फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates West Asia Hamas US China France Pakistan Russia Ukraine UK UN Global news

World Updates: सुनक की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी; इस्राइल में अलजजीरा बंद होने पर US का बयान

Tue, 07 May 2024 08:30 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 07 May 2024 08:30 AM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates West Asia Hamas US China France Pakistan Russia Ukraine UK UN Global news
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमरउजाला ग्राफिक्स
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सरकार के खिलाफ लिबरल डेमोक्रेट पार्टी ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा की है। लिबरल डेमोक्रेट जून में चुनाव की मांग लेकर प्रस्ताव लाने वाले हैं। निकाय चुनावों में सुनक की कंजरवेटिव पार्टी की करारी हार के बाद उनपर दबाव बढ़ गया है। 474 स्थानीय काउंसिल सीटों के चुनाव में विपक्षी लेबर पार्टी ने 186 जबकि लिबरल डेमोक्रेट्स ने 104 सीटें जीती हैं। वहीं, सुनक ने नतीजों के बाद त्रिशंकु संसद की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


इस्राइल में अलजजीरा बंद होने पर अमेरिका का बयान
अमेरिका ने इस्राइल में कतर के स्वामित्व वाले समाचार नेटवर्क अलजजीरा को अस्थायी रूप से बंद करने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। अमेरिकी विदेश विभाग ने ने कहा कि वह इस्राइल सहित दुनियाभर में मीडिया की आजादी का समर्थन करते हैं। 
विज्ञापन


आजाद मीडिया का समर्थन
विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, हमें अलजजीरा को बंद करने के इस्राइल सरकार के फैसले के बारे में जानकारी है। हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि हम इस्राइल सहित दुनिया भर में मीडिया की आजादी का समर्थन करते हैं और हम इस कार्रवाई को लेकर काफी चिंतित हैं। राष्ट्रपति (जो बाइडन) ने तीन मई को कहा था कि पत्रकार और मीडिया किसी भी लोकतंत्र का एक अनिवार्य हैं। मजबूत और ज्यादा सफल समाज बनाने के लिए असहमति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, अलजजीरा को इस्राइल में काम करने में सक्षम होना चाहिए। हम दुनियाभर में निष्पक्ष और आजाद मीडिया का समर्थन और वकालत करना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पन्नूं की हत्या की साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार: अमेरिका
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मिलर ने कहा, अमेरिका खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नूं की हत्या की कथित साजिश से जुड़े आरोपों पर भारतीय जांच के नतीजों का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा, भारत सरकार ने इसके लिए एक जांच समिति गठित की है और यह जांच कर रही है। हम नतीजे का इंतजार करेंगे। मिलर ने कहा, हमने यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले को हम गंभीरता से ले रहे हैं और हमें  लगता है कि उन्हें भी इसे गंभीरता से लेना चाहिए। 

अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए पिछले साल पन्नूं की हत्या कथित साजिश के लिए सिलसिले में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के एक अधिकारी का नाम लिया है। भारत ने इस खबर की आलोचना करते हुए दावों को खारिज किया है और कहा कि रिपोर्ट में गंभीर मामले पर अवांछित और अप्रमाणित आरोप लगाए गए हैं और मामले की जांच जारी है। 

तमिलनाडु के नागप्पट्टनम व जाफना के बीच फिर नौका सेवा
तमिलनाडु के नागप्पट्टिनम और श्रीलंका के उत्तरी प्रांत जाफना जिले के कांकेसंथुराई (केकेएस) शहर के बीच यात्रियों के लिए नौका सेवा 13 मई से फिर से शुरू होने जा रही है। लगभग 40 वर्षों के बाद पिछले साल अक्तूबर में शुरू की गई सेवा खराब मौसम के चलते जल्द ही बंद हो गई थी।

उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन का बयान- ऑस्ट्रेलिया के लिए संतुलन समीकरण का भारत अपरिहार्य हिस्सा

ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ओएएम ने कहा कि भारत उनके देश के लिए संतुलन समीकरण का एक अपरिहार्य हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की आगे बढ़ने की गति कुछ ऐसी है कि ऑस्ट्रेलिया की कई कंपनियां और सरकार इसमें निकटता से शामिल होना चाहती हैं। 
भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ग्रीन ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘डिप्लोमैट डायरीज’ को संबोधित कर रहे थे। इस बात पर जोर देते हुए कि ऑस्ट्रेलिया का भारत के साथ बहुत ही दूरदर्शी द्विपक्षीय संबंध है, ग्रीन ने कहा कि उनके देश में 10 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं। भारतीयों की यह संख्या हमारी आबादी का लगभग 4 फीसदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed