फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news updates in hindi asia europe us uk un west asia pakistan china africa politics crime and global eve

World Updates: नेपाल में भूस्खलन से सात लोगों की मौत; सऊदी क्राउन प्रिंस पर पिता के फर्जी दस्तखत के आरोप

Mon, 19 Aug 2024 10:49 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Mon, 19 Aug 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
world news updates in hindi asia europe us uk un west asia pakistan china africa politics crime and global eve
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

एक पूर्व सऊदी खुफिया अधिकारी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पर यमन जंग के फैसले पर अपने पिता के फर्जी दस्तखत करने का आरोप लगाया है। साद अल-जाबरी नाम के इस अधिकारी ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में यह खुलासा किया कि मुल्क के वर्षों से यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ चल रहे युद्ध की शुरुआत क्राउन प्रिंस की देन है। इस मसले पर अभी तक सऊदी अरब की तरफ से कोई जवाबी प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, देश ने जाबरी को एक बदनाम पूर्व सरकारी अधिकारी करार दिया है।

विज्ञापन


नेपाल में भूस्खलन से सात लोगों की मौत; एक ही परिवार के चार लोग जिंदा दफन
पश्चिमी नेपाल में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में दो परिवारों के सात लोगों की मौत हो गई। इस दौरान बझांग जिले में एक ही परिवार के चार सदस्य जिंदा दफन हो गए। पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार रात बझांग जिले में बुंगल नगरपालिका-10 में भूस्खलन के कारण एक घर बह गया। इसमें मरने वालों में 50 वर्षीय काली धामी, उनकी बहू और छह एवं तीन साल के पोते शामिल हैं। हालांकि, परिवार के छह अन्य सदस्य प्रकृति के इस प्रकोप से बच गए। जजरकोट जिले में, नलगढ़ नगरपालिका-2 के माझागांव में सोमवार की सुबह भूस्खलन के कारण एक अस्थायी आश्रय स्थल गिर गया, जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पिछले साल भूकंप में घर ढहने के बाद से यह परिवार अस्थायी आश्रय स्थल में रह रहा था।
विज्ञापन


उइगर बच्चों पर अत्याचार कर रहा चीन; स्वीडिश कमेटी के गंभीर आरोप
चीन में उइगर मुस्लिमों पर अत्याचार और उनका उत्पीड़न जारी है। स्वीडिश उइगर कमेटी (एसयूके) ने एक बार फिर चीन और उसके राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर पूर्वी तुर्किस्तान (उत्तर-पश्चिमी चीन का हिस्सा) के बच्चों पर जुल्म ढहाने का आरोप लगाया गया है। इस क्षेत्र में उइगर मुस्लिमों की बड़ी आबादी रहती है। कमेटी ने रविवार को एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति शी, चीन की मुख्य जमीन के बच्चों के लिए तो दयाभाव दिखा सकते हैं, लेकिन सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) ने जिन 10 लाख से अधिक उइगर बच्चों का अपहण किया या उन्हें अपने परिवारों से अलग कर दिया, उनके लिए उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया। इसमें कहा गया है कि इन मासूमों को प्यार और सुरक्षा देने की बजाय कई तरह की यातनाएं दी जा रही हैं। वे भुखमरी में जी रहे हैं। जबरन श्रम ने उनका बचपन छीन लिया है और उनकी पहचान मिटाई जा रही है। यह चीन के कब्जे वाले इस क्षेत्र में यह एक दुखद और दिल दहला देने वाली वास्तविकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-अफ्रीका व्यापार सम्मेलन: विदेशी मेहमान आ रहे भारत
20 से 22 अगस्त तक नई दिल्ली में होने वाले भारत-अफ्रीका व्यापार सम्मेलन को लेकर अतिथियों के भारत पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार सुबह जिम्बाब्वे के उपराष्ट्रपति कॉन्स्टेंटिनो चिवेंगा का नई दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर पोस्ट किया कि 19वें भारत-अफ्रीका व्यापार सम्मेलन में जिम्बाब्वे के उपराष्ट्रपति कॉन्स्टेंटिनो चिवेंगा का नई दिल्ली में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सम्मेलन में उनकी भागीदारी भारत और जिम्बाब्वे के बीच मजबूत संबंधों को उजागर करती है।  और अफ़्रीका के साथ सहयोगात्मक संबंध मजबूत बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबकि व्यापार सम्मेलन में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, रक्षा, डिजिटल साझेदारी, वित्तीय साझेदारी, स्वास्थ्य सेवा, फार्मास्यूटिकल्स, बिजली और ऊर्जा, गुणवत्ता पारिस्थितिकी तंत्र और कौशल क्षमता विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा विदेश मंत्रालय और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के साथ आयोजित सम्मेलन का उद्देश्य द्विपक्षीय, त्रिपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करना तथा सहयोग के नए अवसर खोलना है।

इस सम्मेलन में गांबिया के उपराष्ट्रपति मोहम्मद बीएस जलो और गांबिया के रोजगार मंत्री बाबूकार उस्माइला जोफ और मतस्य पालन मंत्री मसा एस ड्रमोह, यूएई के विदेश व्यापार मंत्री डॉ. थानी अहमद अल जायौदी, बुर्किना फासो से औद्योगिक विकास मंत्री सर्ज ग्नानियोडेम पोडा, मिस्र के व्यापार और उद्योग मंत्री डॉ. अहमद समीर, इक्वेटोरियल गिनी के कृषि, पशुधन और ग्रामीण विकास मंत्री जुआन जोस एनडोंग टोमो और युगांडा, मलावी, घाना, गिनी, नाइजीरिया के प्रतिनिधि भाग लेंगे। 

world news updates in hindi asia europe us uk un west asia pakistan china africa politics crime and global eve
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करतीं नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा। - फोटो : ANI

नेपाल-भारत द्विपक्षीय सहयोग को करेंगे मजबूत, बैठक में हुई चर्चा
नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा ने सोमवार को दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने को लेकर बैठक की। बैठक दोनों देशों के नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। नेपाली विदेश मंत्री देउबा 22 अगस्त तक भारत दौरे पर रहेंगी। उनकी यह यात्रा विदेश सचिव विक्रम मिस्री की काठमांडू यात्रा के एक सप्ताह बाद हो रही है। सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्री राणा हाइपरपैराथायरायडिज्म के अपने पिछले ऑपरेशन से संबंधित अग्रिम जांचों के लिए नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल का दौरा भी करेंगी। विदेश मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद राणा की यह पहली आधिकारिक विदेश यात्रा होगी।

world news updates in hindi asia europe us uk un west asia pakistan china africa politics crime and global eve
थाईलैंड की नई प्रधानमंत्री शिनावात्रा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी। - फोटो : ANI
थाईलैंड की प्रधानमंत्री शिनावात्रा ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

थाईलैंड की नई प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा ने बधाई देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह भारत-थाईलैंड संबंधों को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।  शिनावात्रा ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि आपके बधाई संदेश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। मैं आपके साथ मिलकर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए तत्पर हूं। खासकर व्यापार, निवेश, संस्कृति, पर्यटन और दोनों देशों के बीच हवाई यात्रा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।  उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम अपने मौजूदा संबंधों को मजबूत करके अपने देश के लोगों के लिए अधिक अवसर पैदा कर सकते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को थाईलैंड की नवनियुक्त प्रधानमंत्री शिनावात्रा को शुभकामनाएं दीं थीं। 

जापान की विदेश मंत्री योको कामिकावा दिल्ली पहुंचीं

जापान की विदेश मंत्री योको कामिकावा भारत दौरे पर दिल्ली पहुंच गईं हैं। दिल्ली में कल भारत और जापान के विदेश और रक्षा मंत्रियों की तीसरी बैठक होगी।
 

 

यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क में सेयम नदीं पर बने पुल को क्षतिग्रस्त किया

यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में सेयम नदी पर बने तीसरे पुल पर हमले कर क्षतिग्रस्त कर दिया। रूस के एक जांचकर्ता ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। इससे पहले यूक्रेन के एक कमांडर ने सेयम नदी पर बने एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पुल को क्षतिग्रस्त करने का दावा किया था। बताया गया कि नौ सीमांत जिलों से 1.21 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। रूसी सेना कुर्स्क क्षेत्र में छह अगस्त से ही यूक्रेनी जवानों के खिलाफ लड़ रही है।

इटली में ब्रिटेन के टेक दिग्गज माइल लिंच लापता

ब्रिटेन के टेक दिग्गज माइक लिंच इटली के सिसिली के पास एक यॉट डूबने के बाद से लापता बताए जा रहे हैं। इटली की सिविल प्रोटेक्शन का कहना है कि इस हादसे में उनकी पत्नी बच गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed