबंध खत्म करेगा। इक्वाडोर-मेक्सिको के बीच राजनयिक दरार उस समय और गहरा गई, जब इक्वाडोर के पुलिस अधिकारियों ने राजधानी क्विटो में मेक्सिको के दूतावास में घुसकर इक्वाडोर के पूर्व उपराष्ट्रपति जॉर्ज ग्लास को हिरासत में ले लिया था। जॉर्ज ग्लास ने मेक्सिको के दूतावास में राजनीतिक शरण दिए जाने का अनुरोध किया था। घटना से दोनों देशों के रिश्ते बिगड़ चुके हैं।
 

अफगानिस्तान में एक और आत्मघाती हमला, 3 मौतें
अफगानिस्तान के फराह प्रांत में शुक्रवार को नमाज के दौरान एक आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई थी। यह घटना फराह प्रांत के पुश्त कोह जिले के टोकली गांव में हुई। फराह के सुरक्षा कमांडर अब्दुल जहीर खादेम ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

 

रूसी ड्रोन हमलों से खारकीव में 6 की मौत, कई इमारतें नष्ट
खारकीव के क्षेत्रीय अफसरों ने दावा किया कि शनिवार को यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर पर रूसी हमले में छह नागरिकों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस के मुताबिक, यह हमला ड्रोन से किया गया। खारकीव के मेयर इहोर तेरेखोव ने कहा, शनिवार तड़के शेवचेनकिवस्की जिले पर रूस ने बड़े हमले किए, जिनमें आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। इस दौरान कम से कम नौ ऊंची इमारतें, तीन शयनगृह, कई प्रशासनिक भवन, एक दुकान, एक पेट्रोल स्टेशन, एक सर्विस स्टेशन और कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हमले आधी रात के ठीक बाद शुरू किए गए।
 

कुवैत के पीएम ने अमीर को सौंपा कैबिनेट का इस्तीफा
कुवैती प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद सबा अल-सलेम अल-सबा ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का इस्तीफा कुवैती अमीर को सौंप दिया। यह कदम बृहस्पतिवार को नई संसद के चुनाव के बाद उठाया गया। मौजूदा सरकार को नई सरकार के गठन से पहले अपना इस्तीफा सौंपना होता है। अब अमीर ही नए पीएम पर फैसला करेंगे।

 

कजाकिस्तान सीमा के पास बांध टूटने से तीन की मौत
कजाकिस्तान के पास ऑरेनबर्ग के दक्षिणी क्षेत्र में बांध टूटने के बाद आई बाढ़ में तीन लोगों की मौत हो गई है। क्षेत्रीय अधिकारियों के अनुसार, रूस ने यहां पर 4,208 लोगों को बाढ़ से बचाया गया। इनमें 1,019 बच्चे भी हैं। एजेंसी
 

अंतरिक्ष से 3 यात्रियों को लेकर कजाखस्तान में उतरा कैप्सूल
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर अपने मिशन के बाद शनिवार को दो महिलाओं और एक पुरुष के साथ एक रूसी अंतरिक्ष कैप्सूल कजाखस्तान में सुरक्षित रूप से उतरा। रूस के ओलेग नोवित्स्की, नासा की लोरल ओ’हारा और बेलारूस की मरीना वासिलिव्स्काया को ले जाने वाला सोयुज एमएस-24 कजाख शहर दुझेज्काजगन के दक्षिण-पूर्व में दोपहर 12:17 बजे उतरा। नासा ने कहा कि ओ’हारा 15 सितंबर, 2023 को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचीं और वहां कुल 204 दिन बिताए। नोवित्स्की और वासिलिव्स्काया आरंभिक योजना से दो दिन बाद 23 मार्च को अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए। 
 

अमेरिका : तीन दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे भारतवंशी पंचनाथन
‘नेशनल साइंस फाउंडेशन’ (एनएसएफ) के निदेशक सेतुरमन पंचनाथन तीन दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। इसमें बोस्टन में ‘नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी’ में एक भाषण भी शामिल है। पंचनाथन अमेरिकी बाइडन प्रशासन में उच्च पदस्थ भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक हैं। पंचनाथन स्नातक कक्षाओं में भाषण देंगे और तीनों विश्वविद्यालयों में से प्रत्येक में ‘डॉक्टरेट’ की मानद उपाधि प्राप्त करेंगे। नॉर्थईस्टर्न विवि के अध्यक्ष जोसेफ ई. ऑन ने कहा, हमारे समय की कई ऐसी चुनौतियां है जिसके उत्तर केवल विज्ञान ही दे सकता है।
 

सिंध प्रांत में दूषित पानी पीने से 5 बच्चों की मौत, लोगों में गुस्सा
सिंध प्रांत के संघार जिले में एक बोरवेल का दूषित पानी पीने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद उन्होंने बुखार, दस्त और उल्टी की शिकायत की, लेकिन इलाज के दौरान बच्चों की जान चली गई। सभी बच्चे 3 से 8 साल के थे। घटना से लोगों में गुस्सा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने हानिकारक पदार्थों की मौजूदगी की पुष्टि करने के बाद एहतियात के तौर पर कृषि भूमि पर लगे हैंडपंप को बंद कर दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed