फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news updates Eight Chinese fighter planes again entered Taiwan's airspace

Tension:ताइवान के हवाई क्षेत्र में फिर घुसे आठ चीनी लड़ाकू विमान; चीन लगातार कर रहा सीमा का उल्लंघन

Mon, 25 Dec 2023 06:27 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 25 Dec 2023 06:27 AM IST
सार

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन के जे-10, जे-11 फाइटर जेट ने स्ट्रेट ऑफ मीडियन लाइन को पार किया। बता दें कि स्ट्रेट ऑफ मीडियन लाइन दोनों देशों के बीच की अनाधिकारिक जलसीमा है।

विज्ञापन
world news updates Eight Chinese fighter planes again entered Taiwan's airspace
चीन ने ताइवान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। - फोटो : Social Media

विस्तार

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि चीन के विमानों ने रविवार को उनके हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की। ताइवानी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, चीन के आठ लड़ाकू विमानों के साथ चीनी गुब्बारा भी ताइवान के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ।

विज्ञापन


ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन के जे-10, जे-11 फाइटर जेट ने स्ट्रेट ऑफ मीडियन लाइन को पार किया। बता दें कि स्ट्रेट ऑफ मीडियन लाइन दोनों देशों के बीच की अनाधिकारिक जलसीमा है। हालांकि, बीते कुछ समय से चीन के विमान और सर्विलांस जहाज लगातार इस सीमा का उल्लंघन कर रहे हैं। सीमा उल्लंघन की जानकारी होने पर ताइवान ने अपनी सेना भी स्थिति की समीक्षा के लिए मौके पर भेजी।  
विज्ञापन


कब्जा करने का जारी किया था ब्लू प्रिंट
करीब तीन माह पहले चीन ने ताइवान पर कब्जा करने के लिए एक ब्लूप्रिंट जारी किया था। दरअसल चीन तटीय क्षेत्र फुजियान और ताइवान के बीच दूरियां कम करना चाहता है। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सेंट्रल कमेटी और स्टेट काउंसिल ने ताइवान पर कब्जे और उसके बाद वहां अपनी सत्ता जमाने के लिए फुजियान को प्रैक्टिस जोन बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

142 रोहिंग्याओं को ले जा रही नाव को अंडमान में पकड़ा
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में तटीय सुरक्षा एजेंसियों ने रविवार को शहीद द्वीप के पास एक नाव की संदिग्ध आवाजाही की सूचना मिलने पर उसे पकड़ लिया। नाव में महिलाओं और बच्चों सहित 142 रोहिंग्या शरणार्थी सवार थे। सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, नाव करीब 15 दिन पहले बांग्लादेश से रवाना हुई थी और इंडोनेशिया जा रही थी।

संदिग्ध नाव की सूचना मिलने के बाद तटीय सुरक्षा एजेंसियां (नौसेना, तट रक्षक और समुद्री पुलिस) हरकत में आ गईं। नाव को समुद्री पुलिस  शहीद द्वीप तक खींचकर लाई, क्योंकि इसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी और यह आगे की यात्रा के लिए उपयुक्त नहीं थी।  

नेपाल में 47 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो भारतीय गिरफ्तार
पश्चिमी नेपाल में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में रविवार को दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों को नेपाल के बर्दिया जिले में उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब दोनों अवैध रूप से 47.7 ग्राम ब्राउन शुगर ले जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक दोनों पैदल ही भारत से नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। श्रीलंका में 14 हजार गिरफ्तार...वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका में ड्रग के खिलाफ हफ्ते भर चले अभियान में करीब 14 हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया। आधिकारिक बयान के अनुसार, 17-24 दिसंबर तक चले अभियान में 13,666 को गिरफ्तार किया गया। 1,097 नशेड़ियों को नशा उन्मूलन केंद्र भेजा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed