World: जी-7 ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई; इटली, सऊदी ने नागरिकों से लेबनान छोड़ने के लिए कहा
जी-7 के विदेश मंत्रियों ने ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई है। पाकिस्तान के पंजाब में पोलियो का 12वां मामला मिला है।
विस्तार
जी-7 के विदेश मंत्रियों ने पश्चिम एशिया में शांति का किया आग्रह
सात विकसित देशों के समूह (जी-7) ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर चिंता व्यक्त की है। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी की अध्यक्षता में रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हुई बैठक में समूह के मंत्रियों ने हाल की घटनाओं पर चिंता जताते हुए तनाव कम करने का आह्वान किया है। समूह देशों ने कहा कि हम संबंधित पक्षों से किसी भी ऐसी पहल से दूर रहने का आह्वान करते हैं, जो संवाद और संयम के मार्ग में बाधा डाल सकती है। इटली जी-7 की अध्यक्षता कर रहा है। बैठक में गाजा में युद्ध विराम समझौते के समापन और वहां बंधकों की रिहाई के साथ-साथ फलस्तीनी क्षेत्र के लोगों को मानवीय सहायता बढ़ाने के लिए जी-7 देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।
US State Department Spokesperson Mathew Miller tweets, "Secretary Antony Blinken spoke with G7 Foreign Ministers to discuss diplomatic efforts to prevent the escalation of the conflict in the Middle East." pic.twitter.com/21ITPkX5mO
— ANI (@ANI) August 4, 2024विज्ञापन
इटली और सईदी अरब ने अपने नागरिकों को तुरंत लेबनान छोड़ने के लिए कहा
इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने अपने नागरिकों से तुरंत लेबनान छोड़ने के लिए कहा है। साथ ही पर्यटकों से वहां ना जाने की अपील की है। तेहरान और बेरूत में हाई-प्रोफाइल हत्याओं के बाद तनाव बढ़ने पर सऊदी अरब ने भी अपने नागरिकों से तुरंत लेबनान छोड़ने का आह्वान किया।
पाकिस्तान में इस साल अब तक पोलियो के 12 मामले सामने आ चुके हैं, जो पिछले साल की तुलना में दोगुने हैं। इससे देश में इस घातक बीमारी के उन्मूलन के प्रयासों को झटका लगा है। डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में सबसे ताजा मामला सामने आया। पीड़ित छह साल का एक बच्चा है।