फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News in Hindi one Killed three Injured In Shooting In US Mall On Christmas Eve

World Updates: कोलोराडो में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर गोलीबारी से एक की मौत, तीन घायल

Tue, 26 Dec 2023 02:26 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 26 Dec 2023 02:26 AM IST
सार

कोलोराडो स्प्रिंग्स पुलिस विभाग ने कहा, 'रविवार, 24 दिसंबर, 2023 को शाम 4:34 बजे, सीएसपीडी को एक कॉल के जरिए सिटाडेल मॉल में गोलीबारी की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने जवाब दिया और निर्धारित किया कि लोगों के दो समूहों के बीच लड़ाई हुई थी।

विज्ञापन
World News in Hindi one Killed three Injured In Shooting In US Mall On Christmas Eve
यूएस पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के कोलोराडो में क्रिसमस डे की खुशी एक झटके में मातम में बदल गई। यहां रविवार (स्थानीय समय) को एक मॉल में क्रिसमस की खरीदारी पूरी करने के दौरान गोलीबारी हो गई, जिसके चलते एक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


कोलोराडो स्प्रिंग्स पुलिस विभाग के अनुसार, दो समूहों के बीच लड़ाई के बाद गोलियां चलाई गईं। स्थानीय समयानुसार शाम करीब साढ़े चार बजे के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


हिरासत में आए कई लोग
पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार सिटाडेल मॉल में एक व्यक्ति मृत पाया गया और दो अन्य को कम से कम एक गोली के घाव थे, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलोराडो स्प्रिंग्स पुलिस विभाग ने कहा, 'रविवार, 24 दिसंबर, 2023 को शाम 4:34 बजे, सीएसपीडी को एक कॉल के जरिए सिटाडेल मॉल में गोलीबारी की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने जवाब दिया और निर्धारित किया कि लोगों के दो समूहों के बीच लड़ाई हुई थी। मॉल में एक युवक मृत पाया गया था।'

गंभीर रूप से घायलों को भेजा अस्पाताल
उन्होंने आगे बताया कि जो लोग गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल थे, उन्हें लोकल अस्पतालों में भेज दिया गया। वहीं एक महिला को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें भी करीबी अस्पताल में भेजा गया। सीएसपीडी ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और उनकी संलिप्तता निर्धारित करने के लिए काम कर रही है।

कोलोराडो स्प्रिंग्स पुलिस विभाग ने कहा कि मॉल को साफ कर दिया गया है और बंद कर दिया गया है। इसने आगे कहा कि इस समय समुदाय के लिए कोई ज्ञात खतरा नहीं है।

अमेरिका में फंसी भारतीय छात्रा
इधर, अमेरिका से लौट रही भारतीय छात्रा श्रेया वर्मा ने सोशल मीडिया के जरिये मदद मांगी है। एक कैब ड्राइवर उसका सामान लेकर भाग गया है। इस कारण उसका वीजा व अन्य दस्तावेज नहीं हैं और वह यहां फंस गई है।

बलोचों की चेतावनी के बाद 290 प्रदर्शनकारी छोड़े गए
पाकिस्तान में बलोच नरसंहार के विरुद्ध जारी मार्च पर पुलिस कार्रवाई के बाद अब बलोच यकजेहती समिति (बीवाईसी) ने पाकिस्तानी अफसरों को 3 दिन की चेतावनी दी है। बलोचों के दबाव के चलते पाकिस्तानी पुलिस ने इस्लामाबाद में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 290 कार्यकर्ताओं को सोमवार को रिहा कर दिया।


सर्बिया में चुनाव नतीजों के विरोध में हंगामा
धोखाधड़ी के आरोपों से प्रभावित चुनावों को रद्द करने की मांग कर रहे सर्बिया में दंगा पुलिस ने विपक्षी समर्थकों पर आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने बेलग्राद सिटी हॉल पर धावा बोलने का प्रयास किया। अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों के मुताबिक ये चुनाव राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के अनुचित प्रभाव के कारण प्रभावित हुए थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed