फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates Iran US West Asia UN Bangladesh Nepal China Russia Ukraine Politics Crime and Global events

World News: नेपाल में फिर हिली धरती, 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज; बलूचिस्तान में 10 आतंकवादी ढेर

Wed, 22 Jul 2026 06:15 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 22 Jul 2026 06:15 AM IST
विज्ञापन
World News Updates Iran US West Asia UN Bangladesh Nepal China Russia Ukraine Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में साइबर गिरोहों ने एशिया प्रशांत के लोगों को 114.1 अरब डॉलर तक का चूना लगाया, जो इस क्षेत्र के कई देशों की जीडीपी से भी अधिक है। संयुक्त राष्ट्र ड्रग्स और अपराध कार्यालय (यूएनओडीसी) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चीनी मूल के इन गिरोहों का नेटवर्क म्यांमार और लाओस से पूर्वी तिमोर, प्रशांत द्वीप समूह और अफ्रीका तक फैल गया है। दावा है कि इनके केंद्रों में 80 से अधिक देशों के लोगों को नौकरी का झांसा देकर जबरन ठगी करवाई जाती है। ये गिरोह कॉरपोरेट फ्रेंचाइजी की तरह काम कर रहे हैं, जो मनी लॉन्ड्रिंग और डाटा चोरी जैसी गतिविधियों को धड़ल्ले से अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


बांग्लादेश अगले साल कर सकता है बिम्सटेक शिखर सम्मेलन की मेजबानी
बांग्लादेश 2027 में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर सकता है। बिम्सटेक के महासचिव इंद्र मणि पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन की 30वीं वर्षगांठ का वर्ष 2027 बांग्लादेश की अध्यक्षता का दूसरा और अंतिम वर्ष भी होगा। पांडे ने कहा कि बिम्सटेक के तहत सभी इस तरह की पहल सदस्य देशों की आपसी सहमति से की जाती हैं। हमारे विशेषज्ञों, वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों की बैठकों में सहयोग के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की नियमित समीक्षा की जाती है, जिससे नए क्षेत्रों को जोड़ा जाता है। गौरतलब है कि बिम्सटेक में सात सदस्य देश हैं। इनमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं।
विज्ञापन

सोने की तस्करी मामले में भारतीय मूल के मलेशियाई नागरिक को सिंगापुर में जेल की सजा
सिंगापुर की एक अदालत ने मंगलवार को भारतीय मूल के 39 वर्षीय मलयेशियाई नागरिक तुराह राजू सुब्रमण्यम को 38 महीने की सजा सुनाई। उस पर एक ठगी पीड़िता से 4.12 लाख सिंगापुर डॉलर मूल्य के 1,600 सोने के बिस्कुट प्राप्त कर मलयेशिया तस्करी करने का आरोप है।सुब्रमण्यम ने टेलीग्राम ग्रुप के जरिये काम पाया था। उसने सरकारी अधिकारी बनकर ठगी करने वालों के झांसे में आई 54 वर्षीय महिला से ये बिस्कुट हासिल किए थे। इसके बाद वह मलयेशिया लौट गया। कुछ दिनों बाद सिंगापुर में फिर दाखिल होने पर उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

सलमान रुश्दी पर हमले के दोषी हादी मतर पर अब आतंकवाद का मुकदमा, उम्रकैद तक की सजा का खतरा
अमेरिकी लेखक सलमान रुश्दी पर 2022 में हुए जानलेवा चाकू हमले के दोषी हादी मतर पर अब अमेरिका में संघीय आतंकवाद मामले की सुनवाई शुरू हो गई है। न्यूयॉर्क के बफेलो स्थित संघीय अदालत में चल रहे इस मुकदमे में रुश्दी भी गवाही देंगे। 28 वर्षीय मतर पहले ही हत्या के प्रयास के मामले में 25 साल की सजा काट रहा है। अब उस पर अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से जुड़े आरोप हैं, जिनमें दोषी पाए जाने पर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। अभियोजन पक्ष का आरोप है कि मतर ने ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला रुहोल्लाह खोमैनी के 1989 के फतवे और हिजबुल्लाह के समर्थन में यह हमला किया। जांच में उसके पास रुश्दी की हत्या की योजना, फतवे से जुड़े दस्तावेज और ईरानी नेताओं की तस्वीरें मिलने का दावा किया गया है।

विज्ञापन

नेपाल में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
नेपाल के पश्चिमी हिस्से में बुधवार तड़के 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र (NEMRC) के अनुसार, सुबह 4:40 बजे आए इस भूकंप का केंद्र सुदूरपश्चिम प्रांत के बाजहांग जिले के कोटदेवाल क्षेत्र में था, जो काठमांडू से लगभग 900 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। भूकंप के झटके बाजुरा और दार्चुला जिलों में भी महसूस किए गए। हालांकि, अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। इससे एक सप्ताह पहले भी पश्चिमी नेपाल के रुकुम ईस्ट जिले में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया था। नेपाल भूकंपीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है, जहां हर साल कई छोटे-बड़े भूकंप आते रहते हैं।

बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, 10 आतंकवादी ढेर

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने बड़े अभियान के दौरान 10 आतंकवादियों को मार गिराया और दो महिला आत्मघाती हमलावरों समेत एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बताया कि सुराब जिले में सात और मस्तुंग जिले में तीन आतंकवादी मारे गए। सेना के अनुसार यह अभियान प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), जिसे पाकिस्तान 'फितना अल खवारिज' कहता है, के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा था। कार्रवाई के दौरान हथियार, गोला-बारूद और आईईडी भी बरामद किए गए। इससे पहले 6 जुलाई को जियारत में पुलिस चौकी पर हुए आतंकी हमले में 27 पुलिसकर्मी मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed