फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news updates bangkok hotel room six vietnamese and american guests found dead of poisoning

Updates: बांग्लादेश में हिंसा, नेपाली छात्रों को निर्देश जारी; ड्रग्स के साथ तीन भारतीय सिंगापुर में गिरफ्तार

Wed, 17 Jul 2024 08:30 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 17 Jul 2024 08:30 AM IST
सार

बैंकॉक पुलिस प्रमुख ने बताया कि मृत पाए गए लोगों में दो वियतनाम मूल के अमेरिकी नागरिक और चार वियतनामी नागरिक शामिल हैं। इनमें से तीन पुरुष और तीन महिलाएं हैं।

विज्ञापन
world news updates bangkok hotel room six vietnamese and american guests found dead of poisoning
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक लग्जरी होटल में छह विदेशी मेहमान संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं। मौत की वजह अभी साफ नहीं है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि उनकी मौत जहर की वजह से हुई है। बैंकॉक पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


बैंकॉक पुलिस प्रमुख ने बताया कि मृत पाए गए लोगों में दो वियतनाम मूल के अमेरिकी नागरिक और चार वियतनामी नागरिक शामिल हैं। इनमें से तीन पुरुष और तीन महिलाएं हैं। पुलिस का कहना है कि शवों के मुंह से झाग निकल रहे थे, ऐसे में माना जा रहा है कि मौत जहर की वजह से हुई है। पीड़ितों ने बैंकॉक के ग्रैंड हयात इरावन होटल में कई कमरे बुक किए थे और अलग-अलग कमरों में ये लोग मृत पाए गए हैं। मृतकों ने रूम सर्विस को खाने का ऑर्डर भी दिया था, लेकिन यह खाना बिना खाए रखा हुआ था, लेकिन ड्रिंक्स पी गईं थी। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

world news updates bangkok hotel room six vietnamese and american guests found dead of poisoning
बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी प्रदर्शन - फोटो : ANI
बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में कोटा प्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में नेपाली दूतावास ने नेपाली छात्रों के लिए एक एडवाइजरी जारी किया है। दरअसल बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी प्रदर्शन को लेकर नेपाली दूतावास ने छात्रों बाहर न निकलने की सलाह दी है और साथ ही अपने विश्वविद्यालय-कॉलेज प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। बता दें कि यह सलाह बांग्लादेशी सरकार की तरफ से सरकारी नौकरियों में कोटा प्रणाली के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद सभी सार्वजनिक और निजी विश्वविद्यालयों को बंद करने के फैसले के बाद जारी की गई है। इन विरोध प्रदर्शनों के बाद हिंसा में बढ़ोत्तरी हुई है और मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि मंगलवार को छह लोग मारे गए। नेपाली दूतावास के सलाह में लिखा गया है, कि छात्रों से यह भी अनुरोध किया जाता है कि यदि प्रशासक उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहें या यदि उनके वर्तमान आवास की स्थिति असुरक्षित है तो वे दूतावास से संपर्क करें।
विज्ञापन

ड्रग्स के साथ तीन भारतीय सिंगापुर में गिरफ्तार
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन ड्रग्स ले जा रहे सिंगापुर के झंडे वाले जहाज पर से तीन भारतीय नागरिक हिरासत में लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक एक गुप्त सूचना के आधार पर, इंडोनेशियाई अधिकारियों ने सिंगापुर से फेरी की तरफ से लगभग एक घंटे की दूरी पर करीमुन जिले के पोंगकर जलक्षेत्र में लीजेंड एक्वेरियस नाम के मालवाहक जहाज को रोका। जहाज पर कप्तान समेत 10 इंडोनेशियाई चालक दल के सदस्य सवार थे। इंडोनेशियाई राष्ट्रीय नारकोटिक एजेंसी (बीएनएन) के प्रमुख पुलिस आयुक्त-जनरल मार्थिनस हुकोम ने बताया कि जहाज पर भारतीय नागरिकता वाले तीन सिंगापुर के स्थायी निवासी भी थे। जो कथित तौर पर ड्रग्स ले जा रहे थे। वहीं डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल वायन सुगिरी ने कहा कि जहाज 9 जुलाई को सिंगापुर से जोहोर बाहरू के एक निजी बंदरगाह के लिए रवाना हुआ था। 12 जुलाई को निजी बंदरगाह पर, तीन भारतीय मूल के सिंगापुर पीआर - जिनके नाम पुलिस ने आरएम, एसडी और जीवी बताए - ने अवैध दवाओं को जहाज पर लोड किया और उन्हें इंजन रूम में रख दिया। सिंगापुर के अखबार ने इंस्पेक्टर जनरल वायन के हवाले से कहा, तीनों विदेशियों से पूछताछ के आधार पर, उन्होंने सुरबाया, दिली, पापुआ और फिर ब्रिसबेन, ऑस्ट्रेलिया जाने की योजना बनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed