World News: हैम्बर्ग स्थिरता सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे चांसलर स्कोल्ज; भारत ने विदेश भेजी मानवीय सहायता
अमेरिका ने मंकी पॉक्स की जांच व निगरानी बढ़ाईMEA Spokesperson Randhir Jaiswal tweets, "Humanitarian assistance in solidarity with the people of Malawi. A consignment of 1000MT rice departed today for Malawi, to address the consequences of the severe drought caused by El Niño phenomenon." pic.twitter.com/G6iQsHcYT1
— ANI (@ANI) September 7, 2024विज्ञापन
मंकी पॉक्स वायरस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की चेतावनी के बाद अमेरिका ने सख्त उपाय शुरू कर दिए हैं। उसने एमपॉक्स के एक नए स्वरूप से बचाव के लिए देश में परीक्षण और निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही यह सुनिश्चित किया है कि स्थानीय फार्मेसियों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके आसानी से उपलब्ध हों। जबकि अमेरिका में वायरस के अधिक संक्रामक प्रकार के किसी भी मामले की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मंकीपॉक्स एक संक्रामक रोग है। इसके लक्षणों में बुखार व फफोलेनुमा दाने होते हैं।
वेनेजुएला ने ब्राजील के खिलाफ की कार्रवाई
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला ने शरण चाहने वाले विरोधियों को आश्रय देने वाले ब्राजील के खिलाफ कार्रवाई की है। वेनेजुएला ने अर्जेंटीना के राजनयिक मिशन के संरक्षक के रूप में ब्राजील का दर्जा रद्द कर दिया है।
ब्राजील के स्वतंत्रता दिवस पर विदेश मंत्री ने दीं शुभकामनाएं
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, विदेश मंत्री मौरो विएरा, ब्राजील की सरकार और पूरे देश की जनता को उनके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा मजबूत द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग हमारी रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है।
Warm felicitations to FM Mauro Vieira and the Government and people of Brazil on their Independence Day.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) September 7, 2024
Our strong bilateral and multilateral cooperation reflects our strategic partnership.
🇮🇳 🇧🇷 pic.twitter.com/auvfqWcsYw
ब्रिटेन : प्रशासन के कब्जे से मुक्त हुआ द बॉडी शॉप
भारतीय मूल के कॉस्मेटिक्स दिग्गज माइक जटानिया ने ब्रिटेन के संकटग्रस्त सौंदर्य ब्रांड की शृंखला द बॉडी शॉप को प्रशासन के चंगुल से मुक्त करा लिया है। एक सौदे के तहत माइक जटानिया ब्रांड में अपना निवेश करेगा, जिससे ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया और अमेरिका में स्थित इसके स्टोर की शृंखलाएं काम करती रहेंगी। द 'गार्जियन' अखबार के अनुसार, जटानिया की ग्रोथ कैपिटल फर्म ऑरेलियस के नेतृत्व में एक बॉडी शॉप इंटरनेशनल की सभी संपत्तियां खरीद लीं। सौदे के तहत इसके ब्रिटेन के अलावा ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी अमेरिका स्थित स्टोर का नियंत्रण हासिल कर लिया। बॉडी शॉप ब्रिटेन का एक प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड है।
हैम्बर्ग सम्मेलन में निजी और सार्वजनिक क्षेत्र में भाग लेगा भारत
अक्टूबर के पहले सप्ताह में होने वाले हैम्बर्ग स्थिरता सम्मेलन का उद्घाटन जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज करेंगे। भारत में जर्मन दूतावास के विकास सहयोग के प्रमुख उवे गेहलेन ने कहा कि सम्मेलन में विचारों और नवाचारों पर चर्चा करने के लिए दुनिया भर के विशेषज्ञ शामिल होंगे। सात और आठ अक्टूबर को होने वाले सम्मेलन में भारत सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में भाग लेगा। गेहलेन ने अंतरराष्ट्रीय सौर महोत्सव में नवीकरणीय ऊर्जा क्रांति का वित्तपोषण पैनल चर्चा में भाग लिया। साथ ही 2030 तक भारत को अपने नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को साकार करने में मदद करने में जर्मनी की भूमिका के बारे में जानकारी दी। गेहलेन ने स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भारत और जर्मनी के बीच संबंधों को अद्भुत बताया। स्कोल्ज़ द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए मोदी के साथ व्यापक वार्ता करने के लिए अक्टूबर में भारत का दौरा करने वाले हैं।