World News: बांग्लादेश हिंसा पर US चिंतित; ईरानी राजदूत बोले- भारत की पहल पर गाजा का नरसंहार रूक सकता है
अमेरिका ने बांग्लादेश में धार्मिक और सियासी संगठनों के सदस्यों पर हमलों सहित जारी हिंसा पर गहरी चिंता जताई। विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, हम बांग्लादेश में हिंसा की लगातार आ रही खबरों को लेकर बेहद चिंतित हैं। जिसमें धार्मिक या राजनीतिक संगठनों के सदस्यों को निशाना बनाकर की गई हिंसा भी शामिल है। हम पुलिस और कानून प्रवर्तन अधिकारियों के खिलाफ हिंसा की खबरों के बारे में भी समान रूप से चिंतित हैं।
प्रवक्ता ने एक सवाल के जवाब में कहा, हम सभी पक्षों से तनाव को कम करने और शांति की तरफ लौटने की अपील को दोहराते हैं। यह बदला लेने का समय नहीं है। उन्होंने कहा, बांग्लादेशी लोगों के मित्र और साझेदार के रूप में अमेरिका बांग्लादेश की लोकतांत्रिक आकांक्षाओं का समर्थन करना जारी रखेगा। सभी के मानवाधिकारों के लिए सम्मान को बढ़ावा देगा। पंद्रह साल से ज्यादा समय तक बांग्लादेश की सत्ता में रहीं शेख हसीना ने सोमवार को इस्तीफा दिया। सरकारी नौकरियों में खास लोगों के लिए आरक्षण प्रणाली के खिलाफ शुरू हुआ छात्रों के प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था। हिंसक झड़पों में 300 से ज्यादा लोग मारे गए। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने कहा कि समूचे बांग्लादेश से हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ और कुछ मामलों में उनके घरों को जलाए जाने सहित ऐसी घटनाओं की खबरें भी आईं हैं।
मस्क के साथ इंटरव्यू करेंगे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह सोमवार रात को एलन मस्क के साथ साक्षात्कार करेंगे। ये खबर एएनआई ने रॉयटर्स की रिपोर्ट के हवाले से दी। भारतीय समयानुसार ये इंटरव्यू कब संभावित है, इस बारे में विस्तृत सूचना नहीं आई है।
गुरुद्वारा पीड़ितों को अमेरिका में श्रद्धांजलि
अमेरिका के ओक क्रीक गुरुद्वारे में 12 वर्ष पहले हुए हत्याकांड में मारे गए सिख समुदाय के लोगों को अमेरिकी सांसदों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कट्टरता को नकारने व नफरत एवं नस्लवाद से लड़ने के लिए प्रतिबद्धता जताई और देश में बंदूक हिंसा का चलन खत्म करने की जरूरत को रेखांकित किया।
पाकिस्तान : चुनाव अधिनियम में संशोधन
पाकिस्तान की संसद ने स्वतंत्र सांसदों को एक निर्धारित अवधि के बाद किसी पार्टी में शामिल होने से रोकने की मांग संबंधीं विधेयक पारित किया है। जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान ने इस पर विरोध जताया है। चुनाव अधिनियम संशोधन विधेयक 2024 बहुमत से पारित किया। यह इमरान खान की पीटीआई पार्टी के लिए बड़ा झटका है।
अमेरिकी चुनाव: कमला हैरिस की फिलाडेल्फिया में टिम वाल्ज के साथ पहली रैली
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के सियासी नेताओं का प्रचार जोरों पर है। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने मंगलवाल को पेंसिल्वेनिया के डिलाडेल्फिया में मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज के साथ अपनी पहली रैली की। सीएनएन की खबर के मुताबिक, टेम्पल यूनिवर्सिटी के लियाकौरस सेंटर में हुए इस कार्यक्रम में लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उम्मीदवारों का मंच पर स्वागत किया।
#WATCH | Philadelphia, Pennsylvania: Vice President Kamala Harris says, "...I stand before you to proudly announce that I am officially the Democratic nominee for President of the United States."
— ANI (@ANI) August 6, 2024
(Source: Reuters) pic.twitter.com/2hb7zU2UYx
गाजा में नरसंहार रोकने के लिए इस्राइल को मना सकता है भारतः ईरानी राजदूत
रूस-यूक्रेन में भारत की भूमिका पर अमेरिका व कई देशों के आग्रह के बाद अब ईरान ने भी पश्चिम एशिया के मौजूदा संकट में भारत की भूमिका को अहम माना है। नई दिल्ली में ईरान के राजदूत इराज इलाही ने भारत को एक बड़ी ताकत करार देते हुए कहा कि भारत के इस्राइल के साथ भी अच्छे रिश्ते हैं और वह क्षेत्र में गाजा नरसंहार रोकने में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर सकता है। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच भारत की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर ईरानी दूत ने कहा, गाजा में इस्राइल की दुखद घटनाओं और अपराधों की शुरुआत के बाद से, मैंने बार-बार कहा कि भारत एक अहम देश है, एक बड़ी शक्ति है और प्रभावशाली भी है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय समुदाय में इसके इस्राइल और ईरान दोनों के साथ भी अच्छे संबंध हैं। हमें भारत से कई उम्मीदें हैं।
लाल सागर के ऊपर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल नष्ट करने का दावा, अमेरिका ने कही यह बात
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि पिछले दिनों उसने लाल सागर के ऊपर यमन के हूती नियंत्रित क्षेत्रों से दागे गए एक ईरान समर्थित मानवरहित यान (ड्रोन) और दो जहाज रोधी बैलिस्टिक मिसाइलों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। अमेरिका के मुताबिक मानवरहित ड्रोन और जहाज को नष्ट करने वाले मिसाइल हूती विद्रोहियों के थे।
ओशिनियाई देश के दौरे पर राष्ट्रपति ने मंदिर में दर्शन-पूजन किया
फिजी दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को नाडी स्थित श्री शिव सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
अमेरिका ने बांग्लादेश की नई सरकार पर दिया पहला बयान#WATCH | Fiji: President Droupadi Murmu offers prayers at Sri Siva Subramaniya Swami Temple, in Nadi. pic.twitter.com/4ltJByleUN
— ANI (@ANI) August 6, 2024
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जीन पियरे ने कहा, हम बांग्लादेश के हालात पर बहुत बारीकी से नज़र रख रहे हैं। हमने लंबे समय से बांग्लादेश में संबंधित लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग की है। हम अपील करते हैं कि अंतरिम सरकार का गठन लोकतांत्रिक और समावेशी तरीके से हो। उन्होंने कहा, हम सेना के संयम की सराहना करते हैं। अमेरिका बांग्लादेश में जल्द शांति बहाल करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। हिंसा में हताहतों की खबरों पर गहरी चिंता और दुख व्यक्त करते हुए अमेरिका ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की। अमेरिका ने हिंसा की विश्वसनीय जांच और जवाबदेही तय करने को भी अहम बताया।
#WATCH | On the situation in Bangladesh, White House Press Secretary, Karine Jean Pierre says, "We're monitoring the situation in Bangladesh very closely. We have long called for respective democratic rights in Bangladesh, and we urge that the interim government formation be… pic.twitter.com/XKxsXqxpOJ
— ANI (@ANI) August 6, 2024