फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates Asia Pakistan china europe us uk west asia politics international News in hindi

World: पाकिस्तान सरकार बोली- इमरान खान से जेल में कोई रोक नहीं; सीरिया में अमेरिकी हमले में जॉर्डन भी शामिल

Sat, 20 Dec 2025 10:08 PM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: लव गौर Updated Sat, 20 Dec 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
World News Updates Asia Pakistan china europe us uk west asia politics international News in hindi
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विज्ञापन

वहीं पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों को अपने पिता से मिलने पर कोई रोक नहीं है। गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने कहा कि अगर इमरान खान के बेटे वीजा लेकर पाकिस्तान आते हैं तो उन्हें जेल में पिता से मिलने दिया जाएगा। सरकार ने इमरान खान को अलग-थलग रखने और प्रताड़ना के आरोपों को भी खारिज किया है। इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं और उन पर कई मामले चल रहे हैं।

सीरिया में आईएस ठिकानों पर अमेरिकी हमले में जॉर्डन भी शामिल
जॉर्डन ने शनिवार को पुष्टि की कि उसकी वायुसेना ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ठिकानों पर किए गए अमेरिकी हवाई हमलों में हिस्सा लिया है। ये हमले अमेरिका ने हाल ही में तीन अमेरिकी नागरिकों की हत्या के बदले में किए हैं। अमेरिका ने शुक्रवार को सीरिया में कई जगहों पर सैन्य कार्रवाई की। इन हमलों का मकसद आईएस के आतंकियों और उनके हथियारों को खत्म करना बताया गया। यह कार्रवाई उस हमले के बाद की गई, जिसमें एक सीरियाई हमलावर ने दो अमेरिकी सैनिकों और एक अमेरिकी नागरिक की जान ले ली थी।

विज्ञापन

 

जॉर्डन की सेना ने कहा कि उसकी वायुसेना ने दक्षिणी सीरिया में आईएस के कई ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए। जॉर्डन आईएस के खिलाफ बने वैश्विक गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें करीब 90 देश शामिल हैं। अमेरिकी सेना ने यह नहीं बताया कि इन हमलों में कितने लोग मारे गए, लेकिन एक मानवाधिकार संगठन के मुताबिक कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है, जिनमें आईएस का एक नेता भी शामिल है। अमेरिका का कहना है कि इन हमलों का उद्देश्य आईएस को दोबारा मजबूत होने से रोकना और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजा में इस्राइली गोलीबारी, बच्चे समेत 5 फलस्तीनी मारे गए; युद्धविराम पर फिर संकट  
गाजा पट्टी के उत्तरी हिस्से में शुक्रवार को इस्राइली सेना की गोलीबारी में कम से कम पांच फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई, जिनमें एक नवजात बच्चा भी शामिल है। स्थानीय अस्पताल के अनुसार यह घटना गाजा सिटी के पूर्वी इलाके तुफ्फाह में हुई, जहां घायल और मृतकों को शिफा अस्पताल लाया गया।  शिफा अस्पताल के निदेशक रामी महन्ना ने बताया कि गोलीबारी में पांच लोगों की जान चली गई। वहीं इस्राइली सेना का कहना है कि उसके जवानों ने येलो लाइन के पश्चिम में कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान की थी, जिसके बाद फायरिंग की गई। सेना ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचने पर उसे खेद है। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस युद्ध में अब तक 70 हजार से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें करीब आधे महिलाएं और बच्चे हैं। हालांकि मंत्रालय लड़ाकों और आम नागरिकों में अलग-अलग आंकड़े नहीं देता। अंतरराष्ट्रीय समुदाय आमतौर पर उसके आंकड़ों को विश्वसनीय मानता है।  इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्य-पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ ने गाजा युद्धविराम को आगे बढ़ाने के लिए मध्य-पूर्वी देशों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की योजना बनाई है। बातचीत का मकसद युद्धविराम के दूसरे और ज्यादा जटिल चरण को आगे बढ़ाना बताया जा रहा है।

यूक्रेन को ईयू से 90 अरब यूरो की सहायता
यूरोपीय संघ के नेताओं ने 2026–27 के लिए यूक्रेन को 90 अरब यूरो (9505.62 अरब रुपये) की वित्तीय मदद को मंजूरी दे दी है। इस पैकेज का उद्देश्य यूक्रेन की सैन्य और आर्थिक जरूरतों को पूरा करना है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा ने कहा, समझौता हो गया है। इस पैकेज की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने निंदा की है, जबकि यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इसका स्वागत किया है।

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट पर रूसी हमले में 8 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
यूक्रेन की इमरजेंसी सर्विस ने शनिवार सुबह बताया कि शुक्रवार देर रात दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा में पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर पर रूसी मिसाइल हमले में आठ लोग मारे गए और 27 घायल हो गए। सर्विस ने एक टेलीग्राम पोस्ट में बताया कि कुछ घायल लोग रात भर हुए हमले के सेंटर में एक बस में थे। पार्किंग में ट्रकों में आग लग गई और कारों को भी नुकसान हुआ। ओडेसा इलाके के हेड ओलेह किपर ने कहा कि पोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया। दूसरी जगह, यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने शनिवार को एक बयान में कहा कि यूक्रेनी सेना ने एक रूसी जंगी जहाज और दूसरी जगहों पर ड्रोन से हमला किया।

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया की हालत अब स्थिर
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की चेयरपर्सन खालिदा जिया की स्वास्थ्य स्थिति अब अधिक स्थिर है। उनकी निजी चिकित्सक AZM जाहिद हुसैन ने शुक्रवार को कहा कि उनकी हालत में अब कोई गिरावट नहीं आई है। खालिदा जिया 23 नवंबर से ढाका के एवरकेयर हॉस्पिटल में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उपचाराधीन हैं और बाद में उन्हें कोरोनरी केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया था। 11 दिसंबर को उन्हें फेफड़ों और अन्य महत्वपूर्ण अंगों को आराम देने के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

डॉक्टर हुसैन ने कहा कि पिछले महीने में उनकी शारीरिक स्थिति काफी स्थिर रही है। शुक्रवार को उनका एक छोटा चिकित्सीय उपचार भी सफलतापूर्वक किया गया, जिसे उन्होंने आसानी से स्वीकार कर लिया। उनके बेटे और BNP के कार्यवाहक अध्यक्ष तरीक रहमान 25 दिसंबर को लंदन से लौटेंगे, जिससे उनके 17 वर्षों के स्वदेश से निर्वासन का अंत होगा।

पाकिस्तान ने अफगान राजनयिक को तलब किया, जताई ‘गहरी चिंता’
पाकिस्तान ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब कर अफगान तालिबान शासन पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को कथित समर्थन दिए जाने को लेकर “गहरी चिंता” जताई है। यह कदम उत्तर वजीरिस्तान में हुए आतंकी हमले में चार पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने के बाद उठाया गया।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा,"हमारी कड़ी आपत्ति (डिमार्श) दर्ज कराने के लिए अफगानिस्तान के डिप्टी हेड ऑफ मिशन को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया।" विदेश कार्यालय ने बताया कि मंत्रालय ने अफगान तालिबान शासन द्वारा FAK/TTP को लगातार समर्थन और सहूलियत दिए जाने पर पाकिस्तान की 'गंभीर चिंता' से अवगत कराया। पाकिस्तान का आरोप है कि इसी समर्थन के चलते ये आतंकी तत्व पाक-अफगान सीमा और उससे सटे इलाकों में पाकिस्तान की सेना और आम नागरिकों पर हमले करने में सक्षम हो रहे हैं। बता दें कि FAK यानी 'फितना-ए-ख़वारिज' शब्द का इस्तेमाल पाकिस्तान TTP आतंकियों के लिए करता है।

बर्लिन में राहुल गांधी की जलवायु पर चर्चा
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बर्लिन में जर्मनी के पर्यावरण-जलवायु संरक्षण मंत्री कार्स्टन श्नाइडर से मिले। दोनों के बीच वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन की चुनौती और भविष्य के लिए टिकाऊ, जन-केंद्रित समाधानों की जरूरत पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि पर्यावरण से जुड़ी नीतियां आम लोगों को केंद्र में रखकर बनाई जानी चाहिए। 

भीख मांगने पर हजारों पाकिस्तानी निर्वासित
भीख मांगने के आरोप में हजारों पाकिस्तानियों को विभिन्न देशों से निर्वासित किया गया है, जबकि इस साल हजारों लोगों को हवाई अड्डों पर अवैध यात्रा के संदेह में रोका गया। आगा रफीउल्लाह की अध्यक्षता में ओवरसीज के सत्र में एफआईए महानिदेशक ने प्रवर्तन कार्रवाइयों पर कहा, इस साल सऊदी अरब ने भीख मांगने के आरोप में 24000 लोगों को वापस भेजा।

नेपाल : राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने रिहा
नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सभापति रवि लामिछाने शुक्रवार शाम रुपनदेही जिला अदालत से जमानत पर रिहा हो गए। तुलसीपुर हाईकोर्ट के आदेश पर कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए वह शाम 5:37 बजे अदालत पहुंचे। अदालत के सूचना अधिकारी पदम अर्याल ने बताया, बुटवल पीठ के आदेशानुसार कुछ शर्तों और बैंक जमानत के कागजात जमा करने के बाद उन्हें रिहा किया गया। लामिछाने बुटवल स्थित सुप्रीम सहकारी संस्था से जुड़े ठगी और संगठित अपराध के मामले में विचाराधीन कैदी के रूप में जेल में बंद थे। उन्हें 2.74 करोड़ रुपये की जमानत राशि जमा करने के बाद रिहाई मिली।

एफटीए पर कनाडा व अमेरिका में होगी वार्ता
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी के दफ्तर ने बताया कि कनाडा-अमेरिका जनवरी के मध्य में अपने मुक्त व्यापार समझौते की समीक्षा के लिए औपचारिक चर्चा शुरू करेंगे। कहा, पीएम ने प्रांतीय नेताओं को पुष्टि की है कि डोमिनिक लेब्लांक औपचारिक चर्चा शुरू करने के लिए जनवरी के मध्य में अमेरिकी समकक्षों से मिलेंगे। 

नेपाल में आम चुनाव कानून में संशोधन, जारी हुआ अध्यादेश
पाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शुक्रवार को आम चुनाव से जुड़े प्रावधानों में संशोधन के लिए एक अध्यादेश जारी किया। यह अध्यादेश प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) के आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर लाया गया है। इससे पहले 12 सितंबर को राष्ट्रपति पौडेल ने प्रतिनिधि सभा चुनाव की तारीख 5 मार्च 2026 घोषित की थी। राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, प्रतिनिधि सभा चुनाव (पहला संशोधन) अध्यादेश का उद्देश्य आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत सीटों के आवंटन को वर्ष 2021 की नवीनतम जनगणना के आधार पर तय करना है। 2021 की जनगणना के मुताबिक, नेपाल की कुल जनसंख्या 2 करोड़ 91 लाख 64 हजार 578 है। 

पलमायरा में हुए हमले को आईएस ने बताया गंभीर चोट
इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अपने टेलीग्राम चैनल पर सीरिया के प्राचीन शहर पलमायरा में अमेरिकी पेंटागन कर्मियों की मौत को अमेरिका और उसके समर्थित सीरियाई गुटों पर चोट बताया है। बीते शनिवार एक हमलावर ने अमेरिकी और सीरियाई बलों के काफिले को निशाना बनाया था। इसमें दो अमेरिकी सैनिक और एक दुभाषिया मारे गए थे, जबकि तीन सैनिक घायल हुए। हमलावर को मौके पर ही मार दिया गया। 

ब्राजील संसद ने बोलसोनोरो के बेटे एडुआर्डो को पद से हटाया
ब्राजील की संसद ने पूर्व राष्ट्रपति जाइर बोलसोनारो को बड़ा झटका देते हुए उनके बेटे एडुआर्डो बोलसोनारो और पूर्व खुफिया प्रमुख अलेक्जांद्रे रामाजेम को सांसद पद से हटा दिया। हाउस स्पीकर ह्यूगो मोट्टा के जारी आदेश संसद के जर्नल में प्रकाशित किया गया। एडुआर्डो बोलसोनारो फरवरी में टेक्सास जाने के बाद से इस साल 80 फीसदी से अधिक सत्रों में अनुपस्थित रहे, जो सदन के नियमों का स्पष्ट रूप से उल्लंघन है। वह खुद को राजनीतिक उत्पीड़न का शिकार बताते हुए अमेरिका में ट्रंप प्रशासन से अपने पिता की सजा बदलवाने की कोशिश करते रहे हैं।

बांग्लादेश में हिंसा के बीच सरकार की संयम बरतने की अपील
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने देश में जारी हिंसा के बीच लोगों से संयम बरतने की अपील की है। इस बीच शरीफ उस्मान हादी का शव के सिंगापुर से ढाका पहुंचने के तुरंत बाद राजधानी में नए सिरे से अशांति फैल गई है। पुलिस के अनुसार कट्टरपंथी दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने ढाका में देश के प्रमुख सांस्कृतिक संगठन उदिची शिल्पीगोष्ठी के मुख्य कार्यालय में आग लगा दी।

जिस पर संगठन के महासचिव जमशेद अनवर ने कहा कि आगजनी ने उदिची के कार्यालय के अंदर सब कुछ नष्ट कर दिया।" दमकल कर्मियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में पुलिस, बीजीबी और सेना के जवान तैनात हैं। बता दें कि इस संगठन की स्थापना 1968 में हुई थी।

भ्रष्टाचार मामले में पूर्व पीएम इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल की जेल
पाकिस्तान की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को दोषी ठहराते हुए दोनों को 17-17 साल की सजा सुनाई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला लंबे समय से चल रहे केस में सुनाया गया है।
 

नेपाल में भूंकप
नेपाल में शनिवार दोपहर एक भूकंप आया जिसकी तीव्रता 2.9 मापी गई, बताया नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) ने। एनसीएस के अनुसार भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर थी। बता दें कि नेपाल भूकंप के लिए अत्यधिक सक्रिय क्षेत्र है। यहां भारतीय और यूरेशियाई टेक्टोनिक प्लेट्स के टकराने के कारण लगातार दबाव और तनाव बनता है, जो भूकंप के रूप में रिहा होता है। नेपाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित है और भारतीय प्लेट यूरेशियाई प्लेट के नीचे धंसती है (subduction), जिससे भू-पर्पटी पर अत्यधिक दबाव और तनाव बनता है।

हाल ही में नेपाल में लगातार भूकंप आ रहे हैं। 7 दिसंबर को 4.1 तीव्रता, और 30 नवंबर को 4.2 तीव्रता के भूकंप आए थे। विशेषज्ञों के अनुसार उथले भूकंप (जिनकी गहराई कम होती है) ज्यादा खतरनाक होते हैं क्योंकि इनकी ऊर्जा धरती की सतह के करीब रिलीज होती है और नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। इस भूकंप में अब तक किसी तरह के नुकसान या चोट की खबर नहीं मिली है।

पोप लियो ने दुनिया भर के कार्डिनलों को रोम बुलाया
वेटिकन ने बताया कि पोप लियो XIV ने दुनिया भर के कार्डिनलों को 7 और 8 जनवरी को रोम बुलाया है। यह बैठक चर्च के भविष्य और प्रशासन से जुड़े फैसलों के लिए होगी। इसे उनके पोप बनने के बाद उनके कार्यकाल की असली शुरुआत माना जा रहा है। पोप लियो XIV पहले अमेरिकी पोप हैं और अब वे अपनी अलग नीतियों और योजनाओं पर काम शुरू करेंगे।

इस्राइल के लिए जासूसी के आरोप में ईरान ने युवक को फांसी दी
ईरान ने इस्राइल के लिए जासूसी करने के आरोप में एक युवक को शनिवार को फांसी दे दी। सरकारी मीडिया के अनुसार, फांसी पाए युवक की पहचान अघील केशावरज के रूप में हुई है। उस पर इस्राइली खुफिया एजेंसी मोसाद और सेना के साथ करीबी सहयोग का आरोप था। रिपोर्ट के मुताबिक, केशावरज को मई महीने में उत्तर-पश्चिमी ईरान के उर्मिया शहर में एक सैन्य मुख्यालय की तस्वीरें लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। जांच में आरोप लगा कि उसने तेहरान सहित ईरान के कई शहरों में मोसाद के लिए 200 से ज्यादा बार इसी तरह की गतिविधियां की थीं। अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई थी, जिसे ईरान की सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा। बताया गया है कि 27 वर्षीय केशावरज ने वास्तुकला (आर्किटेक्चर) की पढ़ाई की थी।


चक्रवात दित्वाह से तबाह श्रीलंका को IMF की 206 मिलियन डॉलर की आपात मदद
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने चक्रवात दित्वाह से भारी नुकसान झेल रहे श्रीलंका की मदद के लिए 206 मिलियन अमेरिकी डॉलर की आपात वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। यह राशि आईएमएफ की रैपिड फाइनेंस इंस्ट्रूमेंट के तहत दी गई है, ताकि आपदा से पैदा हुई तत्काल जरूरतों को पूरा किया जा सके और देश की आर्थिक स्थिरता बनी रहे। इस भीषण चक्रवात में पूरे देश में व्यापक तबाही हुई और 643 से अधिक लोगों की जान चली गई। आईएमएफ ने कहा कि इस आपदा के कारण मानवीय सहायता और पुनर्निर्माण की तत्काल जरूरतें बढ़ गई हैं, जिससे सरकारी बजट और विदेशी मुद्रा संतुलन पर भारी दबाव पड़ा है।

आईएमएफ ने बताया कि 2026 की शुरुआत में उसका एक मिशन दल श्रीलंका का दौरा करेगा, ताकि आगे की बातचीत और समीक्षा फिर से शुरू की जा सके। चक्रवात से हुए आर्थिक नुकसान का सही आकलन करने के लिए इस समीक्षा को फिलहाल टाल दिया गया है।

पाकिस्तान: आतंकवादी हमले में 4 सैनिकों की मौत, 4 आतंकी भी ढेर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले में 4 TTP आतंकवादी मारे गए। इस हमले में 4 पाकिस्तानी सैनिकों की भी मौत हुई है। सेना की मीडिया विंग ने शुक्रवार को बताया कि अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों के एक कैंप पर हुए आतंकी हमले में चार पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और इतने ही TTP आतंकवादी भी मारे गए।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, बैन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े आतंकवादियों ने उत्तरी वजीरिस्तान जिले के बोया इलाके में सुरक्षा बलों के कैंप पर हमला किया और उसकी बाहरी दीवार को तोड़ने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षा बलों ने समय पर और प्रभावी कार्रवाई करके इस कोशिश को नाकाम कर दिया। बताया गया है कि महिलाओं और बच्चों सहित 15 नागरिक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed