फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world-news-updates-hindi-bangladesh-gaza-war-israel-pakistan-us-syria-Afghanistan TTP

World Updates: अमेरिकी अदालत का अहम फैसला, ट्रंप सरकार को झटका देते हुए सोमाली प्रवासियों के निर्वासन पर रोक

Sat, 14 Mar 2026 01:57 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 14 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
world-news-updates-hindi-bangladesh-gaza-war-israel-pakistan-us-syria-Afghanistan TTP
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पाकिस्तान पुलिस के आतंकवाद विरोधी विभाग ने शुक्रवार देर रात अशांत उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी पर आधारित एक अभियान के दौरान छह आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकवाद विरोधी विभाग (सीटीडी) के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह अभियान लक्की मारवत जिले के शगाई क्षेत्र में चलाया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब सीटीडी टीम आतंकवादियों के ठिकाने के पास पहुंची तो आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की। उन्होंने आगे बताया कि गोलीबारी एक घंटे तक चली और छह आतंकवादियों के मारे जाने के साथ समाप्त हुई।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद उनके मददगारों और सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आतंकवादियों के पास से मैगजीन और गोला-बारूद सहित चार क्लाश्निकोव राइफलें, दो 9 मिमी पिस्तौल, आठ हथगोले और एक विस्फोटक उपकरण बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस ने 16 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराने का किया दावा
रूस ने मॉस्को की ओर बढ़ रहे 16 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि जिन इलाकों में ड्रोन का गिरा है, वहां राहत और बचाव दल पहुंच चुके हैं। हालांकि, मेयर ने यह जानकारी नहीं दी कि जमीन पर क्या नुकसान हुआ या कितने लोग हताहत हुए। 
 
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी में स्थित चार स्थानीय हवाई अड्डों में से तीन व्नुकोवो, दोमोदेदोवो और झुकोव्स्की ने कई घंटों के लिए अपने संचालन को रोका, जिससे हवाई यातायात प्रभावित हुआ। ड्रोन हमलों की आशंका को देखते हुए मॉस्को शहर और आसपास के क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट को बंद किया जा रहा है और लोगों को ऑफलाइन उपलब्ध ऐप्स का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

अमेरिकी अदालत का अहम फैसला, सोमाली प्रवासियों के निर्वासन पर रोक

मैसाचुसेट्स में एक अमेरिकी अदालत ने शुक्रवार को सोमालियाई प्रवासियों के लिए अस्थायी संरक्षित स्थिति (Temporary Protected Status - TPS) की समाप्ति को अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। यह फैसला उन हजारों सोमाली प्रवासियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है, जिनकी सुरक्षा समाप्त होने वाली थी। अमेरिकी जिला न्यायाधीश एलिसन डी. बर्रग्स ने अपने फैसले में कहा कि यदि सोमालिया के लोगों की टीपीएस योजना को समाप्त होने दिया गया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। न्यायाधीश ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक यह रोक प्रभावी है, तब तक समाप्ति को अमान्य और किसी भी कानूनी प्रभाव से रहित माना जाएगा। अमेरिकी सुरक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा नियुक्त न्यायाधीश का यह फैसला राष्ट्रपति ट्रंप की अमेरिकी अप्रवासन प्रणाली में अखंडता बहाल करने की कोशिश को रोकने का उदाहरण है। 

ईरानी नौसैनिकों के शव ईरान भेजे गए

श्रीलंका ने 84 ईरानी नौसैनिकों के शव उनके देश वापस भेज दिए हैं। इन नौसैनिकों की मौत तब हुई थी, जब एक अमेरिकी पनडुब्बी ने उनके युद्धपोत (फ्रिगेट) को डुबो दिया था। पिछले हफ्ते बुधवार को श्रीलंका ने बताया था कि उसने 84 ईरानी नौसैनिकों के शव बरामद कर लिए हैं। यह घटना तब हुई, जब अमेरिकी पनडुब्बी के हमले के कारण ईरानी युद्धपोत IRIS Dena गाले के पास डूब गया था।

यह जहाज भारत के विशाखापत्तनम से ईरान लौट रहा था, जहां इसने नौसेना के फ्लीट रिव्यू अभ्यास में हिस्सा लिया था। विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, 'शुक्रवार को ईरानी दूतावास के जरिए सभी 84 नौसैनिकों के शव उनके देश भेज दिए गए।' हंबनटोटा के दक्षिणी जिले में स्थित मट्टाला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौजूद पत्रकारों ने बताया कि इन शवों को एक चार्टर्ड तुर्की एयरलाइनर के जरिए भेजा गया।

अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी केस में 11 भारतीय नागरिकों पर आरोप लगाए गए

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 11 भारतीय नागरिकों पर वीजा धोखाधड़ी के लिए दुकानों में फर्जी हथियारबंद डकैती की साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्धों पर फर्जी डकैतियों को अंजाम देने का आरोप है ताकि दुकान के लिपिक ग्रीन कार्ड प्राप्त करने के लिए आव्रजन आवेदनों में खुद को अपराध का शिकार बता सकें।

इन 11 लोगों में जितेंद्रकुमार पटेल (39), महेशकुमार पटेल (36), संजयकुमार पटेल (45), दीपिकाबेन पटेल (40), रमेशभाई पटेल (52), अमिताबहेन पटेल (43), रौनककुमार पटेल (28), संगीताबेन पटेल (36), मिंकेश पटेल (42), सोनल पटेल (42) और मितुल पटेल (40) शामिल हैं। इन पर वीजा धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप है। ये सभी अमेरिका के विभिन्न राज्यों जैसे मैसाचुसेट्स, केंटुकी और ओहायो में गैरकानूनी रूप से रह रहे थे। आरोप पत्र के अनुसार, मार्च 2023 में रामभाई और उसके सह-साजिशकर्ताओं ने मैसाचुसेट्स और अन्य जगहों पर कम से कम   छह दुकानों/शराब की दुकानों और फास्ट फूड रेस्तरां में फर्जी हथियारबंद डकैती की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।

हिंसक अपराध से पीड़ित दिखाना था मकसद
यह आरोप लगाया गया है कि इन नकली डकैतियों का उद्देश्य यह था कि वहां मौजूद लिपिक बाद में यू गैर-आव्रजन दर्जा (यू वीजा) के लिए आवेदन करते समय यह झूठा दावा कर सकें कि वे किसी हिंसक अपराध के पीड़ित रहे हैं। यू वीजा कुछ खास अपराधों के पीड़ितों के लिए उपलब्ध होता है, जिन्होंने मानसिक या शारीरिक उत्पीड़न झेला हो और आपराधिक गतिविधियों की जांच या मुकदमे में कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद की हो। यू वीजा मिलने पर व्यक्ति को अमेरिका में काम करने की अनुमति मिलती है और लगभग पांच से 10 साल के भीतर ग्रीन कार्ड पाने का रास्ता भी खुल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed